Logo

Weekly Love Horoscope 27 April to 3 May: इन राशियों के लव लाइफ में मचेगी हलचल, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 26 Apr 2026 04:14 PM IST
Weekly Love Horoscope 27 April to 3 May: इन राशियों के लव लाइफ में मचेगी हलचल, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2026: चलिए जान लेते हैं कि मेष प्रेम राशिफल, वृषभ प्रेम राशिफल, मिथुन प्रेम राशिफल, कर्क प्रेम राशिफल, सिंह प्रेम राशिफल, कन्या प्रेम राशिफल, तुला प्रेम राशिफल, वृश्चिक प्रेम राशिफल, धनु प्रेम राशिफल, मकर प्रेम राशिफल, कुंभ प्रेम राशिफल, मीन प्रेम राशिफल। 

Weekly Love Horoscope 27 April to 3 May 2026: यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए प्रेम के लिहाज से मिले जुले असर को दिखा रहा है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह स्थिति थोड़ी सी गंभीर हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए प्रेम की स्थिति कैसी रहेगी। 

पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल


मेष लव राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन इसमें सीखने के अवसर भी छिपे होंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो साथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसे सुलझाने का यह सही समय है। अपनी बात रखने में भी आप का अंदाज कुछ अलग ही रहने वाला है। इस समय अपने साथी की इच्छाओं को समझना भी जरूरी होगा। सप्ताह के मध्य में रोमांटिक मूड बढ़ेगा और आप अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर सोच सकते हैं।

वृषभ लव राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में कुछ बदलाव होंगे पर ये बदलाव प्रेम को मजबूत ही करने वाले हैं। दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे और कहीं घूमने फिरने की योजनाएं भी बनेंगी। सप्ताह के अंत में किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाना जरूरी होगा। यह समय किसी पुराने मित्र के प्रति भावनाएं जागने का संकेत दे सकता है।

मिथुन लव राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए प्रेम जीवन में आप कुछ नए रिश्तों का अनुभव कर पाएंगे। अपने पुराने प्रेम की ओर झुकाव रह सकता है। इस समय अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत कर पाएंगे और अपने दिल की बात कहने में सहज महसूस करेंगे। यह समय रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का हो सकता है। वैसे मंगल की हल्की दृष्टि के कारण कभी-कभी आप अधीर हो सकते हैं जिससे कुछ बातों पर बहस हो सकती है पर कुल मिलाकर चीजें नियंत्रित रहेंगी।

कर्क लव राशिफल

इस सप्ताह आपके रिश्ते रहेंगे मिलनसार। अपने प्यार के साथ आपका रिश्ता आगे बढ़ सक्ता है। प्रेम को लेकर अधिक लगाव रखने वाले हैं। साथी के साथ गहरी बातचीत होगी जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। इस सप्ताह के मध्य भाग से आपको अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की जरूरत है क्योंकि ज्यादा उम्मीदें निराशा भी दे सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए यह समय किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का हो सकता है जो आपकी भावनाओं को समझे।

सिंह लव राशिफल

इस सप्ताह आपका मन अलग ही इमोशन में भटकाव को देख सकता है। इसलिए खुद को लेकर थोड़ा संभले अपने प्रेम पर भरोसा रखें। सप्ताह के दूसरे भाग में आपसी विश्वास आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आप अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में अहंकार या जिद के कारण विवाद हो सकता है इसलिए अपने व्यवहार में नरमी  रखें।

कन्या लव राशिफल

इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को लेकर काफी व्यावहारिक और गंभीर रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। वैसे कुछ मामलों में कभी-कभी आपका बहुत अधिक सोच विचार करने के कारण शक जैसी बातें भी दिमाग पर असर कर सकती हैं। ऎसे में आपसी रिश्ते में तनाव ला सकता है। सप्तह के अंतिम भाग में आप की लव लाइफ को कुछ स्थिरता मिल सकती है। प्रेम को पुन: अपने करीब देख पाएंगे। 





तुला लव राशिफल

इस सप्ताह आपके रिश्तों में संतुलन बनाने की जरूरत रहेगी। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, लेकिन कई बार अपनी ही उलझनों में फंस सकते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कुछ मामलों में अनबन बढ़ सकती है, ये बातें सप्ताह के मध्य में अधिक अनुभव हो सकती हैं। सप्ताह के अंत तक स्थिति सुधरने लगेगी और आपसी समझ बेहतर होगी। 

वृश्चिक लव राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में मिलेजुले असर बने रह सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने का साहस जुटा पाएंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, वे भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी असुरक्षा या जलन की भावना आ सकती है, जिसे संभालना जरूरी होगा। सप्तह के मध्य से किसी आकर्षक व्यक्ति की ओर खिंचाव मन में सकता है। ध्यान रखें कि किसी भी रिश्ते में तुरंत बढ़ना समझदरई नही होती है।

धनु लव राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें सही तरीके से व्यक्त करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने के नए तरीके खोजेंगे और रिश्ते में रोमांच बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अगर किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी तो अब उसे खत्म करने का सही समय है। सप्ताह के मध्य में किसी यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें और चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें।

मकर लव राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते में जिम्मेदारी कम लगे लेकिन प्रेम बना ही रहेगा। आप अपने पार्टनर के प्रति गंभीर रहेंगे और उनके साथ भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बाहरी काम का दबाव आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है जिससे पार्टनर को समय कम मिल पाएगा। यह स्थिति थोड़ी दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सिंगल लोगों के लिए यह समय थोड़ा शांत रह सकता है, लेकिन कोई पुराना कनेक्शन फिर से सक्रिय हो सकता है। 

कुंभ लव राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ नए निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर सकारात्मक साबित होंगे। पार्टनर के साथ बातचीत में खुलापन लाना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में कोई सरप्राइज या खास पल आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है।  यह समय सोशल सर्कल के जरिए किसी खास व्यक्ति से मिलने का संकेत दे रहा है। 

मीन लव राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सोशल सर्कल में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे और उनके साथ समय बिताने की इच्छा बढ़ेगी। अगर पहले कोई बात अगर रही भी थी तो अब उसे दूर करने का अच्छा समय है। सप्ताह के मध्य में थोड़ी भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
161 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
161 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
161 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 03 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
319 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 108 बेलपत्र और सरसों के तेल से महारुद्राभिषेक
To receive Lord Shiva’s special blessings during Sawan

सावन स्पेशल: पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 108 बेलपत्र और सरसों के तेल से महारुद्राभिषेक

Mon 03 August 2026
Pashupatinath Mahadev Temple, Haridwar
Prasad Box
391 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure