Logo

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026: कर्क, तुला समेत इनके लिए सप्ताह है शुभ, जानिए 12 राशियों का क्या है हाल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 09 May 2026 11:14 AM IST
Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026: कर्क, तुला समेत इनके लिए सप्ताह है शुभ, जानिए 12 राशियों का क्या है हाल

Special Things

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026: कर्क, तुला समेत कुछ राशियों के लिए सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए मई का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026:  कर्क, तुला समेत कुछ जातकों के जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम आते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह क्या लेकर आ रहा है। 


साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026)


मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)


मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर लाभ भाव में होगा और राहु का संबंध भी रहेगा। यह आपको थोड़ा एकांतप्रिय बना सकता है आप अकेले समय बिताना पसंद कर सकते हैं। खर्च करने को लेकर मन में उलझन रह सकती है, ध्यान रखें कि अनजाने में फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। इस दौरान आपके भीतर काफी क्रिएटिव बातें उभरेगी और राहु का असर आप को अलग करने की इच्छा भी देगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। सामाजिक कार्यक्रमों में मन कम लगेगा।

उपाय- देवी काली का पूजन करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह चीजें मिलेजुले परिणाम देने वाली हैं। सप्ताह के मध्य में आप काफी खुशमिजाज रहेंगे और लोगों के साथ आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। किसी खास विषय में ज्ञान बढ़ाने की इच्छा जाग सकती है। लेकिन इसी दौरान ग्रहों के बदलाव से कामकाज में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। घर-परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बचत करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

उपाय- लड्डू गोपाल को नियमित भोग अर्पित करें। 

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को विस्तार देने वाला है। बचत करते समय सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। अचानक से धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। सप्ताह के आखिर में कुछ बदलाव नजर आएंगे। चंद्रमा आपके आत्मबल को थोड़ा कमजोर कर सकता है, जिससे निर्णय लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सेहत भी थोड़ी नरम रह सकती है।

उपाय- देवी कवच का पाठ करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। मिलनसार स्वभाव और मेहनत की भावना आपको आगे बढ़ाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में लोगों के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है। घरेलू मामलों के कारण मन थोड़ा भारी रह सकता है और नेगेटिविटी हावी हो सकती है।

उपाय- नियमित रुप से तुलसी पूजन करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मचिंतन का हो सकता है। शुरुआत में थोड़ा धीमापन महसूस होगा। इस समय खुद को मजबूत बनाते हुए काम करें। हर परीक्षा के लिए कुछ को मजबूत बनाएं। अपने आस पास के लोगों के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। सप्तह के अंतिम भाग में आप अपनी लय पकड़ लेंगे। कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं, पर मेहनत को बनाए रखना जरूरी होगा। घर में कुछ बातों के कारण थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है पर चीजें नियंत्रित रहेंगी।

उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक मेहनत की मांग करता है। इस समय के दौरान समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। कुछ गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। शुरुआत में आप अपने काम को लेकर तो सजग होंगे, पर अटकाव आप के मन को अस्थिर भी कर सकते हैं। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में सहकर्मियों या आसपास के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें, वरना अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी, 

उपाय - भगवान शिव का अभिषेक नियमित रूप से करें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के इस सप्ताह की शुरुआत तो कुछ नियंत्रित सी लगे, पर बाद में चीजें अस्त व्यस्त भी हो सकती हैं। पैसों के मामले में सतर्कता रखना बेहतर होगा। परिवार की बात हो या फिर स्वयं के निजी जीवन की, दोनों के लिए समय देना इस सप्ताह आपके लिए बहुत जरूरी है। अपनों के साथ बैठकर बात करने से मन हल्का होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत के मामले में दिनचर्या संतुलित रखें, खासकर खानपान पर ध्यान दें। सप्ताह के मध्य से चीजें अधिक अस्थिर न हों इसके लिए खुद को नियमों में बांधे हुए काम करें।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं पशुओं की सेवा करें।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)


वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम के साथ-साथ घूमने फिरने के मौके भी लाएगा। घर में बस अपनों के साथ बहस से बचें। अगर आप दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं तो काफी मामलों में सफल भी हो सकते हैं। बच्चों की ओर माता-पिता का ध्यान जरूरी है ओर उनके दोस्तों पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। शुरुआत में आप अपने काम और निजी जीवन के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे, और इसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है, खासकर जब काम का दबाव बढ़ेगा या फैसले जल्दी लेने पड़ें। ऐसे में किसी भी चीज़ में जल्दबाजी करने से बचें।

उपाय - नारायण पूजन नियमित रूप से करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए सप्तह की शुरुआत काम की अधिकता को देने वाली होगी। आप मेहनत में आगे होंगे, पर ध्यान रखें कि कोई भी कार्य शॉर्टकट या कानून से परे जाकर न करें। कार्य स्थल में स्थिति सामान्य ही है, इस दौरान अपने सहकर्मियों की बातों से खुद को दूर रखें, जिससे चीजें परेशान न करें। सप्ताह के दूसरे भाग में घर के लिए कुछ खरीदारी का समय बनेगा। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन उन्हें चुनने से पहले अच्छे से विचार करना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी बस, अनावश्यक चीजों पर खर्च से बचना आपके लिए सही होगा।


उपाय - शहद भगवान शिव को अर्पित करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलेजुले प्रभव वाली है, इस समय मन में जोश तो रहेगा पर एकाग्रता कुछ कम हो सकती है। आपसी संबंधों की बात करें तो यह सप्ताह समझदारी पर आधारित रहेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत या मुलाकात मन को अच्छा महसूस करा सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सप्ताह के मध्य में घूमने फिरने के मौके बनेंगे। नए लोग आप से जुड़ेंगे, सामाजिक स्थिति में भी कुछ विस्तार दिखाई दे सकता है।

उपाय- लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुम्भ राशि वाले इस सप्ताह मन से काफी बेचैन रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत तो भीतर से सोच विचार से भरी रह सकती है। शुरुआत में आप कुछ बातों को लेकर ज्यादा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं और छोटी चीज़ें भी मन पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लें और परिस्थितियों को थोड़ा समय दें। कामकाज के क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं पर आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी बस किसी बड़े निवेश से फिलहाल बचना बेहतर होगा।

उपाय -  इस सप्ताह नियमित रुप से राम नाम का जाप करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वाले के लिए ये सप्ताह यात्रा, नए लोगों से मेलजोल और खर्चों की अधिकता को दे सकता है। संबंधों में स्पष्टता बनाए रखना इस सप्ताह सबसे जरूरी है। किसी भी गलतफहमी को बढ़ने न दें, बल्कि बातचीत से हल करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और मानसिक तनाव कम होगा। किसी भी निर्णय में भावनाओं के बजाय तर्क का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कोई यात्रा या मेहमानों के आगमन से अस्त व्य्सत रहने वाले हैं। 

उपाय- ॐ हनुमते नमः मंत्र का जप करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
498 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
498 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
498 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
369 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
323 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure