Navratri 2026 Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं? आइए नवरात्रि व्रत के नियम और ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें जानते हैं।
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना का समय होता है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं। व्रत रखने से न केवल पुण्य फल मिलता है, बल्कि शरीर भी शुद्ध होता है। लेकिन व्रत के दौरान अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए? गलत खान-पान से न केवल व्रत टूट सकता है, बल्कि सेहत भी बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत में खान-पान के सही नियम।
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? (What to Eat)
अनाज: व्रत में गेहूं का आटा या चावल नहीं खाया जाता। इसकी जगह आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा और समा के चावल का उपयोग कर सकते हैं।
सब्जियां: आलू, अरबी, शकरकंद, कद्दू, गाजर, खीरा और कच्चा केला व्रत में खाया जा सकता है।
फल और सूखे मेवे: सभी तरह के ताजे फल और ड्राय फ्रूट्स खा सकते हैं। मखाने को देसी घी में भूनकर खाना बेहद सेहतमंद होता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही, पनीर, घर का निकला मक्खन, छाछ और देसी घी का सेवन कर सकते हैं।
मसाले और नमक: व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही प्रयोग करें। मसालों में जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है।