Logo

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April: सिंह, तुला समेत इन जातकों को मिलेगा प्रेम, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 19 Apr 2026 12:12 PM IST
Weekly Love Horoscope 20 to 26 April: सिंह, तुला समेत इन जातकों को मिलेगा प्रेम, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April 2026: सिंह, तुला समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि प्रेम के लिहाज से यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

Weekly Love Horoscope 20 to 26 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए प्रेम के लिहाज से मिले जुले असर को दिखा रहा है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह स्थिति थोड़ी सी गंभीर हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए प्रेम की स्थिति कैसी रहेगी। 

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Aries Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह आपका ध्यान खुद पर अधिक रहेगा, जिससे जीवन साथी को दूरी का अहसास हो सकता है। रिश्ते में अपने लिए समय की मांग की बात करना ठीक है पर सामने वाले की भावनाओं को नजरअंदाज करना नहीं। विवाहित लोगों को घर परिवार के दबाव के चलते प्रेम में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है।  इस सप्ताह के अंतिम भाग में ग्रहों के गोचर कि स्थिति वैवाहिक जीवन कि शुरुआत के संकेत भी लाने वाली है।

वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल (Taurus Weekly Love Horoscope)

वृषभ  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों को कुछ नए अनुभवों को देने वाला है। रिश्तों में स्थायित्व और अपनापन ही मजबूती लेकर आएगा। किसी पुराने वादे को पूरा करने या कोई बड़ा निर्णय लेने का समय है। प्रेम में आपका समर्पण और व्यवहारिक सोच आपके पार्टनर को प्रभावित करेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई महत्वपूर्ण भावनात्मक समर्थन मिल सकता है।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल (Gemini Weekly Love Horoscope)

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह इमोशनल रूप से अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। इस दौरान कभी बहुत रोमांटिक तो कभी बहुत अलग थलग होने का अनुभव हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन की उलझनों को साथी से नहीं छुपाना चाहिए, वरना रिश्ते में भ्रम की स्थिति में आ सकती है। जो विवाहित हैं उन्हें संतान या पारिवारिक मामलों में आपसी तालमेल बनाना होगा। इस समय प्यार समर्पण की मांग करने वाला है।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल (Cancer Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामलों में फिर से चीजों को बेहतर करने या फिर से कुछ नया करने की इच्छा दे सकता है। जो संबंध थमे हुए लग रहे थे वे अचानक नई ऊर्जा से भर सकते हैं। किसी खास दिन या इवेंट पर पार्टनर आपको कोई भावनात्मक तोहफा दे सकता है, जिससे आप भावुक हो जाएंगे। विवाहित लोग पुराने विवाद भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।

सिंह साप्ताहिक लव राशिफल (Leo Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास और आकर्षण बना रह सकता है। इस समय ज़रूरत से ज़्यादा अहम की भावना रिश्तों में रुकावट बन सकती है। आपको तय करना है कि आप सही रहना चाहते हैं या रिश्ते को बचाना। विवाहित लोगों को अपनी लव लाइफ में थोड़ा रोमांच वापस लाना चाहिए। एक सरप्राइज़ डेट या ट्रिप का प्लान रिश्ते को फिर से जोश से भर देगा।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल (Virgo Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह कन्या राशि वालों का स्वभाव बहुत ही सौम्य और समझदारी भरा रह सकता है। आप अपने रिश्ते में बैलेंस और इमोशनल सुरक्षा महसूस कर सकते हैं। जो लोग लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशन में हैं उन्हें अचानक कोई अनुकूल खबर मिल सकती है। विवाहित लोग जीवनसाथी से किसी गहरे विषय पर बातें कर सकते हैं। अपने दिलों की बातों को साझा करने से भी इस सप्ताह प्रेम में भरोसा बढ़ेगा।

तुला साप्ताहिक लव राशिफल (Libra Weekly Love Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए प्रेम से ब्रेक लेने कि चाह बढ़ सकती है। इस समय आप अपनी परेशानियों को खुद ही हल करना चाहेंगे, लेकिन इस कारण से रिश्ता दूर हो सकता है। इस समय अपने प्रेम को अपने साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। घर की बातें हों या काम के क्षेत्र का दबाव, अपने प्रिय से अवश्य साझा करें जिससे रिश्ता करीब आएगा और दूरी भी समाप्त होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल (Scorpio Weekly Love Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह प्रेम संबंधों में एक नया ही रंग देखने को मिलेगा। आप अपने रिश्ते को नाम देना चाहेंगे और इसके चलते सोच-विचार की स्थिति में होंगे। सिंगल्स के लिए ये सप्ताह नए लोगों के साथ मुलाकात को दिखा रहा है। इस समय आप खुद को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं और अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। 


धनु साप्ताहिक लव राशिफल (Sagittarius Weekly Love Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में जोश ओर उमंग को देगा। आप किसी रिश्ते के लिए तैयार भी दिखाई देंगे जो आगे के लिए आप के साथ जुड़ा होगा। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए यह सप्ताह प्रेम के शुरुआत वाली कहानी बन सकता है। किसी पुराने आकर्षण से दोबारा सामना हो सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर पुराना कनेक्शन दोबारा वही एहसास दे। इस सप्ताह के दूसरे भाग में यात्राएं भी होंगी जो दिलों को खुशी देंगी।

मकर साप्ताहिक लव राशिफल (Capricorn Weekly Love Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह दिलों को जोड़ने का काम कर सकता है। किसी से मुलाकात होगी जो तुरंत दिल को छू जाने का अहसास देने वाली हैं। सिंगल्स को इस सप्ताह कोई नया व्यक्ति मिल सकता है। लेकिन अभी कोई गंभीर जुड़ाव नहीं दिख रहा। इसलिए दिल को थोड़ा संभाल कर रखना ही अनुकूल होगा। इस सप्ताह के मध्य के दौरान जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का समय भी बन रहा है।

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल (Aquarius Weekly Love Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्यार में नए अनुभव तो लाएगा, साथ ही इस दौरान रिश्तों को कुछ गहराई भी देने वाला है। इस दौरान अपनों के साथ भावनात्मक स्पष्टता की मांग भी जोरों पर रहने वाली है, बस अभी के दौरान आवश्यक है कि जिद न करें। सप्ताह के दूसरे भाग से आप घर के कामों में अधिक उलझ सकते हैं, पर प्रेम का सहयोग काफी राहत भी देने वाला होगा।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल (Pisces Weekly Love Horoscope)


मीन राशि वालों के लिए प्रेम की स्थिति मिलेजुले असर दिखाने वाली है। सप्ताह के आरंभ में आप किसी ऐसी बात को लेकर चुप रह सकते हैं जो आपके मन को खा रही है और यही दूरी का कारण बन सकता है। अपने जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत करें, चाहे विषय कितना भी गंभीर क्यों हो। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की आवश्यकता पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए कोई दिलचस्प बातचीत दोस्ती से आगे बढ़ सकती है।

Related Puja

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
444 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
444 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो अनिल

एस्ट्रो अनिल

₹45/min₹28/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान
Get rid of enemies and legal obstacles

शारदीय नवरात्रि विशेष: कराएं 11,000 बगलामुखी मंत्र जाप एवं दिव्य अनुष्ठान

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
444 devotees have booked this puja
Book Puja
शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

शारदीय नवरात्रि विशेष - अष्टमी और नवमी पर दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Sun 18 October 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
384 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 18 October 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
462 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure