Logo

Surya Gochar 2026: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिए किस राशि को मिलेगा प्यार और किसे कामयाबी?

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 19 Sep 2026 10:44 AM IST
Surya Gochar 2026: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिए किस राशि को मिलेगा प्यार और किसे कामयाबी?

Special Things

18 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर (Surya Gochar 2026) कर चुके हैं। आइए जानते हैं इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर क्या पड़ा है?

18 सितंबर को ज्योतिष शास्त्र का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हुआ है। ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी राशि सिंह से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है,  जब सूर्य कन्या राशि में आते हैं, तो यह समय जीवन की मुश्किलों को सुलझाने, रिश्तों में स्पष्टता लाने और काम के प्रति गंभीर होने का होता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य गोचर से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा 

मेष राशि 

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के छठे भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी परास्त होंगे और आपका रुतबा बढ़ेगा। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी का मामला अटका हुआ था, तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। 

वृषभ राशि 

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से पांचवें भाव यानी शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध के भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। हालांकि, लव लाइफ में घमंड करने से बचना होगा, वरना पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचें। कारोबार में सोच-समझकर किए गए फैसले आगे चलकर अच्छा मुनाफा देंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। इस अवधि में आपके सुखों में वृद्धि तो होगी, लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति देखने को मिल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वरना परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। माताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन काम के दबाव के कारण आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का तीसरे भाव में गोचर बहुत फलदायी सिद्ध होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। छोटे भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और उनके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मीडिया, मार्केटिंग,  से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी और छोटी-मोटी यात्राएं सुखद रहेंगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और उनका गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। साथ ही निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन किसी को बड़ा उधार देने से बचें।

कन्या राशि 

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में हो रहा है। साथ ही बुध की उपस्थिति से बुधादित्य योग आपकी राशि में बन रहा है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन, सूर्य के प्रभाव से आपके स्वभाव में थोड़ा गुस्सा बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। इस दौरान आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में किए गए पुराने निवेश का अब शानदार रिटर्न मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी और शादी तय होने के योग बन सकते हैं। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इच्छाएं पूरी होंगी।

 धनु राशि 

धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव यानी कर्म भाव में हो रहा है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
पिता और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो लोग प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। धार्मिक यात्रा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। साथ ही भाग्य का साथ धीरे-धीरे मिलेगा, इसलिए कर्म पर भरोसा रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।  वहीं, उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। विदेश यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सतर्कता बरतें। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। अचानक धन हानि हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे निवेश  से दूर रहें। हालांकि, जो लोग रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। इस अवधि में वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। साथ ही सेहत के मामले में पेट और खान-पान का ध्यान रखें। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
374 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
374 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
374 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
237 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
259 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure