Logo

Weekly Horoscope 4 to 10 May: मिथुन समेत इन राशियों के जीवन में बढ़ेगी व्यस्तता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 02 May 2026 12:44 PM IST
Weekly Horoscope 4 to 10 May: मिथुन समेत इन राशियों के जीवन में बढ़ेगी व्यस्तता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: आइए जान लेते हैं मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल, मीन साप्ताहिक राशिफल। 

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई का शुरुआती सप्ताह सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ रहा है, कुछ के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण। ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से मीन वालों के लिए ये समय कैसा रहने वाला है। 

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान शुरुआत में चंद्रमा का योग राहु के साथ होने से मिलेजुले असर दिखाई देने वाले हैं। आप के लिए काम की अधिकता का दौर होगा। स्वभाव में कुछ गुस्सा अधिक बढ़ सकता है। इस सप्ताह आप लाभ भी देखेंगे या अचानक से कोई फायदा शेयर मार्किट, सट्टे इत्यादि से मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि चंद्र राहु का प्रभाव शुरु में परेशान कर सकता है ज्यादा बेचैनी से बचें कई मौके आपके लिए काम करने वाले हैं। आप को लंबी यात्रा का योग भी मिलेगा। 

उपाय - इस सप्ताह विष्णु मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान आप के लिए काम की अधिकता तो बनी रहने वाली है। इस सप्ताह के दौरान अपनी बातों में स्पष्टता को बना के रखें। काम के स्थान पर व्यर्थ की बातें चिंता और मतभेदों को बढ़ा सकती हैं। इस समय के दौरान चीजें आप को सहयोग कर सकती हैं पर कुछ मामलों में दूसरों पर भरोसा करने से बचें। इस माह के दौरान यात्रा का अच्छा योग बनेगा। इस माह बच्चों की ओर से कुछ अच्छी बातें आने वाले दिनों की शुभता को पक्का कहेंगी।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान नियमित रुप से लक्ष्मी माता का पूजन करें। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का प्रभाव आपको थोड़ा व्यस्त और मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगा। आप कई काम एक साथ करने की कोशिश करेंगे, जिससे थोड़ी उलझन भी महसूस हो सकती है। काम के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन सही चुनाव करना जरूरी होगा। इस सप्ताह आपकी बातचीत का तरीका बहुत मायने रखने वाला है। आर्थिक रूप से यह समय सामान्य से बेहतर रह सकता है। अचानक कोई छोटा लाभ मिल सकता है। 

उपाय - इस सप्ताह कार्तिकेय भगवान जी का पूजन करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवार जीवन को कई चीजों से प्रभावित करने वाला हो सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर हल्का मतभेद हो सकता है। सेहत पर भी ध्यान बना के रखना क्योंकि इस समय राहु का प्रभाव आप को भीतर से परेशानी देने वाला है। शरीर में गलत चीजों के सेवन से मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। आपके राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति के कारण आप बातों को दिल से लगा सकते हैं। काम के क्षेत्र में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस समय बिना छल कपट के कामों को करना ही उचित होगा। 

उपाय - इस सप्ताह शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला सा रह सकता है। आपको आगे बढ़ने की जरुरत होगी बस ध्यान रखना होगा की लगन कम न हो और दूसरों से धोखा न हो। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। परिवार में कुछ धार्मिक या अन्य तरह के मांगलिक कामों को किया जा सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय - इस सप्ताह नियमित रुप से धर्म स्थल का दर्शन करें। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुरुआत के दौरान मुशिक्ल हो सकता है। इस समय खुद को संभाल कर रखें क्योंकि विरोधियों की ओर से भी दबाव अधिक बढ़ सकता है। घर पर कुछ मामलों में काफी बातें उथल-पुथल को देने वाली हो सकती हैं। इस समय खुद को शांत रखते हुए काम करने की जरूरत होगी। कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं पर इसमें अगर देरी होती भी है तो परेशान नहीं हो देर सबेर आप के कुछ काम बन सकते हैं। 

उपाय - इस सप्ताह माता दुर्गा की पूजा करें।



तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान कुछ न कुछ मामलों में स्थिति मिलेजुले असर वाली है। इस सप्ताह आप अपने आने वाली स्थिति को बेहतर बना के रखने के लिए लगातार कोशिशें कर सकते हैं। काम के क्षेत्र में आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि कुछ कामों में देरी हो सकती है। साथ में काम कर रहे लोगों के साथ शांति से बात करें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।

उपाय - इस सप्ताह देवी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। किसी भी तरह के जोखिम वाले निवेश से बचें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत में सिरदर्द या थकान की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम करना जरूरी है। आपके स्वभाव में थोड़ा गुस्सा बढ़ा सकता है, इस समय शांति रखना जरूरी होगा। काम के क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। 

उपाय - इस सप्ताह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है। आपके राशि स्वामी का प्रभाव शुभता एवं अनुकूलता देने वाला है। आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नौकरी या बिज़नेस में आपको प्रगति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। सेहत पर ध्यान बना के रखें चीजें परेशान कर सकती हैं।

उपाय - इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत को बढ़ाने वाला है। चंद्रमा का प्रभाव आपको अपने काम पर फोकस रखने के लिए प्रेरित करेगा। काम के क्षेत्र में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं जिसे शांति के साथ डील करना समझदारी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय पर बच्चों की जरूरतों एवं सेहत के मामले पर धन खर्च हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सामान्य रह सकता है। 

उपाय - इस सप्ताह शनि देव को तेल अर्पित करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अनुभव लेकर आ सकता है। काम के क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर पर भाई बहनों के साथ बातें बनी रहने वाली हैं। सेहत में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है इस दौरान फिटनेस को लेकर सजग रहें। दोस्तों की ओर से कुह मामलों में बहस हो सकती है इसलिए खुद को नकारात्मक न होने दें शांति के साथ कामों को करते चले जाना ही बेहतर है।

उपाय - इस सप्ताह भगवान शिव की पूजा करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह के दौरान अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ना जरुरी होगा। सप्ताह के मध्य से पैसों के मामलों में सुधार होगा और आय के नए स्रोत भी आपको राहत दिलाने वाले हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना तो बनेगी पर काम की अधिकता के कारण उसे टालना भी पड़ सकता है।  इस समय नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कुछ अधिक बातें अगर सुनने को मिलती भी हैं तो उन पर प्रतिक्रिया से बचें।

उपाय - इस सप्ताह के दौरान घर के द्वार पर दिपक जलाएं।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
391 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
391 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
विपिन

विपिन

22/min₹5/min
टैरो अलका

टैरो अलका

28/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
391 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
178 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
225 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure