Logo

Surya Grahan 2021 Today LIVE : जानें भारत में कहा दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Osheen Osheen Updated 10 Jun 2021 03:57 PM IST
Surya Grahan 2021 Today LIVE : जानें भारत में कहा दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Special Things

LIVE Surya Grahan 2021 Timing : साल 2021 खगोलीय शास्त्रों के मुताबिक बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस वर्ष 4 ग्रहण लगने वाले है। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण है।हाल ही में अभी 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था जिसे देश-विदेश में देखा गया था और वहीं अब इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो 10 जून 2021 यानी आज लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भी चंद्र ग्रहण की तरह देश के कुछ ही हिस्सों में देखा जाएगा। यह भी कहां जा सकता है कि इस साल के ग्रहणों का वास्ता भारत से नहीं है। क्योंकि इन ग्रहणों को भारत में नहीं देखा जाएगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक समेत धार्मिक नियम भी नहीं लागू होंगे और कोई कार्य पर पाबंदी नहीं होगी। लेकिन ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। 
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021 Date and Timings in India Live Updates

10 जून को लगने वाला ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो कि कल लगने जा रहा है ∣ पंचाग के मुताबिक ग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। साथ ही इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती दोनों है ∣
इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Time 2021):
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से आरंभ होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा ∣ शनि की साढ़े साती और ढैय्या जिन राशियों पर चल रही है, उनके पास शनि देव को प्रसन्न करने का अच्छा मौका है ∣
ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा: 

सूर्य ग्रहण मुख्य  रूप से  तीन प्रकार के होते हैं।  जिनमें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण है।  पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है ∣ जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है ∣ ये घटना बहुत ही कम होती है ∣ जो की कम क्षण के लिए देखने को मिलती है ∣ जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है ∣ जब चंद्रमा सूर्य के पूरे भाग को न ढक कर उसके कुछ भाग को ढकता है ∣ इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है ∣ तो वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आता है कि जिससे सूर्य का सिर्फ मध्य भाग ही चांद की छाया से ढक पाता और सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहता है। ऐसा जब होता है तो कुछ समय के लिए सूर्य पृथ्वी से देखने पर आग की अंगूठी की तरह चमकता दिखाई देता है। इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।
भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव

भारत में सूर्य ग्रहण केवल   पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों के अलावा, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही देखा जा सकेगा। साथ ही यहाँ ग्रहण धनु और सिंह राशि वालों के लिए अति शुभ होगा ∣ वहीं कुछ राशि के लिए ये कष्ट दायी भी होगा जिनमें मेष, वृषभ, कन्या और तुला शामिल हैं ∣ 
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। आप में से ज्यादातर लोग इस खगोलीय घटना का दीदार करने के लिए उत्सुक होगें , जो कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है ∣ जो उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में कई जगहों पर, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस के अधिकांश हिस्से में दिखाई देगा । सूर्य ग्रहण 1.42 मिनट पर प्रारंभ होगा जबकि उसका अंत 6.41 मिनट पर होगा ∣
वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या है? ये ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर होते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में इस तरह से आ जाता है जिससे कि सूर्य के मध्य का पूरा भाग चंद्रमा की छाया से ढक जाता है लेकिन सूर्य का बाहर वाला क्षेत्र प्रकाशित रहता है। इस स्थिति में चंद्रमा सू्र्य के लगभग 97% भाग तक को ढक लेता है। इस घटना के दौरान धरती से सूर्य देखने में आग की अंगूठी की तरह चमकता दिखाई देता है। इसे ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
कैसे लगता है ग्रहण? भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा की छाया से सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ऐसा हमेशा नहीं होता ये नजारा तो कभी-कभार ही देखने को मिलता है। जैसा कि पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की। इसी प्रक्रिया के दौरान कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या फिर सारी रोशनी को कुछ समय के लिए रोक लेता है जिससे धरती पर आंशिक या पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलता है।
भारत में इन जगह पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण :


अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी  नासा के मुताबिक सूर्य ग्रहण कहाँ दिखाई देगा इसके लिए उसने एक मैप जारी किया है ∣ जिसमें बताया गया है कि भारत में सूर्य ग्रहण अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख में  ही दिखाई देगा जो कि भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा ∣ जो कि भारत में 12:25 से शुरू होगा जबकि 12:51 पर यहाँ खत्म हो जाएगा शेष राज्य में यहाँ नहीं दिखाई देगा  ∣
सूर्य ग्रहण लगने के धार्मिक कारण: वैज्ञानिक महत्व के अलावा सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। जिसका उल्लेख मत्स्यपुराण की एक पौराणिक कथा में देखने को मिलता है। 
उसी कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन से अमृत कलश निकाला गया था तो उसको प्राप्त करने के लिए सभी देवताओं और असुरों में युद्ध छिड़ गया। देवता और असुर दोनों ही अमृत पान करना चाहते थे। इस स्थिति में भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं और दानवों में बराबर-बराबर अमृत बांटने का सुझाव दिया। जिसे सभी ने मान भी लिया। लेकिन भगवान की रणनीति राहु नाम के एक असुर को समझ आ गई जिससे वे बेहद चालाकी से देवताओं में छिप कर बैठ गया और उसने अमृत का पान कर लिया। लेकिन इसी दौरान उस असुर को सूर्य देव और चंद्र देव ने देख लिया था।
सूर्य और चंद्र ने असुर राहु की ये चाल भगवान विष्णु को बता दी। विष्णु जी ने क्रोध में आकर असुर स्वर्भानु को मृत्युदंड देने के लिए अपना सुदर्शन चक्र चलाया जिससे उसका सिर और धड़ एक दूसरे से अलग हो गए। लेकिन तब तक वो राक्षस अमृत का पान कर चुका था जिससे उसकी मृत्यु नहीं हुई। ऐसे कहा जाता है कि राहु सूर्य और चंद्रमा से अपने उसी प्रतिशोध के चलते दोनों पर हर साल ग्रहण लगाता है जिसे हम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के नाम से जानते हैं।


पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है ∣ जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है ∣ ये घटना बहुत ही कम होती है ∣ जो की कम क्षण के लिए देखने को मिलती है ∣ जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है ∣ जब चंद्रमा सूर्य के पूरे भाग को न ढक कर उसके कुछ भाग को ढकता है ∣ इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है ∣ तो वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आता है कि जिससे सूर्य का सिर्फ मध्य भाग ही चांद की छाया से ढक पाता और सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहता है। ऐसा जब होता है तो कुछ समय के लिए सूर्य पृथ्वी से देखने पर आग की अंगूठी की तरह चमकता दिखाई देता है। इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।
आज ही 'रिंग ऑफ फायर' देखने के लिए तैयार हो जाइए


 सूर्य ग्रहण 2021 टुडे लाइव अपडेट्स: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज दोपहर 1.42 बजे से दिखाई देगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।  तो, 'रिंग ऑफ फायर' देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह भारत के कुछ हिस्सों से भी आंशिक रूप से दिखाई देगा।  जो लोग लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में रहते हैं वे इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकेंगे।  नासा द्वारा प्रकाशित नक्शे के अनुसार, वे 12:25 बजे सूर्य ग्रहण देखना शुरू करेंगे।
 2021 का कुंडलाकार सूर्य ग्रहण घटना दोपहर 01:42 बजे (IST) दिखाई देगी और अधिकांश क्षेत्रों में शाम 6.41 बजे तक चलेगी।  सबसे बड़े ग्रहण पर इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 3 मिनट 51 सेकंड बताई गई है।
सूर्य ग्रहण : आंखों की सुरक्षा सबसे पहले

किसी भी सूर्य ग्रहण को सीधे देखना सुरक्षित नहीं है;  कुंडलाकार, आंशिक या कुल।  नासा ने कहा कि जो लोग सूर्य ग्रहण देख रहे हैं उन्हें पूरे ग्रहण के दौरान "सूर्य देखने या ग्रहण का चश्मा" पहनना चाहिए, खासकर यदि कोई सूर्य का सामना करना चाहता है।  ये चश्मा आपके नियमित धूप के चश्मे के समान नहीं हैं।  जिनके पास चश्मा नहीं है, उनके लिए नासा का कहना है कि उन्हें "एक वैकल्पिक अप्रत्यक्ष विधि, जैसे पिनहोल प्रोजेक्टर" का प्रयास करना चाहिए, लेकिन किसी को सीधे सूर्य को देखने के लिए इनका उपयोग नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण 2021: यह सब कहाँ दिखाई देता है?

 वलयाकार ग्रहण कनाडा, ग्रीनलैंड और उत्तरी रूस के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।  तो इन इलाकों में रहने वाले लोगों को रिंग ऑफ फायर दिखाई देगा। जिन क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वे हैं पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी अलास्का, कनाडा के अधिकांश हिस्सों और कैरिबियन, यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों के साथ।  नासा के अनुसार, इनमें से कई स्थानों पर ग्रहण सूर्योदय से पहले, उसके दौरान और उसके तुरंत बाद होगा।  वलयाकार ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, हालांकि यह पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा लेकिन केवल सीमित क्षेत्रों में ही दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2021 की लाइव स्ट्रीम: कुंडलाकार सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन कैसे देखें?


 वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में सभी को दिखाई नहीं देगा, लेकिन आप आकाशीय घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं।  नासा ने पहले ही सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम लिंक प्रकाशित कर दिया है, जिससे आप इस घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं।  हमने नीचे सूर्य ग्रहण 2021 लाइव स्ट्रीम लिंक एम्बेड किया है, ताकि आप इसे यहां देख सकें।  लाइव स्ट्रीम दोपहर दो बजे के करीब शुरू होगी।
आपको बता दे कि यह ग्रहण 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो चूका है और यह 6 बजकर 41 मिनट तक चलेगा जो कि मुख्य रूप से क्षेत्र अमेरिका, यूरोप, उत्तरी कनाडा, एशिया, रूस और ग्रीनलैंड देखा जाएगा।  हालांकि भारत के यहाँ अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ भागों में दिखाई दे सकता है ∣
गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानियां


सूर्यग्रहण हो या फिर चंद्रग्रहण दोनों ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कई हानिकारक तरंगें निकलती हैं जो गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए हानिकारक होती हैं। इस कारण महिलाओं को ग्रहण दौरान के बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना तो उन्हें सुई, चाकू, कटर आदि का प्रयोग करना चाहिए।
पांच घंटों तक लगा रहेगा सूर्यग्रहण



अब से कुछ घंटों बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण करीब पांच घंटों तक लगा रहेगा। ग्रहण की शुरूआत भारतीय समयानुसार, दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से होगी तो वहीं ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे करीब 4 घंटे 59 मिनट तक इस ग्रहण की अवधि रहने वाली है।
अमावस्या तिथि पर लगता है सूर्य ग्रहण


सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही होता है। लेकिन हर अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को ग्रहण नहीं लगते हैं। जैसे इस साल केवल दो ही सूर्य ग्रहण हैं और दो ही चंद्र ग्रहण हैं। पहला चंद्रग्रहण पिछले महिने लग चुका है।
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर ग्रहण के अलावा शनि जयंती और वट सावित्री व्रत

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर आज सूर्यग्रहण तो लग ही रहा है। भले यह भारत के संदर्भ में उतना प्रभावी न हो, लेकिन ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनि जयंती और वट सावित्री व्रत हर साल मनाए जाते हैं। शनि जयंती को लेकर ये मान्यता है कि इस तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। वहीं अखंड सौभाग्य के लिए जेठ अमावस्या पर वट सावित्री व्र
ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक, भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए। 
सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। 

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
402 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
402 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

₹20/min₹5/min
Offline
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
Offline
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
402 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
423 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
409 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure