Logo

Shukra Gochar 2026: शुक्र के गोचर से मिथुन, सिंह समेत इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए आपके लिए क्या आएंगे परिवर्तन

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 06 May 2026 12:30 PM IST
Shukra Gochar 2026: शुक्र के गोचर से मिथुन, सिंह समेत इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए आपके लिए क्या आएंगे परिवर्तन

Special Things

Shukra Gochar 2026: शुक्र 14 मई को अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि शुक्र के मिथुन राशि में जाने से 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन आएंगे। 
Shukra Gochar 2026: शुक्र देव अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं और 14 मई को वह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 14 मई को परिवर्तन योग भी बन रहा है, क्योंकि शुक्र देव बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे और बुध, शुक्र की राशि यानी कि वृषभ में प्रवेश करेंगे। शुक्र का मिथुन राशि में जाना सभी 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन लेकर आ रहा है, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि सभी के लिए कैसा रहने वाला है शुक्र का गोचर।  

शुक्र का मिथुन में गोचर 2026 (Shukra Gochar in Gemini 2026)

मेष राशि 

मेष राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है, इस दौरान आपकी दोस्ती प्रेम में बदलती हुई नजर आ रही है। वहीं छोटी यात्रा के योग आपके लिए बना रहे हैं। इसके अलावा आपके खर्च भी बने रहने वाले हैं। यह गोचर दिखा रहा है किसी महिला मित्र के द्वारा आपको कामयाबी मिल सकती है। अगर वैवाहिक जीवन की बात करें, तो टकराव की स्थिति बनी हुई है और वहीं आपके पराक्रम में कमी भी आ सकती है

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव में उनके राशि स्वामी यानी कि शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान धन में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको खान-पान में भी खर्च को थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। अचानक से कोई लाभकारी वस्तु आपके काम आ सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी में मामला चल रहा था, तो वहां पर आपको विजय मिलती हुई नजर आ रही है। यह गोचर दिखा रहा है कि आप की बातों से कोई विपरीत लिंग का व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित भी हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य के संकेत दिख रहे हैं, हालांकि रिश्तों में आपको गलतफहमी से दूरी बनाए रखनी चाहिए। अभी आपके खान-पान के शौक भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लग्न भाव में ही शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है, हालांकि आपको खर्च में नियंत्रण रखने के लिए कोई सख्त योजना बनानी चाहिए, नहीं तो आपके खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आपको कोशिशें बरकरार रखनी चाहिए, यह गोचर दिखा रहा है कि आप किसी को प्रपोज़ भी कर सकते हैं और पार्टनर के साथ आपकी बातचीत गहरी होती हुई नजर आ रही है। इस समय मिथुन राशि वालों की रचनात्मकता बढ़ेगी और आय के कई स्रोत बनेंगे, वहीं हर कार्य में विजय प्राप्त होती हुई नजर आ रही है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए 12वें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है, यह गोचर दिखा रहा है कि आपका धन खर्च अब बढ़ सकता है, परिवार में कोई अशुभ समाचार भी आ सकता है और माता के स्वास्थ्य पर थोड़ी सी दिक्कत है भी आती हुई नजर आ रही है। चाचा पक्ष से भी आपका भी वाद- विवाद हो सकता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर देखा जाए तो आपको खान-पान में थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत होगी, नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अचानक से हृदय रोगियों को इस समय दिक्कत हो सकती हैं। स्त्री पक्ष से भी आपको परेशानी होती हुई नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामले अभी थोड़े से लंबित रह सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के 11वें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आय के साधन आपके लिए बनते हुए नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन आप देख पाएंगे। अभी किसी दोस्त के जरिए आपको मदद भी मिलती हुई नजर आ रही है और छोटी यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं। जो लोग रचनात्मक और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ होता हुआ नजर आएगा। अगर प्रेम संबंधों की बात की जाए तो आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं और कोई प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है


कन्या राशि

कन्या राशि के दसवें भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके परिवार में थोड़ी सी दिक्कतें लेकर आ रहा है और कार्य क्षेत्र में भी आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कहीं ना कहीं परिवर्तन के योग भी आपके लिए बना रहे हैं। इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान देना होगा और इस समय आपको भी हृदय रोग से परेशानी हो सकती है। धन खर्च भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम में थोड़ी सी अड़चनें आएंगी, क्योंकि पुराने विवाद आपके लिए सामने आ सकते हैं, जो कि आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग आपके लिए बनेंगे और अभी आप देवी की आराधना में जुड़ सकते हैं और आपके पराक्रम में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है। वहीं अभी कोई महिला आपकी सहायता भी कर सकती है, हालांकि धन खर्च आपका बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो उसमें मिठास बढ़ती हुई नजर आ रही है  और आप साथ में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। लेकिन पिता के स्वास्थ्य का आपको ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके आठवें भाव में हो रहा है। इस दौरान अचानक से आपकी कामुकता बढ़ती हुई नजर आ रही है और आप पार्टनर के साथ छुप-छुप कर मिल सकते हैं। गुप्त रिलेशनशिप बनते हुए नजर आ रहे हैं और अचानक से आपको नुकसान भी हो सकता है। पार्टनरशिप की अगर बात की जाए तो विवाह से संबंधित विवाद होते हुए नजर आ रहे हैं और पार्टनर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके सामने आता हुआ नजर आ रहा है और गुप्त चीजों में अधिक धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर 7वें भाव में हो रहा है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाह के योग बनेंगे और अभी आप किसी महिला से संपर्क बना सकते हैं। इस दौरान वैवाहिक जीवन के मुद्दे सुलझ सकते हैं। हालांकि आपको अपने साथी की बचकानी हरकतों को नज़र अंदाज कर देना चाहिए, नहीं तो मन परेशान रहेगा। बिजनेस में ग्रोथ हो सकता है और बिजनेस में कोई स्त्री पसंद आ सकती है और अभी आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है, इस दौरान कोई विवाद आपके लिए बड़ा बन सकता है और आपकी वाणी से भी विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप लोन लेने की सोच रहे थे तो वहां से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी स्त्री से विवाद भी हो सकता है या फिर उससे दूरी भी बन सकती है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो वहां पर भी दूरी की संभावना है और आपको सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है। इस समय चोट लगने की भी आसार है। अगर कार्य स्थल की बात की जाए तो बदलाव के योग आपके लिए बन रहे हैं। इस समय भरोसा करना आपको दिक्कत भी दे सकता है

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान प्रेम संबंधों में थोड़ी सी परेशानी बड़ सकती है। किसी बात को लेकर मन में भी उलझनें बनी रहेंगे और आपका मन आहत हो सकता है। शिक्षा के लिए यह समय बेहतरीन है, क्रिएटिविटी आपके लिए लाभदायक इस समय सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो पेट से संबंधित दिक्कतें सामने आएंगी और आपको सलाह दी जाती है कि ठंडी चीजों से परहेज करें। इसके अलावा कोई स्त्री आपके जीवन में भी आ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपके लिए वाहन के योग बन रहे हैं और कार्यस्थल पर आपके लिए परिवर्तन के योग आ रहे हैं। हालांकि करियर के कारण प्रेम में दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि हो सकता है कि आप अपने साथी को कम ही समय दे पाएं। घर की सजावट के लिए आप चीजों में अधिक खर्च कर सकते हैं। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। इस समय माता की सेवा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा और गाय की सेवा भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
407 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
407 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

55/min38/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
407 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
494 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure