
कर्क राशि
कर्क राशि के नौंवे भाव में शुक्र चाल परिवर्तन कर रहे हैं, इस समय आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि इस दौरान आपको भाग्य का साथ कम मिले। काम के सिलसिले में आप यात्राएं तय करेंगे लेकिन इन यात्राओं का परिणाम लाभकारी नहीं होगा। आपको सलाह है कि अपने सेहत का ध्यान रखें, पैर दर्द और त्वचा संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के पांचवे भाव में शुक्र चाल बदलने वाले हैं। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन दोनों में ही मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा। आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। काम में लापरवाही करने से बचाव करना होगा वरना मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। रोजमर्रा के जीवन में कुछ संघर्ष होंगे जिसके कारण लोग आप पर उंगली भी उठा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लग्न भाव में शुक्र चाल परिवर्तन करेंगे। इस दौरान आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी देखी जाएगी। इस दौरान आपके प्रेम संबंध में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जो लोग विवाहित हैं, उनको ससुराल पक्ष से दिक्कतें होने वाली हैं। बिजनेस में लगे हुए लोगों को डील या लेन-देन में अधिक सूझबूझ दिखानी पड़ेगी वरना आपको हानि हो सकती है। इस दौरान आप थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं।
Connect with India's best astrologers




