Logo

Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: मेष, कर्क समेत इन जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 18 Apr 2026 11:59 AM IST
Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: मेष, कर्क समेत इन जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: मेष, कर्क समेत कुछ जातकों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक परिणाम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026: मेष, कर्क समेत कुछ जातकों के जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम आते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह क्या लेकर आ रहा है। 

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 20 to 26 April 2026)


मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)


मेष राशि के लिए सप्ताह का समय काम काज की अच्छी स्थिति को देने वाला हो सकता है। इस दौरान पुराने रुके काम दोबारा गति पकड़ेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं, पर बातों से स्थिति संभल भी सकती है। घर में भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का है, परिणाम थोड़ी देर से मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या थकान हो सकती है।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह स्थिरता और संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा। कामकाज में विस्तार बना रह सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में तेजी से कदम उठाने से बचें। इस दौरान बाज़ार को अच्छे से परखें, तब किसी जोखिम भरे स्थान पर पैसा लगाने का सोचें। घर में चहल पहल रहेगी, मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। इस समय पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है जो काफी थकान देगा, लेकिन खुशी भी आपको मिल सकती है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे शुरुआत में तनाव रह सकता है। कुछ समय के पश्चात स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखते हुए उधार देने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को राहत देगी। पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। घर के कामों असमंजस रह सकता है, इसलिए जो काम शेयर करें उसमें स्पष्ट रहें। कामकाज में अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह भावनाएँ आपके निर्णयों पर हावी रह सकती हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। धन की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी, घर के माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी। घर पर अविवाहितों के लिए रिश्ता तय होने के योग भी बन सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है। काम के चलते तनाव होगा पर इसे अपने पर हावि न होने दें। कुछ मामलों में आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।



सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। इस समय कामकाज में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से समय अच्छा है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं। घर पर कुछ रख-रखाव के काम करवा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, साथ ही घरेलू कामों में आप सहयोगी भी होंगे। छात्रों के लिए खेल कूद में आगे बढ़ने के लिए यह सप्ताह मेहनत का है और आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के दूसरे भाग में अधिक काम के चलते थकान हो सकती है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह काम के साथ-साथ आप कुछ मामलों में आगे रह सकते हैं। इस दौरान चीजों को समझदारी से संभालते हुए काम करना आपको प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा। काम को लेकर कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही अच्छे शिक्षण संस्थानों में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिनचर्या सुधारना आवश्यक है। सप्ताह के अंत में किसी पुराने काम का अनुकूल परिणाम मिल सकता है जिससे खुद पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए नए कामों को दिखा रहा है और साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आप कुछ कार्यक्रमों में शामिल रहना चाहेंगे। कामकाज में नए लोगों के साथ मेल जोल का समय रहने वाला है। काम को आप अपनी सूझबूझ से संभाल सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है इस दौरान प्रतियोगिताओं में अच्छा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से बचना ज़रूरी है।  

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)


इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ बातों को लेकर उलझन रह सकती है, लेकिन आप अपनी समझ से स्थिति संभाल लेंगे। घर पर लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। नौकरी में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊर्जा बनी रहेगी पर जोखिम भरे कामों को सावधानी से करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह के दौरान आप के पास यात्रा और नए लोगों के सतह जुड़ने का समय होगा। काम के मामले में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए खरीदारी करना अनुकूल होगा। घर में कुछ पूजा पाठ इत्यादि कामों में धन लग सकता है। अपनों के साथ कुछ जरूरी कामों पर लंबी चर्चा हो सकती है। इस समय विवाहितों के लिए नए रिश्ते के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का है ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें। सप्ताह के अंत में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह घर के कामों में व्यस्तता का असर देख सकते हैं। इस समय घर पर मेहमानों के आगमन की स्थिति भी दिखाई देती है। कारोबार में विस्तार होगा, नौकरी में आगे बढ़ने के साथ साथ कुछ मामलों में प्रशंसा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बचत में वृद्धि होगी। इस समय बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे जीवन में स्थिरता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। नए सप्ताह के मध्य से कुछ संघर्ष वाली स्थिति अधिक रह सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और स्वभाव पर लगातार नियंत्रण बनाने की जरूरत होगी। अत्यधिक काम से थकान हो सकती है। सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूसरों की सलाह को सुन लेना भी बेहतर होगा।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर परिवार की जिम्मेदारियों एवं साझेदारी से जुड़े कामों को करने के लिए विशेष होगा। कामकाज में नई जिम्मेदारी या स्थान परिवर्तन संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, इस दौरान बचत के लिए कोई जोखिम भरा निवेश न करें तो ही बेहतर होगा। घरेलू जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। इस दौरान कुछ नया करने नए विषय सीखने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नींद और खानपान पर ध्यान देना उचित होगा।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आप को काम में कुछ रचनात्मक होने का मौका देगा। आप को कुछ नया करने की चाह भी होगी। इस सप्ताह आध्यात्मिक कामों से जूड़ सकते हैं और अपनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। काम को लेकर ये समय व्यस्तता भरा रह सकता है। कारोबार में आप के नए विचार सराहे जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन मिला जुला सा रह सकता है, घर का माहौल बेहतर रह सकता है। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आप अपने अधूरे कामों को करने के लिए खुद को तैयार करेंगे और सफलता भी मिल पाएगी।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
248 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
248 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
निया भटनागर

निया भटनागर

70/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 24 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
248 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 24 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
157 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 24 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
333 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure