Logo

भाग्यांक द्वारा जाने जीवन से जुड़ी समस्त बाधाओं को दूर करने का सरल समाधान

भाग्यांक द्वारा जाने जीवन से जुड़ी समस्त बाधाओं को दूर करने का सरल समाधान
कई बार ऐसा देखने में आता है कि हम जो भी अपने या अपने परिवार के लिए कार्य करने को निकलते है, उसमें हमें विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है. कुछ बाधाए तो जानी पहचानी होती है और कुछ अकस्मात हमारें सामने आ खड़ी होती है अथवा हम 5 काम करने हेतु निकलते है तो उनमें से बड़ी मुश्किल से एक या दो ही काम हो पाते है ।



ऐसी बाधाओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही सरल प्रयोग है. इस प्रयोग के अंतर्गत अपनी जन्म तिथि सम्पूर्ण का प्रयोग कर एक इकाई भाग्यांक प्राप्त कर लें. उसके बाद अलग अलग भाग्यांक के अनुसार अपनी बाधा शांत करने के लिए प्रयोग करे. निश्चय ही पालन करने से आपकी आने वाली समस्त बाधाएं दूर होंगी. जन्म तिथि से भाग्यांक निकालने की विधि निम्न है......
माना कि किसी व्यक्ति का जन्म 11 02 2017, को हुआ है. तो उसका भाग्यांक होगा..
1+1+0+2+2+0+1+7 =14 भाग्यांक 5 है इसलिए भाग्यांक 5 का निम्नलिखित प्रयोग करे तो लाभ होगा........

जाने अपनी समस्याओं से जुड़ें समाधान भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों के माध्यम से

भाग्यांक 1:- जिनका भाग्यांक एक है वह अपनी जेब, पर्स में सफेद रेशमी चौकोर कपड़े (किसी भी साइज) में लाल रंग के गोटे किनारी द्वारा अपने भाग्यांक का नंबर 1 लिख कर रविवार सुबह के समय रखें । इसे प्रतिदिन हमेशा अपने पास रखने से यश वृद्धि होगी और बाधाएं दूर होंगी ।

भाग्यांक 2:- जिनका भाग्यांक दो है वह अपनी जेब, पर्स में नीले रंग के रेशमी कपडे में सफेद रंग के चमकीले सितारे लगवा कर सोमवार रात्री के समय से रखना आरम्भ करे तो जीवन की समस्त बाधाए किसी भी प्रकार की हो वो सब समाप्त होने लगेंगी ।

भाग्यांक 3:- जिनका भाग्यांक तीन है वह अपनी जेब, पर्स में पीले रंग के रेशमी कपडे में चांदी का चौकोर पीस किसी भी साइज का हो उसे लपेट कर पीले धागे से बाँध ले ।वृहस्पतिवार सुबह के समय से रखें । मनोवांछित फल प्राप्त होंगे ।

भाग्यांक 4:- जिनका भाग्यांक चार है वह अपनी जेब, पर्स में भूरे रंग (brown) के रेशमी कपड़े में चार दाने काली मिर्च के बाँध कर रखें । इसके रखने से भाग्यांक चार वालों की समस्त रुकावटें दूर होनी आरम्भ हो जाएगीं ।इसे शनिवार शाम के समय रखें ।

भाग्यांक 5:- जिनका भाग्यांक पांच है तो वह अपनी जेब, पर्स में हरे रंग के रेशमी कपड़े में एक ताम्बे का छेद वाला सिक्का लपेट कर हरे रंग के धागे से बाँध दें । और इसे बुधवार दोपहर के समय से रखना आरम्भ कर दे तो जीवन में परेशानिया समाप्त होने लग जायेंगी ।

भाग्यांक 6:- जिनका भाग्यांक छः है तो वह अपनी जेब, पर्स में गुलाबी रंग के रेशमी कपड़े में सफेद चमकीले गोटे से 6 का अंक लिख कर शुक्रवार सुबह के समय रखें और रखने के बाद कोई भी सफेद मिठाई का सेवन करें तो बाधाएं दूर हो कर सुख की प्राप्ति होगी ।

भाग्यांक 7:- जिनका भाग्यांक सात है तो वह अपनी जेब, पर्स में सुनहरी रंग का रेशमी कपड़ा चौकोर लेकर उसमें चुटकी भर पीली सरसों डाल कर गाँठ बाँध दें ।और वृहस्पतिवार के दिन सुबह के समय रखने से मनोकामना पूर्ण होने लगती है ।

माय ज्योतिष के अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा पाएं जीवन से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का सटीक निवारण

भाग्यांक 8:- जिनका भाग्यांक आठ है तो वह अपनी जेब, पर्स में पीले रंग के रेशमी कपड़े में अखंडित चावल के २१ दाने रख कर लपेट कर सफेद धागे से बाँध दे । शनिवार सुबह के समय से रखना आरम्भ कर दे तो रुकावट अपने आप समाप्त होने लगेंगी और कार्य शीघ्र पूरा होगा ।

भाग्यांक 9:- जिनका भाग्यांक नौ है तो वह अपनी जेब, पर्स में लाल रंग के रेशमी कपड़े में सफेद रंग के गोटे से त्रिशूल की आकृति बना कर मंगलवार शाम के समय रखे । इसके रखने से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़े : -

1. शुक्र अस्त होने से क्या है तात्पर्य (मतलब):-

2.समुद्र शास्त्र:- नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

3. कुंडली के अशुभ योगों को पहचानें और जानें अपना भविष्य

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
215 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
215 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

₹35/min₹5/min
Offline
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
215 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
105 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 19 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
138 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure