रविवार भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य की विशेष पूजा की जाती है। देवता होने के साथ ही सूर्य एक ग्रह भी हैं और ज्योतिष में उन्हें सभी नौ ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव अपने भक्तों के प्रति दयालु होते है और बहोत जल्दी प्रसन्न भी होते है। सूर्य देव की उपासना से आपको बुद्धि, बल, विद्या, तेज और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही, नौकरी और भाग्य संबंधी परेशानियां भी सूर्य पूजा से दूर हो सकती हैं। सूर्य देव की कृपा के लिए रविवार का व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि ये व्रत सुख और शांति देता है। पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में भगवान सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व बताया गया है. रविवार का दिन सूर्य उपासना के लिए सर्वोत्तम है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा विशेष फलदाय़ी होती है मान-सम्मान और तेज की प्राप्ति होती है।
कैसे करें सूर्य देव को प्रसन्न-
सूर्य की स्थिति मजबूत करने या फिर सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के आसान उपाय कर सकते हैं-
रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करना भी शुभ माना जाता है।
पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें।
रविवार को कुमकुम और लाल फूल मिला जल सूर्य देव के साथ ही बरगद के पेड़ में भी चढ़ाएं। इससे भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे करने से सफलता के सभी मार्ग खुल जाते है और सारे पापों का नाश हो जाता है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है ।
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने से और दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं ऐसे ही रविवार को शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से फायदा मिलता है। इससे नौकरी पेशा लोगों का पद और प्रतिष्ठा बढ़ती है. इसके अलावा पीपल के नीच चौमुखी दीपक जलाने से ऑफिस में आपकी स्थिति अच्छी होती है। घर में धन और यश बना रहता है।
रविवार के दिन सुबह के गाय माता को रोटी खिलाना बेहद लाभकारी माना जाता है।
यदि सूर्य देव की कृपा पानी हो तो आप मछलियों को आटे की गोली जरूर खिलाएं। ऐसा करने से सूर्य़ देव प्रसन्न होते है और सभी मनोकानमाएं पूरी करते है।
रविवार को किसी गरीब या असहाय की मदद करने से सूर्य देव काफी प्रसन्न होते है। अगर आप रोज करने में सझम नहीं है तो रविवार को यह उपाय जरुर करें।