Logo

Weekly Love Horoscope 4 to 10 May: मिथुन समेत इन जातकों को मिलेगा प्यार, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 03 May 2026 04:19 PM IST
Weekly Love Horoscope 4 to 10 May: मिथुन समेत इन जातकों को मिलेगा प्यार, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 4 to 10 May 2026: आइए जान लेते हैं मेष प्रेम राशिफल, वृषभ प्रेम राशिफल, मिथुन प्रेम राशिफल, कर्क प्रेम राशिफल, सिंह प्रेम राशिफल, कन्या प्रेम राशिफल, तुला प्रेम राशिफल, वृश्चिक प्रेम राशिफल, धनु प्रेम राशिफल, मकर प्रेम राशिफल, कुंभ प्रेम राशिफल, मीन प्रेम राशिफल। 

Weekly Love Horoscope 4 to 10 May 2026: मई महीने का शुरुआती सप्ताह कुछ राशियों के लिए प्रेम के लिहाज से मिले जुले असर को दिखा रहा है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह स्थिति थोड़ी सी गंभीर हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए प्रेम की स्थिति कैसी रहेगी। 

पढ़ें साप्ताहिक प्रेम राशिफल


मेष लव राशिफल 
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। शुरुआत में बातों पर बहस हो सकती है ऎसे में अगर आप धैर्य रखें तो स्थिति संभल जाएगी। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर खास बन सकता है।

वृषभ लव राशिफल 
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में स्थिरता लेकर आएगा। रिश्ते में समझ और भरोसा बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच तालमेल अच्छा रहेगा। जिनके साथ कोई नहीं है उन लोगों को किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। प्यार में धीरे-धीरे आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन लव राशिफल 
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांस से भरा रह सकता है। साथी के साथ बातचीत बढ़ेगी और आप एक दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। कभी-कभी मूड बदलने की वजह से गलतफहमी हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं।

कर्क लव राशिफल 
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रहेगा। आप अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद कर सकते हैं, जिससे निराशा हो सकती है। बेहतर होगा कि खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है इस समय आप को अचानक से कुछ रिश्ते तो मिल सकते हैं पर उन पर बहुत अधिक भरोसे से बचना चाहिए।

सिंह लव राशिफल 
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्यार में सकारात्मक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे। इस सप्ताह के मध्य में कोई व्यक्ति आकर्षक कर सकता है। नया व्यक्ति जीवन में आ सकता है।

कन्या लव राशिफल 
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों में समझदारी से काम लेने का है। बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। साथी के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कुछ लोगों के लिए नया रिश्ता बनने में थोड़ा समय लग सकता है। इस समय पर आपसी बातचीत शांति से बनी रहे तो स्थिति अच्छी होगी।



तुला लव राशिफल 
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में संतुलन बनाए रखने का रहेगा। दांपत्य जीवन में घर की व्यस्तता के कारण कुछ अपने लिए समय कम ही मिल पाएगा ऎसे में बातें नाराजगी भी दे सकती हैं बस शांति से काम करते रहें। इस सप्ताह के अंतिम भाग में लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल 
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा तीव्र भावनाओं वाला रह सकता है। प्यार में गहराई बढ़ेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करें। सिंगल लोगों के लिए अचानक कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है।

धनु लव राशिफल 
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने या समय बिताने का मौका मिलेगा। दिलों के मामले में इस सप्ताह आप खुले विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। इस समय आपसी प्रेम में नई ऊर्जा आएगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर लव राशिफल 
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा गंभीरता से रिश्तों को देखने का रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर पार्टनर से बात कर सकते हैं। रिश्ते में स्थिरता आएगी, लेकिन भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ लव राशिफल   
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में नए अनुभव लेकर आ सकता है। साथी के साथ कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं। अपने प्रेमी के लिए उत्साह बना रहेगा। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आप पुरानी बातों के चलते कुछ परेशान भी होंगे पर मार्ग निकल सकता है। इस समय अपने प्रेम पर विश्वास मजबूत रखें।

मीन लव राशिफल 
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आप को कई मामलों में आगे रख सकता है। अपने रिश्ते की शुरुआत के लिए आप पहल कदम उठा सकते हैं। आस पास के लोगों के साथ शायद अपने रिश्ते की बातों को साझा करना अधिक बेहतर न हो। एक दूसरे के अलावा कहीं ओर अपने मन की बातों को शेयर करने से बचें। सप्ताह के अंतिम भाग में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
317 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
317 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
317 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
353 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
375 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure