Logo

Weekly Horoscope 15 to 21 June: इन जातकों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 13 Jun 2026 02:53 PM IST
Weekly Horoscope 15 to 21 June: इन जातकों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: माना जा रहा है कि आने वाला ये सप्ताह सभी राशियों के जीवन में नए और अलग प्रकार के बदलाव लेकर आएगा। ऐसे में जान लेते हैं मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल। 

Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: आइए जान लेते हैं मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल और मीन साप्ताहिक राशिफल। 

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ हलचल से भरी रह सकती है। इस समय आप पुरानी बातों में ज्यादा ही उलझे रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए प्रगति का समय सप्तह के मध्य से शुरु हो जाएगा। आप जोश से भरे होंगे और अपनी जिद से कामों को करके भी दिखाएंगे। जिन कामों में पिछले कुछ समय से रुकावट आ रही थी उनमें अब सुधार देखने को मिलेगा। धन के मामले में आप की स्थिति अनुकूल रहने वालि है। परिवार में कुछ शुभ कामों में शामिल होंगे।

उपाय - इस सप्ताह हनुमान जी का पूजन नियमित करें।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह कुछ मामलों में काम को लेकर चिंता और अधिकारियों के साथ लंबी चर्चाओं को देने वाला होगा। नौकरी में लगे लोगों को मेहनत बनाए रखनी होगी। अपने उच्च अधिकारियों का विश्वास हासिल करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी कुछ नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति संतोषजनक रहने वाली है। इस सप्तह बच्चों की ओर से भी कोई समाचार खुशी देने वाला है।

उपाय - देवी दुर्गा का पूजन करें।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि इस सप्तह अपनी बातों और कामों से लोगों पर असर डालने वाली है। सप्ताह के आरंभ में कुछ अत्यधिक खर्चों का असर भी होगा पर इस दौरान बचत पर निगरानी रखना बेहतर होगा। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव बनने की आशंका है परंतु समय के बीतने के साथ ही चीजें बेहतर होने लगेंगी। कोई यात्रा नए लोगों के साथ संपर्क को देने वालि है। छोटे भाई बहनों का सहयोग पाएंगे और उनके साथ कुछ जरूरी कामों को पूरा करने का मनोबल भी मिलेगा।

उपाय - पशुओं को खाना खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क के लिए इस सप्ताह के शुरु में कुछ मन की चिंता या फिर स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय पर अच्छी दिनचर्या को अपनाने से आप काफी मायनों में स्वास्थ्य लाभ भी पाएंगे। छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए पढ़ई में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। काम को लेकर इस सप्ताह अच्छे लाभ और अवसर सामने होंगे। अधिकारियों या सरकारी पक्ष की ओर से दबाव तो रह सकता है। इस दौरान शांति और सही फैसलों के बल पर अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे। कुछ यात्रा का अवसर भी सप्ताह के मध्य के बाद बनेगा।

उपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले इस सप्ताह काम में व्य्सत रहेंगे। कुछ जिम्मेदारियों में विस्तार भी हो सकता है। इस समय आपके धैर्य और व्यवहारिक सोच का लाभ मिलेगा। काम के मामले में नए दोस्त एवं सफलताओं को भी देख पाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सप्ताह के दूसरे भाग से अधिक प्रबल बनेंगे। काम की अधिकता थकावट तो देगी पर कुछ नई खुशियां और अनुभव भी जीवन में जुड़ते जाएंगे। सेहत के मामले में आराम और डेली रुटिन पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

उपाय - आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। 

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए ये समय काम के साथ साथ घर परिवार की जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की बढ़ सकती हैं। आप उन्हें कुशलता से निभाने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों और सहयोगियों का साथ काम को आसान बनाएगा। धन संबंधी निर्णय जल्दबाज़ी में लेने से बचें और किसी बड़े निवेश से पहले अपनी बचत को सुरक्षित बना के रख लीजिए। दोस्त की तरह से इस समय आप को घूमने फिरने के मौके दे सकता है।  

उपाय - मंदिर के दर्शन नियमित रुप से करें। 




तुला राशि
तुला राशि के लिए इस समय घर का माहौल आप के लिए व्यस्तता को देने वाला है। बच्चों से लेकर बड़ों के साथ इस समय किसी न किसी काम के कारण आप कामों में लगे रह सकते हैं। इस सप्ताह धार्मिक, पारिवारिक या शुभ कामों में शामिल होने का समय भी मिलेगा। दोस्तों के साथ पढ़ाई को लेकर भी आप में जिज्ञासा और एकाग्रता अच्छी रह सकती है। किसी मामले में आप की बात प्रमुख भी होगी ओर सप्ताह के दौरान कुछ आर्थिक प्राप्ति भी बनेगी।

उपाय - घर के द्वार पर नियमित दीपक जलाएं। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह नए लोगों के साथ मुलाकात और काम में तेजी को देने वाला है।इस दौरान परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की आवश्यकता पड़ सकती है। घर का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़ों की ओर से कुछ काम अधिक मिलने वाले हैं पर ये आप के लिए ही उपयोगी भी होंगे। से अधिक सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई भूमिका या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष आप के लिए बेहतर रहेगा कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी भी इस समय बनी रहेगी।  

उपाय - लक्ष्मी नारायण का पूजन करें।

धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में कुछ मामलों को लेकर दबाव महसूस होगा पर धीरे-धीरे आप स्थिति पर नियंत्रण बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए कुछ अच्छी सेविंग करने में और अपनी अश्यकताओं को पूरा कर पाने में भी सफल रहेंगे। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी तरह विचार कर लें। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्राओं का मौका मिल सकता है।

उपाय - भगवान शिव के नामों का स्मरण करें।

मकर राशि
घरेलू कामों को लेकर आप कपही सजग रहने वाले हैं। छोटे बच्चों के साथ खुशियों को पाएंगे। इस समय घर हो या बाहरी काम हर ओर चीजों को लेकर स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है इसलिए दूसरों की बातों से अधिक खुद पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान और नींद की अनदेखी न करें। विवादों या मनमुटाव को समाप्त करने का अच्छा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में रुचि बढ़ने के संकेत हैं। 

उपाय - देवी शक्ति स्त्रोत का पाठ करें। 

कुंभ राशि 
कुंभ के लिए यह सप्ताह मिलेजुले असर वाला होगा। आपको भावनात्मक और व्यावहारिक पक्ष के बीच संतुलन बनाना भी सीखना होगा। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन को सराहा जा सकता है। कारोबार में कुछ तेजी आने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय और बचत से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर का माहौल शांत और सहयोगपूर्ण बना रहे इसके लिए आप को अपनी ओर से कोशिशें बनानी होंगी।

उपाय - श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशि 
मीन राशि वाले इस सप्ताह के शुरु में थोड़ा काम को लेकर धीमी गति में चल सकते हैं। मन कई बातों से प्रभावित भी रहेगा। घर परिवार के मामलों को सुलझाने में मेहनत तो लगेगी पर आप इसमें सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता के संकेत हैं। व्यस्तता के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए समय-समय पर स्वयं को आराम देना भी जरूरी होगा। धनार्जन की स्थिति सामान्य रुप से बनी रहेगी। नौकरी में नए टास्क मिलने का समय होगा। 

उपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
232 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
232 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
232 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
271 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
246 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure