Shani Asta 2026: मीन राशि में शनि होंगे अस्त, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
Shani Asta 2026: ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह को नवग्रहों का कर्मदाता और न्यायदाता कहा जाता है। बता दें कि शनि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से पड़ता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं जिसमें शनि के आगमन से शनि अस्त होंगे। शनि 13 मार्च को अस्त अवस्था में जाएंगे। माना जा रहा है कि शनि के चाल परिवर्तन का असर सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि शनि का अस्त होना सभी राशियों के लिए कैसा साबित होगा।
शनि अस्त का सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?
मेष राशि
मेष राशि के बारहवें भाव में शनि अस्त होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान आपके भीतर आलस्य बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। इस समय आपके लिए यात्राओं के योग बनते नजर आ रहे हैं, आपको सलाह है कि सावधानी बरतें। इस समय आपको अपनी मेहनत बनाए रखनी है ताकि कामों में रुकावट ना आए। धन खर्च बढ़ने वाले हैं। रिलेशनशिप में आप थोड़ा लो फील कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शनि अस्त होने वाले हैं। ये समय आपके लिए थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। स्वभाव में जिद्द बढ़ सकता है। जीवन में कई प्रकार की परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए अपने कर्तव्यों का पालन करें। करियर में मेहनत बनाए रखने की आवश्यकता होगी। वरिष्ठों की नजर आप पर बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए उनके दसवें भाव में शनि अस्त होंगे। इस समय आप बातों को लेकर गहन विचार करेंगे, लेकिन एकाग्रता की कमी देखी जा सकेगी। घर के बुजुर्ग या पिता पक्ष की चिंता सता सकती है। इस समय आपको बड़े लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपको सलाह है कि दूसरों की बातों को सुनें, वित्तीय रूप से ये वक्त मिला-जुला रहेगा। परिवार में खर्च बना रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए शनि उनके नौंवे भाव में अस्त हो रहा है। ये समय आपके लिए थोड़ा बेहतर होगा, आस-पास के वातावरण को समझने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में पार्टनर की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सुलझेगा। अचानक से किसी यात्रा की योजना कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए उनके आठवें भाव में शनि अस्त होंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि देखी जाएगी। कामकाज में आप काफी एक्टिव नजर आएंगे। अधिकारियों की ओर से प्रशंसा मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। आपको सलाह है कि प्रेम संबंधों में सजग रहें वरना आपके स्वभाव का गहरा असर पार्टनर पर पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए उनके सातवें भाव में शनि अस्त होंगे। इस समय आपको अपनी संतान की ओर से कोई चिंता सता सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखना होगा। एजुकेशन में बच्चों की एकाग्रता भटकेगी। ये समय आपके करियर में बदलाव की स्थिति लेकर आ रहा है। लेकिन आपको सलाह है कि सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें, तो खर्च बने रहने वाले हैं। प्रेम जीवन ठीकठाक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के छठे भाव में शनि अस्त होने वाले हैं। इस समय आपके स्वभाव में थोड़ी उदासी आ सकती है, काम करने में आलस्यता महसूस करेंगे। इस दौरान आपको अपनी माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। यात्राओं के योग आपके लिए प्रबल हैं लेकिन सलाह है कि ध्यान से करें। वाहन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। दांपत्य लोगों की ससुराल पक्ष से अच्छी स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उनके पांचवे भाव में शनि अस्त होने वाले हैं। इस समय आपके अंदर आलस्या बढ़ने वाली है जिसके कारण जोश में कमी होगी। आपकी निर्भरता दूसरे लोगों पर बढ़ने वाली है, आप अपनी बातें मनवाने के प्रयास में लगे रहेंगे जिसके कारण विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ बहसबाजी हो सकती है। लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए उनके चौथे भाव में शनि अस्त होंगे। इस समय आपके परिवार में थोड़ी व्यस्तता बनी रह सकती है। रिश्तों में उदासी या दूरी की स्थिति बन सकती है। आर्थिक लिहाज से देखें, तो पैसों की बचत करने में कमी होगी। आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार के बड़े निवेश करने से बचें। यदि प्रॉपर्टी की खरीद करने का प्लान कर रहे हैं, तो सही समय का इंतजार करें। गले या वाणी से संबंधित परेशानी हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए उनके तीसरे भाव में शनि अस्त होंगे। इस समय आप कम एक्टिव फील करेंगे लेकिन सोच-विचार अधिक करेंगे। इस दौरान आप खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन सलाह है कि बचत पर ध्यान दें वरना आप पर असर पड़ेगा। आपकी बढ़ती जिद्द के कारण परिवार में बड़े लोगों की ओर से बात सुनने को मिलेगी। आप अपने मनमर्जी का कार्य करना पसंद करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में शनि अस्त होंगे, यही आपके राशि स्वामी भी हैं। इस दौरान आपके मन में कई प्रकार के विचार आएंगे। काम में मन नहीं लगेगा, आप लापरवाही करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष प्रबल होगा। किसी दूरस्थ व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हैं। ना चाहते हुए भी आपका धन खर्च अधिक होगा। यात्राओं का योग बन रहा है, पर संभल कर यात्रा करें। सलाह है कि सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए उनके लग्न भाव में शनि अस्त होंगे। इस दौरान आप नैतिकता से जुड़े कार्य करेंगे। घर की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष की बात करें तो आप धन खर्च अधिक करेंगे। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें क्योंकि पैर दर्द और नसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। संबंधों की बात करें तो आप अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।