अक्सर ऊपरी हवा और बुरी नज़र की बात सुनने में आती है।कई लोग दवा तो कराते है लेकिन जब दवा से ठीक नही होता तो वो ऊपरी हवा मान कर उसका उपाय करते है।उपरी हवा और बुरी नज़र अक्सर अष्टम भाव, द्वादश भाव, राहू-शनि आदि ग्रह जब जातक को परेशान करने पर आ जाये तो उन्हें अदृश्य ऊपरी बाधाएं देते है।और इंसान कभी-कभी तो परेशान होके दम तोड़ देता है अपने जीवन से हार मान लेता है। ऐसे में अनजान वश लोग “प्लास्टिक-रबर” आदि के बने चीन वाले “नींबू मिर्ची” का सेट दरवाजे पर टांग देते है,ऐसा लगभग हर दरवाज़े पर दिख जाता है। ये सारी चीजें बेकार की होती है और शिर्फ़ पैसा बर्बाद होता है।
यदि आप इस समस्या से हमेसा के लिए छुटकारा पाना चाहते हो तो एक अत्यंत प्रभावशाली देसी उपाय जान लीजिए, जिसमे आपका ना के बराबर पैसा खर्च होगा और जो भी थोड़ा बहुत होगा भी तो वो धर्म के लिये होगा।आपके पूजा-पाठ के लिए होगा।
गुरुवार को छोड़कर आम के पेड़ की लकड़ी की कोई टहनी तोड़कर उसे फर्नीचर वाले कि दुकान पर ले जाकर कुछ पैसा देकर 7×7 इंच का स्वस्तिक बनाने को कहे। स्वास्तिक एक घूमता दिव्यचक्र माना जाता है जिसका सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति में अहम दर्जा हैं,और जब सनातन धर्म मे इसको दर्जा दिया गया है तो आप खुद समझ जाइये की ये कितना महत्वपूर्ण है।
जब आपका आम की लकड़ी का स्वास्तिक तैयार हो जाता है तो मंगलवार या शानिवार को हनुमान मंदिर जाकर मूर्ति की बायीं भुजा के सिंदूर से स्वास्तिक अच्छी तरह रंग लें और वहाँ भी अपनी स्थिति अनुसार एक छोटी ही सही पर चमेली के तेल की नयी बोतल छोड़ आये।अब इस स्वास्तिक को आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर या तो कील से ठुकवा दे या देसी गोंद से चिपका दे।या फिर आपको जैसे सुविधा लगे आप कर सकते है। कोई कितना भी बड़का तांत्रिक हो या ऊपरी वहाँ, मजाल है जो आपके घर के अंदर को छू भी जाये।
इसको करने से पहले आप एक बार किसी ज्योतिषी की भी राय ले सकते है।