Logo

Surya Gochar 2026: कर्क, कुंभ समेत इन जातकों का शुभ समय शुरू, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा है सूर्य गोचर

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 12 May 2026 02:46 PM IST
Surya Gochar 2026: कर्क, कुंभ समेत इन जातकों का शुभ समय शुरू, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा है सूर्य गोचर

Special Things

Surya Gochar 2026: सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है और यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है सूर्य गोचर।

Surya Gochar 2026: सूर्य देव 15 मई को अपनी राशि बदल रहे हैं, यानी कि सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है। शुक्र की राशि में सूर्य देव के प्रवेश से सभी राशियों के जीवन परिवर्तन आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि सूर्य का गोचर (Surya Gochar in Taurus) 12 राशियों के लिए कैसा है।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर (Sun Transit in Taurus Impact on all zodiac sign)


मेष राशि 

मेष राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। यह गोचर दिखा रहा है कि आपको धन हानि हो सकती है, इस समय आपको सलाह दी जाती कि परिवार का ध्यान रखें और अत्यधिक बोलने से बचें, क्योंकि बोलने के कारण विवाद की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। सरकारी अधिकारी से आपको बहस करने से बचना चाहिए और जमीन को लेकर वाद विवाद की स्थिति भी बनती हुई नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से भी आपका टकराव हो सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लग्न भाव में ही सूर्य का गोचर होने जा रहा है। यह समय दिखा रहा है कि आपको ख़ुद पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी और इस समय वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देना होगा। वहीं दूसरी तरफ़ देखा जाए तो आपके आत्म-सम्मान और मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,  हालांकि अहं के टकराव की स्थिति भी नज़र आ रही है। जो लोग सरकारी विभाग से जुड़े व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें लाभ होता हुआ नज़र आ रहा है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर उनके बारहवें भाव में होने जा रहा है और यह गोचर दिखा रहा है कि आपका धन खर्च बढ़ सकता है। चोट लगने के भी आसार आपके लिए  दिख रहे हैं, इसलिए सावधान रहें और अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको ध्यान देने की ज़रूरत होगी। वहीं जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। विदेश जाने के योग भी आपके लिए बन रहे हैं, हालांकि कोर्ट में अगर कोई मामला चल रहा था तो वो अभी भी फंसा हुआ नज़र आ रहा है। दैनिक जीवन में भी आपको परेशानी होगी। अभी आप जिन पर भरोसा करेंगे हो सकता है कि वही आपके साथ विश्वासघात करें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए 11वें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। यह  गोचर दिखा रहा है कि आपके लिए आय के अधिक साधन खुलेंगे। दोस्ती से आपको कुछ पता लग सकता है जो कि आपके आश्चर्यजनक होगा। अभी आपके लिए घूमने के योग भी बन रहे हैं, हालांकि यह समय आपको थोड़ा दर्द भी दे सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि प्रेम जीवन पर ध्यान दें, क्योंकि आपके लिए समय मिला जुला है। इसके आलवा जो दंपत्ति अभी संतान प्राप्त की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के 10वें भाव में आपके राशि स्वामी प्रवेश करेंगे। इस समय आपको अधिक अच्छे परिणाम नहीं दिखाई देंगे। क्योंकि करियर में आपके आंच आ सकती है और प्रतिष्ठा पर भी ठेस पहुँचती हुई नज़र आएगी। घर परिवार में आपको ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वहीं माता के स्वास्थ्य पर भी है आपको थोड़ा सा अधिक ध्यान देना होगा। हो सकता है कि नए कार्य की वजह से इस समय आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए 9वें भाव में सूर्य गोचर कर रहे हैं। इस समय घूमने की योग आपके लिए बन रहे हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है की पिता की सेहत का  ध्यान रखें अभी आप लॉटरी में पैसा लगाते हैं तो वहां से आपको नुकसान हो सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य के लिहाज़ से देखा जाए तो कमर के निचले हिस्से में चोट लगने के आसार नज़र आ रहे हैं। यह समय दिखा रहा है कि आपके दोस्ती में भी दिक्कत आएगी। जो लोग सरकारी विभाग से जुड़े हैं, ख़ासकर एयर फोर्स या फिर पायलट, उनके लिए लाभ के अवसर दिख रहे हैं। अभी मंदिर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

तुला राशि 

तुला राशि लोगों के आठवें भाव में सूर्य देव प्रवेश कर रहे हैं। अब आपको दुश्मनों पर नज़र रखने की सख़्त ज़रूरत होगी, क्योंकि गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने के लिए हर एक प्रयास करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके सामने अचानक से आएंगे और आपको घाटा भी हो सकता है। सलाह दी जाती है कि पिता की सेहत का रखें और वाणी पर भी आपको ध्यान देने की ज़रूरत होगी। जो लोग सरकारी विभाग ख़ासकर वैज्ञानिक, आर्कियोलॉजी, या रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए, उन्हें लाभ मिलता हुआ नज़र आ रहा है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के सातवें भाव में सूर्य देव गोचर कर रहे हैं। इस दौरान वैवाहिक जीवन और व्यवसाय में आपको ध्यान देने की सख़्त ज़रूरत होगी। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट  बिजनेस करते हैं, तो वहां से आपको लाभ होगा। इस समय आत्मविश्वास आपका बढ़ेगा। आपको सलाह दी जाती है ख़ुद का ध्यान रखें, इसके साथ ही आप किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। हालांकि धन खर्च होता हुआ नज़र आ रहा है। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के छठे भाव में सूर्य देव गोचर कर रहे हैं। इस दौरान दैनिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आपका धन खर्च बढ़ता हुआ नज़र आएगा और आप दुश्मनों पर अभी विजय प्राप्त भी कर पाएंगे। इसके आलवा आपकी सहायता के लिए कोई आपके सामने भी आ सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं और नई नौकरी आपको मिल सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर उनके पंचम भाव में हो रहा है। ये समय दिखा रहा है की आपको अपने प्रेम जीवन पर ध्यान देना होगा और छात्रों को भी पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। वहीं दूसरी तरफ़ जो दंपत्ति गर्भधारण करने के लिए विचार कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र से भी मकर राशि को लाभ होता हुआ नज़र आ रहा है। इस दौरान क्रिएटिविटी आपकी अच्छी होगी और सोशल नेटवर्क आपके बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आय के स्रोत भी आपके लिए बनेंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के चौथे भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। यह गोचर दिखा रहा है कि आपको घर में ध्यान देने की ज़रूरत होगी। हो सकता है कि आपके घर में कोई निर्माण कार्य संपन्न हो। माता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान देना होगा। अगर आप करियर बदलने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए शुभ है और बदलाव की स्थिति दिख रही है। वहीं यात्रा के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की स्थिति आपके लिए बन रही है। वाहन और भूमि सुख भी आपके लिए दिख रहा है।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के तीसरे भाव में सूर्य गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपने संचार (Communication_ पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी और दोस्ती से भी आपको थोड़ा सा नुकसान हो सकता है। छोटी यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि दस्तावेज़ में ध्यान दें। इस समय आपके किसी दोस्त की सरकारी नौकरी भी लग सकती है। घर के आसपास आपका कंस्ट्रक्शन भी होता हुआ नज़र आ रहा है।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
267 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
267 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
267 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
156 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
183 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure