Logo

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी महिलाओं के लिए क्यों है खास? जानिए इससे जुड़े रहस्य

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 15 Sep 2026 11:31 AM IST
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी महिलाओं के लिए क्यों है खास? जानिए इससे जुड़े रहस्य

Special Things

ऋषि पंचमी (Rishi Panchami 2026 Significance) का व्रत महिलाओं के लिए क्यों फलदायी माना जाता है? आइए जानते हैं सप्तऋषि पूजन विधि और कथा का महत्व।

हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व गणेश चतुर्थी के ठीक अगले दिन आता है। सनातन परंपरा में महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। अन्य व्रतों की तरह यह व्रत किसी देवी-देवता की पूजा के लिए नहीं, बल्कि सप्तऋषियों (कश्यप, अत्रि, भरद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ) के लिए किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं के लिए यह व्रत जाने-अनजाने में हुए शारीरिक और मानसिक पापों से मुक्ति पाने का सबसे खास दिन है। आइए जानते हैं कि ऋषि पंचमी (Rishi Panchami 2026) का व्रत महिलाओं के लिए इतना खास क्यों है?

महिलाओं के लिए क्यों खास है ऋषि पंचमी? 

पापों से मुक्ति

महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान कुछ धार्मिक और गृहस्थ नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान अनजाने में कुछ चीजों के छुने से मासिक धर्म दोष लग सकता है। ऋषि पंचमी का व्रत इस दोष के प्रभाव को समाप्त करने के लिए किया जाता है।

सप्तऋषियों का दिव्य आशीर्वाद

इस दिन सप्तऋषियों की पूजा करने से शांति और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

स्नान का रहस्य

ऋषि पंचमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान है। इस दिन महिलाएं अपामार्ग यानी चिचड़ा नाम के पौधे की जड़ से दातून करती हैं और इसके पत्तों को सिर पर रखकर स्नान करती हैं। यह परंपरा न केवल आध्यात्मिक रूप से शरीर और मन को शुद्ध करती है, बल्कि इसका सेहत की दृष्टि से भी बड़ा आयुर्वेदिक महत्व है।

ऋषि पंचमी व्रत कथा 

पौराणिक कथा के अनुसार, विदर्भ देश में उत्तंक नामक एक ब्राह्मण अपनी पतिव्रता पत्नी सुशीला के साथ रहते थे। उनकी एक पुत्री थी, जो कम उम्र में ही विधवा हो गई। दुखी होकर ब्राह्मण दंपति अपनी पुत्री के साथ गंगा तट पर कुटिया बनाकर रहने लगे। एक दिन सोते समय पुत्री के शरीर में कीड़े पड़ने लगे। यह देखकर उनकी माता बहुत परेशान हुई और उन्होंने अपने पति उत्तंक से इसका कारण पूछा। उत्तंक जी ने ध्यान लगाकर बताया कि पूर्वजन्म में इस कन्या ने मासिक धर्म के दौरान अनजाने में शास्त्रों के नियमों का उल्लंघन किया था और रसोई के बर्तन छू लिए थे। उसी जन्म में इसने ऋषि पंचमी का व्रत भी नहीं किया था, जिसके कारण इसे यह कष्ट भोगना पड़ रहा है।

पिता के कहने पर पुत्री ने भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन पूर्ण निष्ठा से सप्तऋषियों का पूजन किया और ऋषि पंचमी का निर्जला व्रत रखा। इस व्रत के प्रभाव से वह सभी पापों से मुक्त हो गई और उसे अगले जन्म में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई।

ऋषि पंचमी के नियम

  • इस दिन महिलाएं जमीन में हल से जोते गए अन्न का सेवन नहीं करती हैं। इस दिन विशेष रूप से बिना जोती जमीन के फल-सब्जियों का सेवन किया जाता है।
  • घर में हल्दी, रोली से सप्तऋषियों की आकृति बनाकर या उनकी फोटो स्थापित कर धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित कर विधिवत पूजा करें। 
  • पूजा के अंत में जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए सप्तऋषियों से क्षमा याचना करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
421 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
421 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

20/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
421 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
357 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
205 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure