
सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह बताए गए हैं। जैसा की आपको पता भी होगा की ये सारे ग्रह समय समय पर अपने स्थान बदलते रहते हैं।स्थान बदलने के वजह से ही जातकों के कुंडली मे शुभ और अशुभ का योग्य बनता है।ग्रहों को सही करने के लिए और लाभ पाने के लिए ज्योतिष की शाखा रत्नशास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया गया है।इसी के साथ इन रत्नों के उपरत्न धारण करके भी लाभ प्राप्त किया जाता है। ये रत्न बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली होते हैं।इन्ही रत्नों के कारण किसी भी व्यक्ति की परेशानी दूर हो जाती है और जीवन एक नया रूप में चलने लगता है।लोगो के घर परिवार में भी खुशहाली आ जाती है,इंसान परेशानी मुक्त हो जाता है।शिर्फ़ यही नही बल्कि जीवन मे एक नही कई सकारात्मक परिवर्तन आते है।रत्न धारण करने से व्यक्ति एकदम सुख समृद्धि पाने लगता है और उसके सारे दुख एकदम से दूर हो जाते है लेकिन इन सब के बाद भी एक ध्यान देने वाली बात होती है जो बहुत ही महत्वपूर्ण भी है।रत्न धारण करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही जरुरी होता है।यदि इन बातों और नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो आपको रत्न का उचित लाभ नहीं मिल पाता है साथ ही फायदा होने के स्थान पर नुकसान भी हो सकता है।और कई बार ऐसा हो चुका है इसी लिए ज्योतिष से राय लेकर रत्न धारण करना चाहिए। सबसे पहले आइए जानते हैं कि रत्न धारण करते समय किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है और क्यों होता है।

रत्न धारण करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें:
यदि आपका काम रुक रहा हो या फिर आप आगे बढ़ना चाहते हैं या फिर आपका ग्रह अशुभ फल दे रहा है तो आप किसी ज्योतिष की राय लेकर अपने राशि के हिसाब से रत्न धारण करे। कभी कभी लोग बिना किसी से पूछे गलत रत्न धारण कर लेते है जिसके वजह से सारे काम उल्टा होने लगता है।फायदे के स्थान पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है।
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें

रत्न धारण करने का समय और दिन जानिए:
जैसे हर काम का एक शुभ समय होता है ठीक वैसे ही रत्न धारण करने का भी होता है।रत्न धारण करने के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक का समय उत्तम माना गया है। लेकिन आप कोशिश करे की यदि आपको कोई रत्न धारण करना है तो किसी माह के शुक्ल पक्ष में शुभ मुहूर्त में ही धारण करें क्योंकि ये सबसे शुभ माना गया हैं।शिर्फ़ इतना ही नही बल्कि रत्न खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक रत्न को पहनने के लिए दिन भी बताया जाता है। उसी के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। जैसे माणिक्य रत्न रविवार को, मोती रत्न सोमवार को, पुखराज रत्न गुरुवार को, मूंगा रत्न मंगलवार को, पन्ना रत्न बुधवार को, नीलम, गोमेद व लहसुनिया रत्न शनिवार के दिन धारण करना शुभ माना गया है।

रत्न धारण करने की धातु
जब कोई भी रत्न हम धारण करते है। तो उसे हम किसी न किसी धातु में जुड़वाकर अंगूठी या फिर लॉकेट के रुप में पहनते हैं। यदि रत्न का भरपूर लाभ लेना हैं तो उसे संबंधित धातु में ही जुड़वाकर पहनना चाहिए इसके बारे में आप एक बार ज्योतिष से जरुर सलाह ले क्योंकि अगर आप गलत धातु में रत्न धारण करते है तो इसका प्रभाव उल्टा दिखने लगेगा,तो इसका विशेष ध्यान दें।
इस साल किस राशि में कब प्रवेश करेंगे शनि, एक क्लिक से जानें किन जातकों पर समाप्त होगी साढ़े-साती

एक से अधिक रत्न धारण करना:
कभी-कभी क्या होता है की एक ही एक से अधिक रत्न धारण करता है। तो उसे इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की वे रत्न परस्पर शत्रु भाव की राशि के नहीं होने चाहिए। इससे उसको काफी नुकसान सहना पड़ सकता है। समस्याएं दूर होने के बजाए बढ़ सकती हैं।इसी लिए इसका विशेष ध्यान रखें।

रत्न के वजन का रखें खास ध्यान
यदि आप रत्न खरीदते समय उसके वजन का ध्यान नही रखते है तो आपको कोई फायदा नहीं होने वाला।इसीलिए रत्न खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे।आप कभी भी रत्न पौन रत्ती का न खरीदें। हमेशा सवा या इससे ऊपर के वजन का ही रत्न खरीदना सही रहता है जिससे लाभ मिलता है। आप अपने रत्न के अनुसार ज्योतिष से सलाह लेकर सवा चार रत्ती, सवा पांच रत्ती, सवा नौ रत्ती आदि का रत्न धारण कर सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा।
शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए जानें उनके जीवन के अनजाने तथ्य, क्लिक करें

रत्न को कैसे करें धारण
कोई भी रत्न धारण किया जाता है तो पूरे विधि के अनुसार किया जाता है।यदि आप कोई रत्न धारण कर रहे है तो उसे पूजा करके और अपने इष्ट के चरणों से स्पर्श करवाकर ही धारण करें। सबसे पहले रत्न की अंगूठी या लॉकेट को दूध में डालकर शुद्ध करें ताकि उसका पूरी तरह से सुधिकरण हो जाए।इसके बाद उसे जल से धोकर धारण करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रत्न को ऐसे ही दूध में डालकर रातभर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे रत्न दूध सोख सकता है जिसके कारण उसमें अशुद्धि आने की संभावना बनी रहती है।

रत्न खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
हर इंसान जब कुछ भी खरीदने जाता है तो सबसे पहले उसे अच्छे से जांचता है की वो अच्छा है या नही ठीक उसी प्रकार जब आप रत्न खरीदने जा रहे हैं तो उसे भलिभांति जांचना बहुत आवश्यक होता है। रत्न खरीदते समय ही देख लें कि कहीं से टूटा हुआ या फिर दागदार रत्न नहीं होना चाहिए। ऐसा रत्न धारण करने से से कोई लाभ प्राप्त नहीं होता है और आपका लगाया हुआ पैसा भी बर्बाद हो जाता है इसी लिए इसका विशेष ध्यान दें।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व

ऐसे जांचे रत्न का फायदा
इंसान अगर कोई भी रत्न धारण करेगा तो जाहिर सी बात है की वो उसका रिजल्ट देखना चाहेगा।तो यदि आप यह जानना चाहते हैं कि रत्न आपके लिए सही साबित होगा या नहीं या फिर उसका क्या प्रभाव होगा, अनुकूल या प्रतिकूल, तो उसे किसी भी धातु में जुड़वाने से पहले पूजन करने के बाद किसी रेशमी कपड़े में लपेटकर अपनी बांह में कुछ दिना बांध सकते हैं,कुछ दिन बाद उसका प्रभाव आपको खुद दिखने लगेगा।
Connect with India's best astrologers




