Logo

Venus Transit in Leo: सूर्य की राशि में शुक्र का गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 03 Jul 2026 05:51 PM IST
Venus Transit in Leo: सूर्य की राशि में शुक्र का गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Venus Transit in Leo: शुक्र इस समय कर्क राशि में हैं और 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

Venus Transit in Leo: शुक्र को ज्योतिषशास्त्र में भोग-विलास और धन-संपदा का कारक माना जाता है। शुक्र हर 23 से 25 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से पड़ता है। इस समय शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं और 4 जुलाई को सूर्य द्वारा शासित सिंह राशि में गोचर करेंगे। माना जाता है कि सूर्य की राशि में शुक्र के जाने से जातकों में आमतौर पर क्रोध और ईर्ष्या की भावना बढ़ जाती है लेकिन इसी के साथ जातक के कामकाज में तेजी आती है और ज्ञान की प्राप्ति होगी। ऐसे में जान लेते हैं कि शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मेष से मीन वालों को कैसे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

शुक्र का सिंह राशि में गोचर 


मेष राशि 

मेष राशि के पांचवे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस समय आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। किसी अच्छी चीज की प्राप्ति हो सकती है, कामकाज में नए लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये समय बेहतर रहेगा। यात्राओं के योग आपके लिए प्रबल हैं। इस दौरान आपके नए दोस्त बन सकते हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए चौथे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस समय आपके घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। वाहन की खरीदारी की जा सकती है। इसके साथ ही कुछ लोग संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। सलाह है कि माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग सता सकते हैं। कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके लिए तीसरे भाव में होने वाला है। ये समय भागदौड़ से भरा रहेगा। लेकिन इसी के साथ नए दोस्त बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के योग बनते दिख रहे हैं। कुछ छोटी यात्राएं तय कर सकते हैं, जिससे कुछ लाभ हो सकता है। करियर के लिए ये समय अच्छा है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। इस समय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। शेयर मार्केट से लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात संभव है जिनसे आगे चलकर दोस्ती हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भागदौड़ की स्थिति बनी रहने वाली है। कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके लग्न भाव में होने वाला है। इस समय आपको कारोबार में ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। काम में फोकस बनाए रखें वरना मन भटक सकता है। कार्य में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से धन खर्च बना रहेगा। इस समय आप खुद पर अधिक खर्च कर सकते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके बारहवें भाव में होगा। ये समय आपके लिए यात्राओं वाला हो सकता है। बाहरी लोगों के साथ मेलजोल संभव है। नई बातें सीखने का अवसर आपको मिलने वाला है। कुछ खरीदारी के योग आपके लिए प्रबल हैं। पिता की ओर से कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। जो लोग कार्य की तलाश में हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके ग्यारहवें भाव में होने वाला है। ये समय आपके लिए मिला-जुला साबित हो सकता है। आपके जीवन में कुछ नए लोगों का आगमन हो सकता है। करियर के लिहाज से देखें, तो क्रिएटिविटी के लिए अच्छा समय है। दोस्तों के साथ अच्छी बातचीत बनी रह सकती है। छोटी यात्राओं के योग हैं। मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके दसवें भाव में होने वाला है। इस समय आपको थोड़े धैर्य के साथ कार्य करना चाहिए। स्वभाव को शांत रखने का प्रयास करें वरना क्रोध बढ़ सकता है। क्रिएटिविटी बनी रहने वाली है। नए काम में किसी स्त्री से सहायता मिल सकती है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके नौंवे भाव में होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कोई बड़ा निवेश करने से बचाव करना होगा। घर के बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान पक्ष से माता-पिता को सहयोग मिलेगा। कारोबार में लगे हुए लोगों के लिए ये समय बदलाव वाला होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों के लिए उनके आठवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस समय आपको वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। अचानक से धन खर्च बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक रूप से प्रबल महसूस करेंगे। जिन लोगों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, उनकी असलियत सबके सामने आ सकती है। सलाह है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए उनके सातवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस समय आपको साझेदारी के कार्यों को करने से बचना चाहिए। फोकस बिगड़ सकता है। धन खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।नई चीदों को लेकर आपका मूड ऑफ रह सकता है। विदेश यात्रा से लाभ संभव है। 

मीन राशि 

मीन राशि वाले लोगों के लिए उनके छठे भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। ये समय आपके लिए मिला-जुला साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने इमोशंस पर कंट्रोल बनाए रखें। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। किसी कारोबार की शुरुआत करने से पहले आपको मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये सामान्य रहेगी। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
422 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
422 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

बालकेश

बालकेश

₹28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
सुयश

सुयश

₹25/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
422 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 03 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
397 devotees have booked this puja
Book Puja
मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान
A Sacred Tribute to Your Ancestors

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान

Sun 04 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
257 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure