Logo

Parama Ekadashi 2026: कल रखा जाएगा परमा एकादशी का व्रत, जानें सभी राशियों को किन चीजों का करना चाहिए दान

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 10 Jun 2026 03:14 PM IST
Parama Ekadashi 2026: कल रखा जाएगा परमा एकादशी का व्रत, जानें सभी राशियों को किन चीजों का करना चाहिए दान

Special Things

Parama Ekadashi 2026: कल (11 जून 2026) परमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस दिन विशेष विधि से पूजा और राशिनुसार दान करना चाहिए। आइए जान लेते हैं संपूर्ण जानकारी। 

Parama Ekadashi 2026: ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को परमा एकादशी कहते हैं, ये पावन व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। आपको बता दें कि साल में आने वाले सभी एकादशी व्रत संसार के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं। परमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है, दरिद्रता का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है, साथ ही संसार के समस्त वैभव की प्राप्ति होती है। 

किस दिन है परमा एकादशी? 


इस साल ज्येष्ठ अधिक कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 10-11 जून की मध्य रात्रि 12 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 11 जून की रात्रि 10 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में परमा एकादशी का व्रत 11 जून को रखा जाएगा और व्रत का पारण 12 जून को किया जाएगा। पारण का समय 12 जून की सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर 8 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है। 

परमा एकादशी पर इस विधि से करें पूजा 


परमा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। 
मंदिर स्थल को साफ करें, गंगाजल से छिड़काव करें और साफ वस्त्र से बिछावन बिछाएं। 
उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को विराजित करें। 
श्रीहरि को पीले पुष्प अर्पित करें और मिठाई या फल का भोग लगाएं।
भोग में तुलसी पात्र को शामिल करें क्योंकि इसके बिना विष्णु जी भोग नहीं लगाते हैं। 
इसके बाद दीपक और धूप जलाएं और नारायण की पूजा करें। 
इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
संभव हो तो जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान करें ताकि श्रीहरि प्रसन्न हों। 
अगले दिन पारण के मुहूर्त में व्रत खोलें।

परमा एकादशी पर करें राशिनुसार दान 


यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाकर मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस पावन अवसर पर राशिनुसार दान जरूर करना चाहिए। 

मेष राशि के लोगों को परमा एकादशी पर लाल रोली, लाल वस्त्र और लाल रंग के फल का दान करना चाहिए। 

वृषभ राशि के लोगों को सफेद वस्त्र और सफेद रंग की मिठाई का दान करना चाहिए। 

मिथुन राशि के लोगों को हरे वस्त्र और हरे रंग के फल का दान करना चाहिए। 

कर्क राशि के लोगों को सिल्वर वस्त्र और अनाज का दान करना चाहिए। 

सिंह राशि के लोगों परमा एकादशी पर लाल वस्त्र और लाल रंग के फल और फूल का दान करना चाहिए। 

कन्या राशि के लोगों को इस एकादशी पर हरे वस्त्र और हरे रंग के फल का दान करना चाहिए। 

तुला राशि के लोगों को सफेद वस्त्र और घी का दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र और लाल रंग के पुष्प का दान करना चाहिए। 

धनु राशि के लोगों को पीले वस्त्र और पीले रंग के फल का दान करना चाहिए। 

मकर राशि के लोगों को नीले वस्त्र और नीले रंग के फल का दान करना चाहिए। 

कुंभ राशि के लोगों को काले वस्त्र और काले तिल का दान करना चाहिए। 

मीन राशि के लोगों को पीले वस्त्र और पीले रंग के फल का दान करना चाहिए। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
366 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
366 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
366 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
210 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
376 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure