Logo

Weekly Horoscope 8 to 14 June: मेष से मीन वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 06 Jun 2026 12:04 PM IST
Weekly Horoscope 8 to 14 June: मेष से मीन वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 8 to 14 June 2026: मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल, कर्क साप्ताहिक राशिफल, सिंह साप्ताहिक राशिफल, कन्या साप्ताहिक राशिफल, तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल, मकर साप्ताहिक राशिफल, कुंभ साप्ताहिक राशिफल और मीन साप्ताहिक राशिफल। 

Weekly Horoscope 8 to 14 June 2026: जून का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ के अवसर लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ जातकों को इस समय चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में जान लेते हैं कि आने वाला सप्ताह मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे परिणाम लेकर आ रहा है। 

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Read Weekly Horoscope)


मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि के व्यक्तियों के लिए ग्रहों की स्थिति उत्साह और प्रगति का शुभ संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व करने की क्षमता काफी सराही जाएगी, जिससे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों या नए अनुबंधों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, ध्यान रखिए इस समय अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।  विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अध्ययन में एकाग्रता और अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना लाभदायक रहेगा। और शुभ संकेत यह है कि सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और लाभ के संकेत लेकर आया है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी तथा अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा। व्यापार में निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना लाभकारी रहेगा, लेकिन धन लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपके लिए यह सप्ताह नए संपर्कों और अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत की क्षमता आपको विशेष लाभ दिला सकती है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार करने वाले लोगों को साझेदारी से लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम करना आवश्यक होगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का समय है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से खुशी का वातावरण बनेगा। संपत्ति या वाहन संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

सिंह राशि

आगे आपकी राशि सिंह हैं तो आपके लिए  यह सप्ताह सम्मान और उपलब्धियों से भरा हुआ रहेगा । कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा से काफी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे । नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के नए स्रोत बनने की संभावना है। परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं मतभेद से बचें । विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से बचना चाहिए। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि

कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह योजना बना कर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन सफलता दिलाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग हर परिस्थिति में आपके साथ रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात और अच्छी बातचीत संभव है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5




तुला राशि

जिनकी राशि तुला है उनके लिए यह सप्ताह संतुलन और सफलता का संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे योग्यता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे परन्तु साझेदारी करने से बचे । आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें। सप्ताह के अंत में कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

धनु राशि

अगर आपकी राशि धनु  है तो आपके लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अत्यंत अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि

मकर राशि के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और अनुशासन आपको सफलता दिलाएगी । नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और नवाचार का समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद आ सकता है । विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय जन से विछोह हो सकता है

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

मीन राशि

मीन राशि के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और कल्पनाशक्ति की सराहना होगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा तथा नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न कर सकता है।

शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7

Related Puja

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो कविता

टैरो कविता

40/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
दिव्यांश

दिव्यांश

20/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
View all
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
To seek divine protection and overall well-being.

गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
138 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 22 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
207 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure