Logo

Shani Gochar 2026: शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, जानिए मेष से लेकर मीन राशि में कैसा पड़ेगा असर

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 09 May 2026 06:32 PM IST
Shani Gochar 2026: शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, जानिए मेष से लेकर मीन राशि में कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Shani Gochar 2026: शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना सभी राशियों के लिए परिवर्तन लेकर आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा। 

Shani Gochar 2026: शनि जयंती के बाद शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि शनि 17 मई को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर अपना नक्षत्र बदलकर रेवती में प्रवेश कर रहे हैं। रेवती नक्षत्र बुध का नक्षत्र है और अब ऐसे में देखना होगा कि बुध के नक्षत्र में शनि के जाने से सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के लिए यह गोचर क्या लेकर आ रहा है। 

शनि नक्षत्र गोचर (Shani Nakshatra Gochar in Revati 2026)


मेष राशि 

शनि का नक्षत्र गोचर मेष राशि के बारहवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान धन हानि के योग आपके लिए बन रहे हैं और वहीं दुर्घटना के योग भी दिख रहे हैं। इसके अलावा आपका धन खर्च बढ़ेगा और हो सकता है कि आपका धन ख़र्च ऑपरेशन में भी हो। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो वहां से आपको नुकसान हो सकता है। वहीं जो लोग विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उनके लिए भी नुकसान के आसार नज़र आ रहे हैं। शनि के नक्षत्र गोचर के चलते कोर्ट केस हो सकता है।


वृषभ राशि 
शनि का नक्षत्र गोचर आपके ग्यारह भाव में होने जा रहा है, इस दौरान प्रेम जीवन में दिक्कतों सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग एक तरफा प्रेम करता है, उन्हें नफ़रत का सामना करना पड़ेगा। शनि का गोचर दिखा रहा है कि आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, हालांकि इस दौरान आपके मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में भी आंच आ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं और वहीं धन खर्च भी आपका बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, घर का माहौल आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन परिवार में किसी महिला की तबीयत खराब हो सकती है। वाहन आदि सुख में आपके कमी होती हुई नज़र आ रही है।


मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर उनके 10वें भाव में होने जा रहा है। इसके साथ ही आपके प्रेम संबंधों में दिक्कत आती हुई नज़र आ रही है। हो सकता है कि आपको कोई नया व्यक्ति पसंद आए, हालांकि कुछ समय बाद आपको दूरी का अहसास होगा। इस समय आपको स्वास्थ्य ध्यान रखना होगा, क्योंकि हो सकता कि हृदय से संबंधित कोई परेशानी सामने आए या फिर ऑपरेशन भी हो सकता है। करियर के लिहाज से देखा जाए कि आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। 


कर्क राशि 
कर्क राशि वालों कि 9वें भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको भाग्य का अधिक साथ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही शनि का गोचर दिखा रहा है कि आपको चोट लग सकती है और आपको अपने शरीर के निचले  हिस्से का ध्यान देना होगा और जोड़ों में दर्द के आसार भी नजर आ रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आपको पिता की सेहत का ध्यान दें। इस दौरान आपके पराक्रम में कमी आएगी, वहीं संचार में दिक्कतें आती हुई नज़र आ रही है। यह गोचर दिखा रहा है कि आपकी दोस्ती टूट सकती है। वहीं अगर यात्रा की बात की जाए तो आपके लिए योग बन रहे हैं।  



सिंह राशि 
सिंह राशि वालों कि आठवें भाव में शनि का नक्षत्र गोचार होने जा रहा है। यह गोचर दिखा रहा है कि अचानक से आपके जीवन में दुख बढ़ सकता है और परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य को ध्यान देना होगा, क्योंकि कमर के निचले हिस्से में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा बालों से संबंधित समस्याएं आपके सामने आएंगी। बचत में भी थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी बचत इस समय थोड़ी खराब होती हुई नज़र आ रही है।


कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है। यह गोचर दिखा रहा है कि अब आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं,  हो सकता है कि जिनका विवाह हो रहा था, उसमें रुकावट आए। बिज़नेस की बात की जाए तो तनाव बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है, हालांकि जो लोग लोहा, पेट्रोलियम आदि से संबंधित बिज़नेस कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहने वाला है। इस समय कानून विवाद में आप फंस सकते हैं।


तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए छठे भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है, यह गोचर दिखा रहा है कि अब आपके विरोधी परास्त होंगे और बीमारियों से निजात मिलेगा और वहीं अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा था, तो वहां पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी आपके लिए दिख रहे हैं। हालांकि इस समय आपको सलाह दी जाती है कि रिश्वत किसी को भी दें, क्योंकि आपका काम ख़ुद ही बन रहा है और अगर आप रिश्वत देते हैं, तो हो सकता है कि आपका काम ख़राब हो। इस समय कोई आपको पसंद भी कर सकता है और लोग आपकी ओर आकर्षित होते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि आपके लिए धन खर्च के योग भी बन रहे हैं।


वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लिए पांचवें भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है, यह समय आपके लिए अधिक शुभ नहीं रहेगा, क्योंकि प्रेम जीवन में दूरियां आएंगी और दोस्ती में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभी आप लाभ के लिए अधिक मेहनत तो करेंगे, लेकिन उसका ज़्यादा फल आपको नहीं मिलेगा। इसके अलावा करियर में परिवर्तन के योग आपके लिए प्रबल दिख रहे हैं। जो लोग एक तरफा प्रेम करते हैं, उन्हें धोखा भी मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल नहीं दिख रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो पेट से संबंधित दिक्कतें आपको परेशानी देंगी। 


धनु राशि 
धनु राशि के चौथे भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है, इस दौरान घर में थोड़ी परेशानी आपको देखनी पड़ेगी और परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत भी ख़राब हो सकती है। इस समय आप ख़ुद को अकेले भी पा सकते हैं। हालांकि करियर में परिवर्तन के योग आपके लिए बन रहे हैं। आलस के कारण थोड़ी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। यह गोचर दिखा रहा है कि आपके लिए दैनिक जीवन में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है और आपके ख़िलाफ़ विरोधी रणनीति रच सकते हैं।


मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है। इस दौरान भाई बहनों के साथ लड़ाई के आसार नज़र आ रहे हैं और दोस्ती भी टूट सकती है। अचानक से आप देखेंगे कि आपके लिए चीज़ें ख़राब हो रही है और भाग्य का साथ आपको कम ही मिल रहा है। इस समय छोटी-मोटी यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं और हो सकता है कि आपका धन खर्च बढ़े। इस समय कोई नया व्यक्ति आपसे बात भी करना चाहेगा। हालांकि प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। जो लोग एकतरफा प्रेम करते हैं वो खत्म हो जाएगा। 


कुंभ राशि 
कुंभ राशि कि दूसरे भाव में शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है, अब आपकी बचत में दिक्कत आएंगी, परिवार में  वाद विवाद की स्थिति सामने आ सकती है। आपको खुद का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि चोट लगने के आसार नजर आ रहे हैं। इस समय साथी के साथ स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है और आपको नज़दीकियां बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। अचानक धन खर्च आपका बढ़ेगा और संपत्ति से संबंधित कोई विवाद आपके सामने आ सकता है। इसके आलवा हो सकता है कि कोई व्यक्ति आपको उपहार भी दे। 


मीन राशि 
मीन राशि के लग्न भाव में ही शनि नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और करियर में भी दिक्कतें आती हुईं नज़र आ रही हैं। इस समय आपको धोखा भी मिल सकता है, हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि बेवजह की बहस में ना पड़े, वरना दिक्कत बढ़ जाएंगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके आलवा जो लोग लोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे, उनके लिए स्थिति पक्ष में नहीं है। 

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
286 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
286 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
286 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
283 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
400 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure