Logo

Trigrahi Yog 2026: गुरु की राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 12 Mar 2026 05:49 PM IST
Trigrahi Yog 2026: गुरु की राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Trigrahi Yog 2026: गुरु की राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
Trigrahi Yog 2026: मीन राशि में तीन ग्रहों की युति होने जा रही है जिसमें सूर्य, मंगल, शुक्र और शनि शामिल हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, मंगल को उत्साह, आत्मविश्वास, शुक्र को भोग-विलास और शनि को कर्म और अनुशासन का कारक कहा जाता है। शुक्र और शनि पहले से मीन राशि में गोचर हैं लेकिन सूर्य 15 मार्च को और मंगल 2 अप्रैल को इस राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि शुक्र 26 मार्च को मीन से निकलकर मेष में चले जाएंगे जिसके कारण त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि मीन राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, इस समय आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खर्चे बढ़ सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो आपकोअचानक लोग मिलेंगे और अचानक दूर भी हो सकते हैं। परिवार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें, नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर सम्मान और पद मिल सकता है। बड़ों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तों में थोड़ी खटास बनी रह सकती है। कुछ नई खरीदारी का विचार करेंगे। इस दौरान आपको अपने बड़े भाई की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के दसवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपके कामकाज में बदलाव संभव है। आपको सलाह है कि कार्यों पर अधिक ध्यान दें। उच्च अधिकारियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवन में प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। मेहनत का समय है, आप वर्कोहॉलिक भी बन सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे, परिवार में हलचल बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के नौंवे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपका मेलजोल विशिष्ट लोगों के साथ बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों से संपर्क बन सकता है। विदेश यात्रा के योग हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटे भाई-बहनों के प्रति समर्पण रहेगा, हालांकि खर्चे बने रहेंगे, धन खर्च पर कंट्रोल बनाना जरूरी होगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के आठवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपका आस-पास के लोगों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है। जिद्द और विवाद बढ़ सकते हैं। धैर्य और शांति से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष में खर्च और खरीदारी के योग हैं, वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। इस दौरान आपके सामाजिक छवि पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के सातवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपकी ओर से सोशल सर्कल में एक्टिविटी बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। विचारों का टकराव हो सकता है। दांपत्य जीवन पर असर पड़ सकता है। पार्टनर की इच्छाएं और उम्मीदें आपसे बढ़ने वाली हैं। ससुराल पक्ष को लेकर यात्रा हो सकती है। साझेदारी के कामों में लाभ मिल सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी है।





तुला राशि

तुला राशि के छठे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आपको सलाह है कि इस दौरान काम को सोच-समझकर करें। कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं। बाहरी लोगों का तनाव और गुप्त विरोधियों से परेशानी हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। लंबी यात्राओं के योग हैं। जल यात्रा भी संभव है, इसलिए सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पांचवे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ये समय आपके लिए ठीक माना जा रहा है। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। मेहनत करने पर परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। रिसर्च और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। रिश्तों में मिला-जुला परिणाम रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के चौथे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। घर निर्माण या घर से जुड़े काम हो सकते हैं या फिर घर में किसी प्रकार का बदलाव संभव है। माता-पिता से रिश्तों में कठोरता न रखें। आर्थिक रूप से घर में किसी वस्तु की खरीद हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। यात्राएं भी संभव हैं।

मकर राशि

मकर राशि के तीसरे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ेगी और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़ा कम मिल सकता है। धैर्य न खोएं। स्वभाव में कठोरता आ सकती है। मन अपनी इच्छा से काम करने का करेगा। छोटी यात्राओं के योग हैं। सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है। भाई-बहनों से समाचार मिल सकता है। करियर में मेहनत करते रहना होगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके परिवार में हलचल बढ़ेगी। कोई मेहमान घर में आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध में अपशब्द कहने से बचें। वित्तीय मामलों में आय और खर्च दोनों रहेंगे। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिला-जुला समय रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लग्न भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके भावनाओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। भागदौड़ के कारण सेहत का ध्यान रखें। खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की ओर से दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, जिससे बचत पर असर पड़ेगा।

Related Puja

गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
View all
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
174 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
431 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 12 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
467 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure