Logo

Sun Transits Into Aries: बैसाखी पर सूर्य गोचर का प्रभाव, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 13 Apr 2026 06:21 PM IST
Sun Transits Into Aries: बैसाखी पर सूर्य गोचर का प्रभाव, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर

Special Things

Surya Gochar 2026: सूर्य इस समय मंगल की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसका प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जान लेते हैं सभी राशियों का हाल। 

Surya Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को पिता, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं और 14 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, माना जा रहा है कि मंगल की राशि में सूर्य के आगमन से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के लग्न भाव में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। ये समय आपके लिए लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपके कार्य में तेजी आएगी, अधिकारियों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नए लोगों से संपर्क में आएंगे। एजुकेशन के लिहाज से देखें तो ये समय अच्छा है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के बारहवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आपके कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन बीतते समय के साथ स्थिति संभल जाएगी। लंबी यात्राओं के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। कुछ नए लोगों के साथ आप बातचीत करेंगे। जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्चों में बढ़ोतरी होगी। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आपको नए लोग मिलने वाले हैं। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव रहने वाले हैं। कामकाज में आप आगे रहेंगे जिससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। रिलेशनशिप के लिए ये समय समझदारी वाला रहेगा। साथ ही कुछ लंबी यात्राओं के योग भी हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के दसवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ये समय आपके कार्यकुशलता के लिए सुनहरा माना जा रहाहै। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता हासिल होगी। जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए लाभ का समय है। सेहत के लिहाज से देखें तो ये समय सामान्य है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के नौंवे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आप किसी धर्मयात्रा पर जा सकते हैं। पिता पक्ष या किसी वरिष्ठ की ओर से आपको अच्छा संकेत प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो समय अनुकूल है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग प्रबल हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के आठवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आप काम को लेकर अधिक सजग रहेंगे। जीवन में अचानक से हुई घटना से प्रभावित हो सकते हैं। पैसों को लेकर अस्थिर रहेंगे। इस समय आप किसी गूढ़ विषय में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। 

तुला राशि 

तुला राशि के सातवें भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप घर-परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आपके स्वभाव में कठोरता आ सकती है। नए लोगों के साथ मुलाकात संभव है। सामाजिक कार्यों में आप एक्टिव रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ये गोचर आपके लिए अच्छा समय लेकर आ हा है। आपके स्वभाव में जोश और उत्साह बना रहेगा। कंपटीशन की तैयारी कर रहे लोगों के लिए लाभकारी समय है। कारोबार में थोड़ा ध्यान रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति ठीक है लेकिन सेहत को लेकर खा ख्याल रखें। 

धनु राशि 

धनु राशि के पांचवे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आपका मेलजोल नए लोगों के साथ होगा। आप अपनी क्षमताओं को दूसरों के सामने प्रदर्शित करेंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए ये समय अच्छा है। इस समय आपकी वाणी में मधुरता होगी। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मुलाकात हो सकती है। 

मकर राशि

मकर राशि के चौथे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस समय आपके परिवार में स्थिति सामान्य रहने वाली है। कुछ स्थितियां ऐसी होंगी जहां उथल-पुथल होने की संभावना होगी लेकिन आप समझदारी से परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। घर में निर्माण कार्य संभव है। हाई बीबी और हार्ट से जुड़ी दिक्कत अचानक से परेशान कर सकती है। खर्च बने रहेंगे। बचत करने में समस्या हो सकती है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के तीसरे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इस दौरान आप अधिक मेहनत करेंगे, परिश्रम बना रहने वाला है। इस दौरान आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्राओ का योग बनता दिख रहा है। लेकिन यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें। करियर के दृष्टिकोण से स्थिति बेहतर है। 

मीन राशि 

मीन राशि के दूसरे भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। घर में कामकाज अधिक रहेंगे। परिवार में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आर्थित स्थिति की बात करें तो लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं। आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
131 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
131 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
131 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
372 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
266 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure