Logo

Navratri Day 9: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की कृपा से मिलेंगी सभी सिद्धियां, जानें पूजन विधि, भोग और महत्व

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 19 Oct 2026 11:54 AM IST
Navratri Day 9: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की कृपा से मिलेंगी सभी सिद्धियां, जानें पूजन विधि, भोग और महत्व

Special Things

Navratri Day 9 Maa Siddhidatri: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग, पूजन विधि, सिद्ध मंत्र और पौराणिक कथा।

शारदीय नवरात्रि का पावन और अंतिम दिन महानवमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि'सिद्धि'का मतलब है दिव्य शक्तियां और 'दात्री' का मतलब है देने वाली। यानी सभी प्रकार की सिद्धियों और सफलताओं को देने वाली देवी ही मां सिद्धिदात्री हैं। मां सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान हैं और इनकी चार भुजाएं हैं।  इनके हाथों में चक्र, गदा, शंख और कमल का फूल है। ऐसी मान्यता है कि देवी की कृपा से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग और शुभ रंग

  • प्रिय भोग: महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी, काले चने और खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस भोग को लगाने के बाद कन्या भोज किया जाता है, जिससे माता रानी बहुत प्रसन्न होती हैं।
  • शुभ रंग: नौवें दिन बैंगनी या लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ होता है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और पूर्णता का प्रतीक है।

मां सिद्धिदात्री की पौराणिक कथा 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने भी सभी आठ सिद्धियों यानी अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व को पाने करने के लिए मां सिद्धिदात्री की ही कठोर तपस्या की थी। मां की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था और वे 'अर्धनारीश्वर' कहलाए। कहते हैं कि जब संसार में असुरों के अत्याचार बढ़ गए थे, तब मां सिद्धिदात्री ने ही देवताओं को अपनी शक्तियां देकर बेहद शक्तिमान बनाया था।

महानवमी पूजन विधि 

  • महानवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और बैंगनी या लाल वस्त्र धारण करें।
  • नवरात्रि के नौवें दिन घर में हवन करने का विशेष विधान है। 
  • पूजा स्थान पर धूप-दीप जलाकर मां को रोली, अक्षत, फूल और शृंगार का सामान चढ़ाएं।
  • मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी और चने का भोग अर्पित करें।
  • मां का आशीर्वाद पाने के लिए इस ''ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे सिद्धीदात्र्यै नमः'' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • नवमी के दिन 9 कन्याओं और एक बालक को घर बुलाकर भोजन कराएं, उन्हें उपहार व दक्षिणा दें। 
  •   अंत में आरती करके व्रत का पारण करें।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

कहते हैं कि जो लोग कारोबार में बार-बार असफल हो रहे हों, उन्हें महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरी निष्ठा से करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से न केवल भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि मानसिक शांति और ज्ञान की प्राप्ति भी होती है।

।।मां सिद्धिदात्री की आरती।।

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता

तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि!!

कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम

जब भी हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,

तेरी पूजा में तो न कोई विधि है

तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है!!

रविवार को तेरा सुमरिन करे जो

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,

तुम सब काज उसके कराती हो पूरे

कभी काम उसके रहे न अधूरे!!

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया

रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया,

सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली

जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली!!

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा

महा नंदा मंदिर में है वास तेरा,

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता

वंदना है सवाली तू जिसकी दाता!!

Related Puja

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
178 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
178 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो अलका

टैरो अलका

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
अर्जुन शुक्ला

अर्जुन शुक्ला

₹22/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
View all
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
178 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 19 October 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
464 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home.

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 19 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
323 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure