प्यार के मामले में ये सप्ताह आपको कुछ नई चीजों से रुबरु कराने वाला होगा तो कुछ मामलों में आप थोड़ा सा अपने साथी से नाराज भी दिखाई दे सकते हैं. आप चाहेंगे की अपने साथी को खुश करने के लिए हर कोशिश करें लेकिन मानसिक रुप से अन्य चीजों का दबाव आपको परेशानी दे सकता है और ऐसे में आप अपने प्रेमी को अधिक समय न दे पाएं लेकिन परेशान न हों क्योंकि इस सप्ताह के मध्य में आपका साथी आपकी परिस्थितियों को समझेगा और उसका कुछ साथ आपको मिल सकता है.
वृषः राशि वालों के लिए प्यार का मौसम थोड़ी धूप थोड़ा छांव जैसा होगा क्योंकि राशि स्वामी अभी थोड़ा वीक हैं ऐसे में मन की चीजों के अनुरूप काम न हो पाए इसलिए निराश होने से खुद को बचाना जरूरी है थोड़ा सा समय और धैर्य से काम लें और जल्द ही आपको उनकी ओर से काफी कुछ अच्छा भी मिलेगा. अपने फैमली की हैल्प से आप अपने साथी के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद जरूर ले सकते हैं. खरीदारी भी होगी और जीवन साथी का साथ भी होगा.
मिथुन राशि वालों के लिए प्यार में शुरुआत कुछ कमजोर भले हो लेकिन अंत तो अच्छा होगा और आप अपने साथी के साथ मस्ती के पलों का आनंद भी उठा पाएंगे. आप और आपका जीवन साथी किसी क्लब या सामाजिक क्षेत्र में अधिक व्यस्त भी रह सकते है और कोई छोटी सी यात्रा का आनंद ले सकते हैं. सप्ताह के तीसरे भाग में स्थिति आरामदेह, सुखद और मनोरंजक होगी. साथी को कुछ सिर दर्द, कमर दर्द जैसी परेशानी हो सकती है इसलिए उनकी हेल्थ को लेकर भी सजग रहें. आपका साथ उनके लिए महत्वपूर्ण है.
आप इस समय व्यस्त होंगे तो ऐसे में अगर साथी के लिए समय नहीं निकालते हैं तो वो नाराजगी भी आपको झेलनी पड़ सकती है इसलिए अभी आपके पास कुछ अच्छा समय है जब आप अपने सतही के साथ आनंद के कुछ अच्छे पल व्यतीत कर पाएं सप्ताह के दूसरे भाग में थोड़ा सा तनाव या सेहत के कारण परेशानी हो सकती है लेकिन आपका साथी आपके लिए काफी मददगार होगा और आप उसकी मदद से अपनी परेशानियों का हल भी खोज पाएंगे. कोई अच्छा सा गिफ्ट भी आपको मिल सकता है.
सिंह राशि वालों के लिए ये समय प्यार में रोमांचक होगा शुक्र अभी सूर्य के साथ ही है लेकिन थोड़ा सा कमजोर भी है ऐसे में प्यार को लेकर आपको भी कुछ नरम तो होना होगा ही. साथी की ओर से कुछ फरमाइशों का दौर भी बना रह सकता है. खर्च अधिक होंगे लेकिन दूसरे भाग के बाद से थोड़ा राहत का समय भी होगा. वैवाहिक जीवन में साथी की ओर से कुछ चिंता और परेशानी हो सकती है लेकिन अभी स्थिति नियंत्रित ही रहने वाली है. इस समय आप बाहरी समस्याओं के चलते अपने संबंधों पर शायद पूरा ध्यान न दे पाएं.
कन्या राशि वालों के लिए ये समय प्यार को लेकर मिलाजुला सा रह सकता है. आप पिछले कुछ समय से अपने प्यार को प्रकट करने का जो मौका खोज रहे थे वो अब आपको मिल सकता है. आप अपने प्रेमी के साथ कलात्मक क्षेत्र से जुड़ सकते हैं आपको इससे लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छे काम के साथ साथ अच्छे लाभ को भी प्राप्त कर सकते हैं. अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक यात्रा पर जाने का भी मौका आपको मिल सकता है
तुला राशि के लिए रोमांटिक क्षेत्र में एक सकारात्मक नई शुरुआत की उम्मीद की जा सकती है हां शुरुआत कुछ धीमी हो सकती है लेकिन आपकी कोशिशें आपको अपने प्रेमी से मिलाने में सफल होंगे. अगर किसी के प्रति मन में फीलिंग है तो जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी. वैवाहिक मामलों में आपको इस समय दूसरों की बातों को अधिक सुनना पड़ सकता है. कुछ कारणों से आप अपने मन की बात को पूरी तरह से नहीं बोल पाएं ऎसे में निराश न हों आपको भी मौका मिलेगा बस आप खुद को शांत बनाए रखें और स्थिति के अनुरूप काम करें.
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज और आने वाले दिनों में अपने रिश्ते में विकास की उम्मीद बनी रह सकती है. आपको अपने साथी का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही दूसरों की सलाह पर जाने से बचें. इस समय परिवार में कुछ लोगों का व्यवहार आपके पक्ष में न हो ऐसे में आप कई चीजों के कारण तनाव का अनुभव भी कर सकते हैं लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग इस स्थिति से बचाव दिलाने में सहायक होगा. आप अपने साथी के साथ बेहतर रिश्ता बना पाएंगे और एक दूसरे के समक्ष अपने मन की बात को भी कहने में सफल होंगे.
धनु राशि वालों के लिए ये समय सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रेमी से कोई भी वादा न करें जिसे वे पूरा करने के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं. इससे आप के रिश्ते को नुकसान हो सकता है और नाराजगी से आप खुद को दुखी कर सकते हैं. किसी जगह की यात्रा आपको अपने साथी के करीब ला सकती है और सप्ताह के आखिर में आप इस यात्रा का प्लान कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में आप अपने साथी के साथ मिलकर कुछ ऎसे काम शुरु करने का सोच सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने में सक्षम होंगे.
मकर राशि वालों के लिए ये समय व्यस्तता वाला होगा तो ऎसे में रिश्ते में अपने साथी के साथ बहुत अधिक समय आपको न मिल पाए. इस समय आप घरेलू क्षेत्र में कुछ उलझे होंगे तो जरूरी होगा की थोड़ा समय अपनों के लिए जरूर निकालें. आप का साथी आपके लिए इस समय गर्व और खुशी का अनुभव करा सकता है. आप रिश्ते में शुरू की गई किसी भी नई चीज को सफल बना सकते हैं. कुल मिलाकर आप के लिए प्यार का समय सामान्य रह सकता है. वैवाहिक जीवन में आप अपने साथी को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं जिससे आप को उनकी ओर से भी ढेर सारा प्यार और लगाव जरूर मिल पाएगा.
कुंभ राशि वालों को अपने रिश्ते में सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए. अपने प्यार के संबंधों में मधुरता को बनाए रखने के लिए साथी को कुछ समय अवश्य दीजिए. व्यर्थ की चिन्ता से बचें क्योंकि कुछ कार्यों में अचानक से रूकावटें आने से आप परेशानी के चलते इस समय अपनों को अधिक समय न दे पाएं. कुछ यात्राएं अपने लोगों के साथ मेल जोल वाली होंगी तो कुछ रिश्तों की शुरुआत के लिए होंगी. इन यात्रा से लाभ एवं सफलता की संभावनाएं भी हैं तो अपने को सजग तथा उत्साहित बना कर रखें काम आपके पक्ष में होंगे.
मीन राशि वालों को अपने प्यार की ओर से कुछ चिंता हो सकती है अपने साथी की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत पड़ सकती है. तिमाही के दूसरे भाग से आप किसी तीसरे व्यक्ति के कारण परेशानी या झूठ इत्यादि में फंस सकते हैं. इसलिए जरूरी होगा की गलतफहमियों से दूर रहें और अपने मन को व्यर्थ में परेशान न होने दीजिएगा. शांति के साथ काम करें अगर आप विश्वास को पक्का बना कर रखते हैं तो कोई भी चीज चिंता नहीं दे पाएगी.