
होलिका दहन के दिन किये जाने वाले कुछ खास उपाय।
-आज होलिका दहन का पर्व है आज के दिन किए गए उपाय बेहद खास फल देते हैं। आज के दिन किए गए उपाय घर में सुख शांति और समृद्धि लाते है। होलिका की राख बहुत कारगर मानी गई है। कहते हैं इसकी राख से किए गए उपाय सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं।होलिका दहन पर पवित्र अग्नि में कराएं विशेष वस्तु अर्पित, होंगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न
होली से पहले करें ये अचूक उपाय, सभी तरह का संकट होंगे दूर
नकारात्मकता को करें दूर
होली से पुर्व होलिका दहन के दिन को नकारात्मक तत्वों की समाप्ति हेतु और जीवन में सुख समृद्धि के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है और इस समय पर किए जाने वाले उप्याओं द्वारा जीवन में हर प्रकार की नकारात्मकता का नाश होता है. इस दिन होलिका दहन के समय परिवार के सभी लोगों को इस पवित्र अग्नि की परिक्रमा करनी चाहिए ऎसा करने से शरीर में मौजूद सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं. होलिका दहन की अग्नि और उसके धुएं को घर पर भी घुमाना चाहिए इससे घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और रोग दोष भी दूर होते हैं.
शत्रुओं से मुक्ति पाएं
होलिका दहन के समय पर किया जाने वाला ये उपाय जीवन में शत्रुओं का नाश करने का कारक बनता है. होली की अग्नि में पीली सरसों को अपने ऊपर से फेर कर शत्रु नाम लेकर अग्नि में जोर से डाल देना चाहिए. ऎसा करने से आपके जीवन में जो भी कोई आपका शत्रु होगा उससे आपको मुक्ति प्राप्त होती है. आप शत्रु से किसी भी प्रकार से कष्ट नहीं पाते हैं.
कारोबार में सफलता के लिए
अपने कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए होली की अग्नि में रात्रि के समय एक सिक्का या 5 गोमती चक्र को अपने हाथों में लेकर होली की अग्नि की परिक्रमा करते हुए ऊं एं क्लीं मंत्र का उच्चारण करें तीन बार परिक्रमा करने के उपरांत उस सिक्के या गोमती चक्र को अग्नि में डाल दीजिए. अगले दिन अग्नि की राख में से सिक्के गोमती चक्र को निकाल कर उसे पानी में प्रवाह दीजिए. ऎसा करने से हर प्रकार की सफलता आप अपने काम के क्षेत्र में अवश्य देख पाएंगे.
अपनी जन्म कुंडली से जानिये अपनी राशि - फ्री
जानें होली के रंगों से कैसे पाएं लाभ, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न।
होली में रंगों का महत्व।
Connect with India's best astrologers




