हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से अधिक मास या कहे मलमास शुरू होता हैं । धार्मिक कार्यों के लिए यह मास बहुत महत्वपूर्ण बताया गया हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिपदा की तारीख़ 18 सितंबर है। इस दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों कन्या राशि मे विराजमान होंगें । अधिक मास को मलमास और पुरषोत्तम मास भी कहा गया हैं । कहा जा रहा है कि ऐसा संजोग 165 साल के बाद बना हैं। हैं। इसका उल्लेख ब्रह्मसिद्धान्त में भी है कि जिस चंद्रमास में संक्रांति न पड़ती हो वो अधिक मास या मलमास कहलाता हैं।
कार्य जो भूल कर भी न करें : -
इस मास में किसी भी प्रकार का नशा न करें और मांसाहार से दूर रहें। मांस , राई ,उड़द ,प्याज़, लहसुन,बासी अन्न आदि न खाएं। मांस के सेवन से भगवान विष्णु रुष्ट हो जाते हैं।
इस मास में विवाह , नामकरण, मुंडन, सगाई, गृह - प्रवेश आदि मांगलिक कार्य न करें। यह कार्य अधिक मास में सफल नहीं होतें ।
इस मास में घर, सोना, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी न करें यह अशुभ माना गया हैं।
अपशब्द, गृह-क्लेश, क्रोध आदि न करें इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
अधिक मास में नई चीज़ की ख़रीदारी नहीं करनी चाहिए। पुरुषोत्तम माह में किसी भी प्रकार का बुरा काम
महादान, सोमयज्ञ और अष्टका श्राद्ध, गौका यथोचित दान, आग्रयण, उपाकर्म, वेदव्रत, अकिपन्न, देवप्रतिष्ठा, मंत्र दीक्षा, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह मुण्डन, पहले कभी न देखे हुए देव तीर्थों का निरीक्षण, संन्यास, अग्निपरिग्रह, राजा के दर्शन, अभिषेक, प्रथम यात्रा, चातुर्मासीय व्रतों का प्रथमारम्भ, कर्णवेध जैसे कार्य अधिमास में वर्जित हैं।