Logo

Shukra Gochar 2026: मंगल की राशि में शुक्र की एंट्री, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 24 Mar 2026 06:33 PM IST
Shukra Gochar 2026: मंगल की राशि में शुक्र की एंट्री, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Shukra Gochar 2026: मंगल की राशि में शुक्र की एंट्री, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Shukra Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। इस समय शुक्र मीन राशि में हैं और 26 मार्च को वह मेष राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर होगा। माना जा रहा है कि मंगल की राशि में शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

मेष (Aries)
इस समय शुक्र आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। इस दौरान शादीशुदा जीवन में कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये समस्याएँ सुलझ जाएंगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें लाभ और व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बचत करने में दिक्कत हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ परेशानी मिल सकती है। इस समय सावधान रहें, क्योंकि एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते सामने आ सकते हैं। मन में थोड़ा अलगाव या दूरी का भाव भी आ सकता है। करियर में भी कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट के निचले हिस्से से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ (Taurus)
इस समय शुक्र आपके के 12वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको अपनी बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना चाहेंगे। कानूनी मामलों में फँसने की संभावना हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। इस समय आपका लोन पास हो सकता है। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हर शुक्रवार को पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने दिल की बात अपने साथी से जरूर साझा करें।

मिथुन (Gemini)
शुक्र का गोचर मिथुन राशि के 11वें भाव में होगा, जिससे आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को पहचान मिल सकती है। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। कॉलेज जीवन में रोमांस बढ़ सकता है। किसी पार्टी या गेट-टुगेदर में किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। किसी महिला की मदद से लाभ मिल सकता है।

कर्क (Cancer)
शुक्र का गोचर कर्क राशि के 10वें भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत बढ़ेगी। जिन लोगों का विवाह के बाहर कोई रिश्ता है, उसका खुलासा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप वाहन, प्रॉपर्टी या घर के जरूरी सामान खरीद सकते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है और खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन प्रयास करने से पार्टनर के साथ नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

सिंह (Leo)
इस समय शुक्र का गोचर सिंह राशि के लिए उनके 9वें भाव में होगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आपके प्रयासों की सराहना होगी। अपने पार्टनर से अपनी भावनाएँ खुलकर व्यक्त करें, क्योंकि ब्रेकअप और पैचअप जैसी स्थिति बन सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। पिता से जुड़ा कोई विवाद या उनकी किसी बात का खुलासा घर का माहौल खराब कर सकता है।

कन्या (Virgo)
शुक्र का गोचर कन्या राशि के 8वें भाव में होगा। इस समय आप अपने पार्टनर की तरफ ज्यादा आकर्षित महसूस कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े अचानक मुद्दे सामने आ सकते हैं। किसी महिला की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। सलाह है कि किसी महिला से अपनी निजी बातें साझा करने से बचें, क्योंकि वह बाद में आपके खिलाफ इस्तेमाल हो सकती हैं। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन बहस की संभावना भी रहेगी। आर्थिक रूप से अचानक नुकसान हो सकता है।

तुला (Libra)
शुक्र का गोचर तुला राशि के 7वें भाव में होगा, जिससे इस समय मन थोड़ा उदास रह सकता है। शादीशुदा जीवन में चल रही समस्याएँ सुलझ सकती हैं, लेकिन अगर मामला कोर्ट तक जाता है तो तलाक की स्थिति भी बन सकती है। व्यापार से जुड़े काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग किसी महिला के साथ काम करते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि विवाह के बाहर के रिश्ते बनने की संभावना हो सकती है। अपने लिविंग की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। अचानक किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के 6वें भाव में होगा। इस दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। बैंक लोन मंजूर हो सकता है, लेकिन कागजी काम में परेशानी आ सकती है। किसी दुश्मन के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और वही रिश्ता प्यार में बदल सकता है। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं। मामा या ननिहाल पक्ष से कुछ परेशानियाँ मिल सकती हैं। इस समय आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं और कॉस्मेटिक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।

धनु (Sagittarius)
शुक्र का गोचर धनु राशि के लिए उनके 5वें भाव में होगा। यह समय प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। मनोरंजन और मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ सकती है। इस समय शिव मंदिर जाना शुभ रहेगा। जो लोग परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

मकर (Capricorn)
शुक्र का गोचर मकर राशि के 4वें भाव में होगा, जिससे परिवारिक जीवन में कुछ समस्याएँ बढ़ सकती हैं और मन बेचैन रह सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें, क्योंकि दिल से जुड़ी समस्या या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। करियर में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें पार कर लेंगे। सेहत के मामले में हड्डियों, सिरदर्द और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा। इस दौरान सफलता पाने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। हवाई यात्रा के योग बन सकते हैं। कागजों या डॉक्यूमेंट से जुड़ी परेशानी आ सकती है। किसी महिला मित्र के साथ रिश्ता शुरू हो सकता है। बहन की तरफ से कुछ परेशानी मिल सकती है। बहस से बचें, क्योंकि प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है और रिश्ते में टकराव हो सकता है।

मीन (Pisces)
शुक्र का गोचर मीन राशि के दूसरे भाव में होगा। इस दौरान आप पैसे बचाने की कोशिश करेंगे। परिवार में बहस बढ़ सकती है और ससुराल पक्ष से भी कुछ परेशानी हो सकती है। इस समय आप वाहन खरीद सकते हैं और आराम व लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव आ सकता है और आप अपनी पत्नी से सलाह ले सकते हैं। पार्टनर के साथ डेट पर जाना अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन पत्नी, गर्लफ्रेंड, दोस्त या किसी भी महिला को मिठाई देना शुभ होगा।

Related Puja

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
113 devotees have booked this puja
Book Puja
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
113 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
अमन

अमन

20/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
View all
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
113 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
202 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 24 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
397 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure