ज्योतिष शास्त्र अनुसार 16 नवंबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। लेकिन मुख्य तौर पर इन 5 राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने हर काम में बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना रहेगी ही । किसी करीबी से धोखा मिलने से आपके मन को भी ठेस पहुंच सकती है। घर बनवाते समय या उसे सजाने से भी बचें, इन सब कारणों से आर्थिक हानि तो होती है साथ ही परिवार के लोगों की तरक्की भी अवरुद्ध हो सकती है, व उनके शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पढ़ने की संभावनाएं है। ये दिन आपके लिए धैर्य की परीक्षा लेने वाला साबित होगा। शांत रहने से ही सारे काम बनेंगे। इस समय एडिशनल स्ट्रेस भी न लें ये इन जातकों के लिए नुकसानदायक साबित होगा!
वृष: अपना समय बेवजह की चीजों में बिल्कुल भी व्यर्थ न करें। बेवजह के बहुत खर्चें हो सकते हैं। किसी के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। बेवजह वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। जिससे आपका ही नुकसान होने की संभावना रहेगी। इसलिए काफी सतर्क रहें। समय को बिल्कुल भी बर्बाद न करें। जीवनसाथी से भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
कन्या:पैसों के मामले में बेहद सावधानी बरतनी होगी। किसी से धोखा मिल सकता है। निवेश करने से बचें। यात्रा में धन हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य मामलों पर पैसा खर्च हो सकता है।
वृश्चिक: आपके लिए ये दिन जोखिम भरा साबित हो सकता है। जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें नहीं तो किसी गंभीर वाद-विवाद में फंस सकते हैं।
कुंभ: फिजूलखर्ची करने से बचें। घर में कलह का माहौल बना रहेगा। किसी करीबी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। पैसों का नुकसान संभव है। किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। ये दिन आपके लिए काफी निराशाजनक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा। शरीर को आराम दें। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचें।
मीन: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। बिना सलाह के पैसा कहीं भी इनवेस्ट करने से बचें। गुस्से पर काबू रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। धन हानि हो सकती है। किसी को उधार देने या लेने से बचें।