Logo

Weekly Love Horoscope 13 to 19 April: वृष समेत इन जातकों को मिलेगा पार्टनर का सहयोग, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 12 Apr 2026 12:30 PM IST
Weekly Love Horoscope 13 to 19 April: वृष समेत इन जातकों को मिलेगा पार्टनर का सहयोग, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 13 to 19 April 2026: मेष लव राशिफल, वृषभ लव राशिफल, मिथुन लव राशिफल, कर्क लव राशिफल, सिंह लव राशिफल, कन्या लव राशिफल, तुला लव राशिफल, वृश्चिक लव राशिफल, धनु लव राशिफल, मकर लव राशिफल, कुंभ लव राशिफल, मीन लव राशिफल। 
Weekly Love Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कुछ राशियों के जीवन में प्रेम का आगमन होते हुआ नज़र आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि प्रेम के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Love Horoscope) कैसा रहेगा।

मेष राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में मेष राशि वालों के लिए इस हफ्ते प्यार में सोच-विचार ज्यादा रहेगा। आप हर बात को दिल और दिमाग दोनों से समझने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों को सलाह है कि ज्यादा आलोचना करने से बचें, नहीं तो साथी नाराज हो सकता है। थोड़ा प्यार और नरमी दिखाएं। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

वृषभ राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में वृष राशि वाले दिलों के मामलों में रहने वाले हैं कुछ भावुक। अपने फैसलों को आधे रास्ते न छोड़ें, रिश्ता निभाने की कोशिश करें।  इस सप्ताह के दौरान आप खुद ही ज्यादा सोचकर पीछे हट सकते हैं। दांपत्य जीवन में अपने साथी की ओर से सहयोग और प्रेम की प्राप्ति आपको होगी। हफ्ते के अंत में मन थोड़ा शांत होगा और रिश्तों में सुधार दिखेगा।

मिथुन राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में दिल रहने वाला है बेचैन। मिथुन को होगी किसी की तलाश। दांपत्य जीवन में लोगों के लिए यह समय एक-दूसरे के साथ समय बिताने और समझ बढ़ाने का है। किसी छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से सब ठीक होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे दिलचस्प बातचीत शुरू होगी। 

कर्क राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में कर्क वाले इस समय किसी की तलाश में होंगे। रिश्तों में सच्चाई और विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा। घर में अपने जीवन साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा। इस सप्ताह के दूसरे भाग में प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपने साथी के साथ गलतफहमी से बचना होगा और स्पष्ट बातचीत का रुख रखना होगा। 

सिंह राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में सिंह रासि वाले होंगे उत्साहित। जल्दी से किसी को अपना बनाने की इच्छा भी रहेगी तेज। जो अकेले हैं उन लोगों के लिए किसी पुराने मित्र से प्रेम की शुरुआत हो सकती है। दिल की बात कहने में हिचकिचाहट न रखें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने फिरने का प्लान आपको ताजगी और प्रेम को देगा उफान।

कन्या राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में कन्या राशि वाले अपने साथी की बातों के चलते रहने वाले हैं कुछ उलझनों से भरे हुए। पर फिर भी कुछ न कुछ मामलों में स्थिति सामान्य और सुखद हो जाएगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्ते को मजबूत करने का है, जहां आपसी सहयोग और समझ बढ़ेगी।




तुला राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में तुला राह्सि वाले प्रेम में रहेंगे पूरी तरह से होए हुए। जीवनसाथी का साथ सुकून देगा। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी से बचें और समय लेकर रिश्ते को समझें। सप्ताह के अंत में खुशियों के पल मिलेंगे और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह प्रेम जीवन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों के लिए साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। वैसे जितना संभव हो इस दौरान जिद से बचना जरूरी है। कुछ लोगों के लिए नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। सच्चाई पर आधारित आपका प्रेम आगे चलकर एक सच्चा ठोस रिश्ता भी बन सकता है।

धनु राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में धनु राशि वाले हो सकते हैं कुछ धीमी रफ्तार लिए। इस समय क्रोध या बातों में असहमति जैसी चीजें अपना असर डल सकती हैं। रिश्तों में ईमानदारी और सम्मान बनाए रखना जरूरी रहेगा। सप्ताह के अंत में संबंधों में मजबूती आएगी और दिल खुश रहेगा। आप इस सप्ताह अपने साथी के साथ अचानक से कहीं घूमने के लिए भी निकल सकते हैं। 

मकर राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई अपना। अपने साथी के साथ कुछ जरूरी बातें शेयर कर पाएंगे और उनका साथ आपको मजबूती भी देगा। प्रेम जीवन में संतुलन और समझदारी की जरूरत इस स्प्ताह आप अच्छे से पूरी कर सकते हैं। दूसरों की बातें असर तो करने वाली हैं लेकिन समझदारी के चलते आप उन्हें ज्यादा स्थान नहीं देने वाले हैं जिसके कारण प्यार बना रहेगा।

कुंभ राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में कुंभ राशि वालों के रिश्ते होंगे अनुकूल। इस समय पर घर के कामों में भी साथी आप को हर संभव मदद देने की कोशिश कर सकता है। बस इस दौरान अपने रिश्ते में धैर्य रखना होगा और छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। कुछ के लिए यह समय आत्मचिंतन का है, जिससे सही साथी चुनने में मदद मिलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

मीन राशिफल
साप्ताहिक लव राशिफल में मीन राशि के जातक इस दौरान कुछ बातों से हो सकते हैं जल्द प्रभावित। रिश्ते पर भरोसे की जरूरत होगी। इस दौरान जीवन साथी की बातों पर न करें गुस्सा क्योंकि वह आपके लिए समर्पित होगा। अगर रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं तो बातें अच्छे से बनती हैं।। सप्ताह के अंत में रिश्तों में स्थिरता और शांति का अनुभव होगा।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
133 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
336 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure