
मेष राशि
मेष राशि के लिए शुक्र उनके बारहवें भाव में चाल परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय आपके लिए लाभ के योग बनते नजर आएंगे। रिलेशनशिप की बात करें, तो स्थिति पहले से बेहतर है। रिश्ते में रोमांच बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आप सक्षम होंगे, अपनी ख्वाहिशें पूरी करेंगे। इस दौरान आपको नए लोग मिल सकते हैं। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बन सकती है। करियर में उन्नति करने के लिए बेस्ट समय है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में नक्षत्र गोचर करेंगे। ये समय आपके करियर में ग्रोथ के लिए अच्छा माना जा रहा है। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस दौरान आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। घूमने के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि के तीसरे भाव में आपके राशि स्वामी चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आपका कॉन्फिडेंस बढ़ने वाला है। जो लोग कंपटीशन परीक्षाओं में लगे हुए हैं, उनके लिए सफलता के योग बनेंगे। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र पर पद प्राप्ति के योग हैं। यदि किसी कानूनी मामले में फंसे थे, तो अब कचहरी की ओर से राहत मिलेगी। आर्थिक लिहाज से देखें तो खर्च है लेकिन इंकम भी बनी रहेगी।
Connect with India's best astrologers




