Logo

Weekly Horoscope 27 April to 3 May: सिंह, तुला समेत जातक रहें थोड़ा संभलकर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 26 Apr 2026 03:52 PM IST
Weekly Horoscope 27 April to 3 May: सिंह, तुला समेत जातक रहें थोड़ा संभलकर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2026: चलिए जानते हैं मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल। 

Weekly Horoscope 27 April to 3 May: सिंह, तुला समेत कुछ जातकों के जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम आते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला यह सप्ताह क्या लेकर आ रहा है। 

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत आप के लिए काफी मिलेजुले असर वाली है। इस समय पर ग्रहों का गोचर आप को देने वाला है कुछ मामलों में खिंचतान जिसके कारण किसी एक बात पर रुक पाना आसान नहीं होगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं और बैंकिंग या नए कामों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामकाज में सहकर्मियों का सहयोग कुछ कम मिल सकता है पर जैसे ही हालात बदलेंगे चीजें आपके लिए बेहतर होने लगेंगी। सप्तह के दूसरे भाग से ही रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। 

उपाय: दुर्गा कवच का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेहनत में विस्तार की मांग को देने वाला हो सकता है। नौकरी में लगे हुए लोगों को पुराने रुके हुए काम पूरे करने का अवसर मिल पाएगा। सहकर्मियों के साथ कोई यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा वे आपके लिए करियर में काफी सहयोगी भी रहने वाले हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में किसी सामाजिक या मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी कुछ खरीदारी में भी लगे रहने वाले हैं। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताने का समय आप को कुछ सुकून भी देगा। 

उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी व्यस्त और भागदौड़ भरी रह सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है इस दौरान कुछ धन स्वास्थ्य से जुड़ी बातों पर व्यय हो सकता है। घर में कुछ मांगलिक कामों के होने का भी अच्छा समय बन रहा है। काम में दूसरों की ओर से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान सम्मान की स्थिति के लिए आप के द्वारा प्रयास अधिक रहने वाले हैं। इस समय माता-पिता बच्चों के साथ व्यवहार के चलते कुछ चिंता में रह सकते हैं पर स्थिति नियंत्रण वाली रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं लेकिन शुरुआती समय में उथल पुथल भी रहेगी।  सप्ताह के अंत में स्थिति थोड़ी बेहतर होगी और राहत महसूस होगी। धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आप को सजगता के लिए कहेगा। इस दौरान कुछ कमियों के कारण आप को मुश्किल हो सकती है। रुके कामों को पूरा करने का दबाव भी इस समय बना रहने वाला है। करियर में प्रगति के अवसर अनुकुल बने रहेंगे बस अपनी मेहनत में बने रहें। सप्ताह के मध्य भाग से काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा कुछ सेविंग इस सप्ताह उपयोग की जाने वाली है। आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं और परिवार के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में धन लाभ के संकेत मजबूत होंगे।

उपाय: देवी को सिंदूर अर्पित करें। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत में वृद्धि देने वाला है। इस समय आप छोटे छोटे कामों को लेकर कुछ चिंता में भी रह सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं लेकिन सहयोग भी मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा और मनोरंजन के योग बनेंगे। घर में धार्मिक कार्य या शुभ आयोजन संभव है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नेतृत्व क्षमता दिखाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में अपनी सेहत को लेकर कुछ चिंता भी दूर होने वाली है।

उपाय: इस सप्ताह धर्म स्थल पर सेवा कार्य करें। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी। इस सप्ताह आप को घरेलू कामों में स्वयं के लिए कम ही समय मिल पाएगा। इस समय कोई धार्मिक कामों में शामिल होने का समय भी लग सकता है। अधिकारियों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखना जरूरी होगा वरना बजट बिगड़ सकता है। मन थोड़ा सुस्त रह सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। सप्ताह मध्य के बाद से विरोधी पक्ष धीरे-धीरे शांत होने लगेंगे। सप्ताह के अंत में स्थिति में सुधार दिखाई देगा और राहत मिलेगी।

उपाय: माता दुर्गा को हरे रंग का वस्त्र अर्पित। 



तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों में थोड़ी उलझनें रह सकती हैं इस दौरान ग्रहों की चाल आप को शांत रहते हुए चीजों को संभालने की बात कह रही है। व्यापार और नौकरी में नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभकारी रहेगा। बच्चों और परिवार की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। मानसिक रूप से थोड़ी अस्थिरता रह सकती है लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। सप्ताह के मध्य से आप सामाजिक क्षेत्र में उत्साहित होकर शामिल होंगे इससे आप में भी जोश बढ़ेगा।

उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र या मिठाई का दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अवसरों को देने वाला होगा। इस सप्ताह आप को अपने खान पान में ध्यान रखना है जिससे सेहत पर नकारात्मक असर न पड़े। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा जिससे करियर में लाभ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है घर और व्यक्तिगत जरूरतों पर। घर के निर्माण या रख रखाव के लिए भी धन खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें इस दौरान आप जोश के कामों में अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं इसलिए इन बातों पर नियंत्रण बना के रखें। परिवार में सहयोग मिलेगा बस मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा।

उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह आप को लोगों के साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करने का अवसर देगा। घर में कुछ पूजा या अन्य तरह के शुभ काम भी हो मनाए जा सकते हैं। नौकरी में नई चुनौतियों से लड़ने की क्षमता भी आप में अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा के योग बनेंगे जो लाभकारी साबित होंगे। इस समय दोस्तों का सहयोग आप को कुछ मामलों में आत्मविश्वास देगा और आप को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 

उपाय: पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन बड़े निवेश से बचें। परिवार में सहयोग मिलेगा लेकिन समय प्रबंधन जरूरी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस समय पर थकान और तनाव से बचें। सप्ताह के अंत में राहत मिलेगी। घर में बड़ों के प्रेम की प्राप्ति आपको खुशी देने वाली है।

उपाय: भगवान शिव को नीले पुष्प अर्पित करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए लोगों से जुड़ने और नवीन विचारधारों को जानने का अवसर देगा। आप का सामाजिक दायरा विस्तार पाएगा।  शिक्षा के लिए छात्र इस समय तैयारी में होंगे और अच्छा कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। हालांकि मानसिक रूप से कभी-कभी अस्थिरता रह सकती है। धैर्य रखना जरूरी होगा।

उपाय: काले तिल और शहद का दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रखने वाला है। आप इस दौरान घर के कामों में जोश के साथ आगे रह सकते हैं। इस दौरान मन से कुछ इमोशनल पर मजबूत भी होंगे। घर के कुछ फैसलों में आप आगे रहेंगे। बच्चों की देख रेख पर माता-पिता को अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। कारोबार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, यात्रा के योग बन सकते हैं जो लाभदायक होंगे।  

उपाय: पीली मिठाई का दान करें।

Related Puja

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
124 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
124 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
एस्ट्रो प्रमोद  कुमार

एस्ट्रो प्रमोद कुमार

35/min₹5/min
View all
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
124 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
205 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home.

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 03 August 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
125 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure