सावन 2020 : सावन माह महादेव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण माह माना जाता है। इस वर्ष सावन का महीना 6 जुलाई सोमवार से प्रारम्भ होकर 3 अगस्त सोमवार को ही अंत होगा। इस वर्ष के सावन माह में बहुत ही शुभ संयोग बनने वाले है। इस वर्ष सावन में पांच सोमवार होने के कारण यह सावन और भी अधिक शुभ माना जा रहा है।
निम्न राशि के जातक इस प्रकार करें शिव की पूजा :-
मेष : इस राशि के लोगों को गाजर के रस से शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे बीमारियों को नष्ट करने की क्षमता प्राप्त होती है।
वृष : इन राशि के जातकों को दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव उन्हें सद्बुद्धि और ज्ञानवर्धन प्रदान करेंगे।