Logo

Shani Uday 2026: गुरु की राशि में शनि हुए उदय, जानिए सभी राशियों का हाल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 13 Apr 2026 04:29 PM IST
Shani Uday 2026: गुरु की राशि में शनि हुए उदय, जानिए सभी राशियों का हाल

Special Things

Shani Uday 2026: शनि मीन राशि में 13 अप्रैल को उदय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि शनि के उदय से सभी राशियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 
Shani Uday 2026: ज्योतिषशास्त्र में शनि को ग्रहों का कर्मदाता और न्यायदाता कहा जाता है। इस समय शनि मीन राशि में हैं और उदय हो चुके हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, शनि के उदय की तिथियों में अंतर देखा जा रहा है और इसका कारण अलग स्थान, समय, प्रदेश, परंपरा और विचाधारा को माना जा रहा है। इस समय शनि के उदय की स्थिति प्रभाव में हैं 11 अप्रैल से शनि उदय होना प्रारंभ कर चुके हैं और 13 अप्रैल को पूर्ण रूप से मीन राशि में शनि उदय हो जाएंगे। माना जा रहा है कि शनि के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपका धन खर्च बढ़ेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज में भागदौड़ बनी रहेगी। इस समय आपकी मुलाकात नए दोस्तों से हो सकती है। रिलेशनशिप की स्थिति देखें तो आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचाव करना चाहिए। घर-परिवार में अधिक व्यस्त रहेंगे। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपके लिए लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। घूमने-फिरने के योग प्रबल हैं। सोशल सर्कल में आपकी भूमिका बढ़ने वाली है। अपने कार्य में आप तीव्र होंगे। पुराने रुके हुए कार्य अब बनेंगे। वित्तीय रूप से ये समय अच्छा है, पुराने समय में किए गए निवेशों से लाभ होगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के दसवें भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपके कामकाज में तेजी आएगी। अटके और रुके कार्य पूरे होंगे। अधिकारी आपकी सराहना करेंगे और आपके रिश्ते भी उनसे गहरे होंगे। वित्तीय रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। रिलेशनशिप की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा है। सेहत की बात करें तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के नौंवे भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपको सलाह है कि किसी भी कार्य को संभलकर करें। आपके गुप्त शत्रु इस दौरान एक्टिव हो सकते हैं। संभव है कि कोई मनचाही चीज आपको ना मिल पाए। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य में विलंब हो सकता है। शनि उदय का प्रभाव आपकी सेहत पर सटीक तौर से पड़ेगा। आपको सुझाव है कि इस समय लापरवाही करने से बचें। दिनचर्या को मेंटेन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए शनि उनके आठवें भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपके विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। आपके जीवन में कुछ नए लोगों का आगमन होगा जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकते हैं। आपको इंप्रेस करने के लिए कोई आपको सरप्राइज दे सकता है। लेकिन सोशल सर्कल में आपके कार्यों को पहचाना जाएगा। इस दौरान आप नए लोगों के टच में आएंगे लेकिन सलाह है कि विश्वास करने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए शनि उनके सातवें भाव में उदय होने वाले हैं। इस समय आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। कंपटीशन बढ़ने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कुछ बातें चिंता दे सकती हैं। एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर बनते नजर आ रहे हैं। कोई व्यक्ति आपको प्रेम प्रस्ताव दे सकता है लेकिन समय लेना बेहतर होगा। क्रिएटिव फील्ड में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खान-पान पर नियंत्रण करें। 




तुला राशि 

तुला राशि के छठे भाव में शनि उदय हो रहे हैं ये समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका शत्रु पक्ष एक्टिव हो सकता है लेकिन आप उनपर हावी होंगे और षड्यंत्रों पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी की तलाश में लगे हुए लोगों को मौके मिलेंगे। जो लोग लोन लेना चाह रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। संभलकर यात्रा करें दुर्घटना की संभावना है। वित्तीय रूप से स्थिति मिली जुली है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए उनके पांचवे भाव में शनि उदय हो रहे हैं। ये समय आपके लिए कुछ खास साबित नहीं होगा। रिलेशनशिप की बात करें तो प्रेमी के साथ झगड़े हो सकते हैं। शिक्षार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटकेगा। कंपटीशन बना रहने वाला है। आपको सलाह है कि लापरवाही और बेकार की जिद्द करने से बचें। परिवार में बड़े सदस्यों की ओर से कड़े अनुशासन मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं लेकिन सावधानी से यात्रा करें। 

धनु राशि 

धनु राशि के लिए उनके चौथे भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आप परिवार से कहीं दूर रहने के लिए जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं। घर में कोई निर्माण कार्य संभव है। यात्रा संभलकर करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। हृदय से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। हाई बीपी की परेशानी सता सकती है। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के लिए उनके तीसरे भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपके लिए यात्राओं के योग प्रबल हैं। रुका और अटका कार्य अब बनेगा। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भागदौड़ बनी रह सकती है। इस समय आपका ध्यान छोटे भाई-बहनों की ओर आपका ध्यान बढ़ेगा। सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि कंधे, कमर और गर्दन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपके नए दोस्त बन सकते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए उनके दूसरे भाव में शनि उदय होंगे। इस समय आपके ऊपर घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सलाह है कि बोलचाल में नम्रता बनाए रखें, वाणी पर कंट्रोल करें। आर्थिक पक्ष की बात करें तो स्थिति अनुकूल है। लोन लेने के लिए ये समय अनुकूल है। पुराने समय में किए गए निवेशों से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। 

मीन राशि 

मीन राशि के लग्न भाव में शनि उदय हो रहे हैं। ये समय आपके कार्यक्षेत्र के लिए तेजी वाला रहेगा। जो काम अभी तक नहीं हो पा रहे थे, अब वह पूर्ण होंगे। घर पर जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं, सलाह है कि अपनी वाणी को संभालें। जो लोग नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे हैं, उनके लिए ये समय अच्छा है। सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि गैस्ट्रिक और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
179 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
179 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
गजेंद्र शर्मा

गजेंद्र शर्मा

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
179 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 24 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
114 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 24 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
180 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure