Logo

Weekly Horoscope 23 to 29 March: सभी राशियों के लिए कैसा है ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 21 Mar 2026 01:22 PM IST
Weekly Horoscope 23 to 29 March: सभी राशियों के लिए कैसा है ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 23 to 29 March: सभी राशियों के लिए कैसा है ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: इस सप्ताह कुछ राशियों पर मां दुर्गा की कृपा बरसने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को मां के शरण में जाने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। ऐसे में जान लेते हैं कि सभी राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है। 

मेष साप्ताहिक राशिफल


मेष राशि वालों के लिए इस हफ़्ते का पहला भाग अच्छा रहेगा। इस हफ़्ते की शुरुआत उत्सह से भरी रहेगी। शुभचिंतकों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। बिज़नेस से जुड़ी यात्रा या मुलाकात अनुकूल साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिल सकता है। इस समय पर अपने लिए कोई कीमती चीज़ खरीद सकते हैं। घर पर अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और जीवन में कुछ मिठास बनी रहेगी। सप्तह के अंतिम भाग में छात्र अपनी पढ़ाई में उछ बेहतर परिणाम देख पाएंगे। दोस्तों के साथ करियर से जुड़ी बातें होंगी और कुछ घूमने फिरने का प्लान भी बनेगा।

उपाय - मंदिर में खीर का दान करें 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल


वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ़्ता कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जो लोग पहले से बीमार थे, उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। हफ़्ते की शुरुआत में काम और परिवार की जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, जिससे मन थोड़ा उलझा रह सकता है। बिज़नेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। घर की मरम्मत या किसी जरूरी काम पर खर्च बढ़ सकता है। हफ़्ते के दूसरे भाग में किसी करीबी दोस्त या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ होगा। 

उपाय - तुलसी पर घी का दीपक जलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल


मिथुन राशि वालों के लिए काम के क्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों के मामले में खर्च आय से ज़्यादा हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। हफ़्ते के दूसरे हिस्से में बोलचाल और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में सीनियर्स या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में कोई जरूरी काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। घरेलू जीवन मिला जुला रहेगा कोई मेहमान घर आ सकता है, लंबी बातें दोस्तों के साथ होंगी, जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं जिनका फायदा अब आपको मिल सकता है। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देते रहें। 

उपाय - गाय को नियमित चारा खिलाएं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल


कर्क के लिए ये सप्ताह मिला जुला सा रहेगा कुछ बातों को लेकर उलझन रह सकती है। शुरुआत में आपको कुछ छोटी-मोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है इस समय लगातार ई गई मेहनत अच्छे परिणामों में बदलने लगेगी। काम की जगह पर विरोधियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। घर और ऑफिस के बीच तालमेल बैठाना आसान होगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम लगेगा, इसलिए फोकस बनाए रखना ज़रूरी है। ज़मीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करते हुए आप जीत सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक पक्ष अनुकूल रहने वाला है। 

उपाय - बर्फी का भोग देवी को अर्पित करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल


सिंह राशि वालों के लिए यह हफ़्ता सकारात्मक रहेगा। हफ़्ते की शुरुआत में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप अपने काम तेजी से पूरे करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदा देगी। हफ़्ते के मध्य में खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। बिज़नेस करने वालों को नए संपर्कों से लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हफ़्ते के दूसरे हिस्से में आपसी संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान से बचने के लिए आराम ज़रूरी है।

उपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल


कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा। शुरुआत में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ दे सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से सफलता आपको जरूर मिल सकती है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में राहत मिलेगी। मेहनत का फल मिलना शुरू होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

उपाय - बुधवार को हरे फल का दान करें।



तुला साप्ताहिक राशिफल


तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह संतुलन को देगा साथ में नए दोस्तों से मिलवाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिनमें जल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। अगर व्यवसाय करते हैं तो नए समझौते सोच-समझकर करें।
सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। अटके हुए कामों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी दिखाई देंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। 

उपाय - दुर्गा जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल


वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, जिससे मन में अस्थिरता आ सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी पुराने मामले को सुलझाने में समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतते हुए काम करने की जरूरत होगी। सप्ताह के दूसरे भाग में धीरे-धीरे राहत मिलेगी। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय -  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपनी योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सप्ताह के मध्य के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी में पद या प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

उपाय -  गुरुवार को चंदन का दान शिव मंदिर में करेम।

मकर साप्ताहिक राशिफल


मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यावहारिक सोच और अनुशासन का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। धन से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से पहले विचार करें। सप्ताह के दूसरे भाग में मेहनत का परिणाम दिखाई देगा। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। इस दौरान नियमित अभ्यास से सफलता जरूर मिलेगी इसलिए जो काम करें इसे अच्छे से करें।

उपाय - शनिवार को शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल


कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई सोच और योजनाओं का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको अपने निर्णयों में स्पष्टता रखनी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।  सप्ताह के मध्य के बाद स्थिति बेहतर होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में लगे लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है। इस सप्ताह के दौरान कुछ खरीदारी या प्राप्ति दिल को खुशी देने वाली है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आंखों या सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए आराम करें।

उपाय - पीपल पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल


मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और धैर्य का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण शांत रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने का है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पैरों में दर्द या थकान हो सकती है।

उपाय - गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करें और पीली दाल का दान करें।

Related Puja

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
एस्ट्रो अथर्व

एस्ट्रो अथर्व

₹33/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
View all
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja
काली चौदस विशेष-  माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा
Victory over Enemies

काली चौदस विशेष- माँ काली स्तोत्र पाठ एवं नजर दोष निवारण पूजा

Sun 08 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
442 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 12 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
483 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure