यूं तो कहा जाता है कि जोड़ियां तो ऊपर से बन कर आती हैं हम तो यहां सिर्फ उन्हें मिलाने का काम करते हैं लेकिन कुछ समय पहले एक हुआ करता था जब लोग अपने परिवार की मर्जी से कर लिया करते थे ,वो भी अपने साथी का चेहरा देखे बिना । लेकिन अब समय बदल चुका है और वर्तमान समय में काफी सोच विचार करने के बाद लोग अपना जीवन साथी चुनते हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग हैं जो कि अरेंज मैरिज में विश्वास रखते हैं और कुछ लोग हैं जो कि लव मैरिज की तरफ रुचि रखते हैं, वैसे तो हिन्दू धर्म में शादी के समय दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलाने की परंपरा है लेकिन कई लोग कुंडली से जुड़ी परंपराओं पर विश्वास नहीं रखते हैं, खासतौर से लव मैरिजमें, वैसे तो आप भविष्य में लव मैरिज करेंगे या फिर अरेंज, इस बारे में किसी को पता नहीं होता ये आपका निजी फैसला होता है । लेकिन ज्योतिषाचार्यों के हिसाब से राशि और कुंडली के जरिए यह मालूम किया जा सकता है कि जातक लव मैरिज करेंगे या फिर अरेंज मैरिज। और शादी के बाद संबंध कैसे रहेंगे?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी चार राशिया हैं, जिनमें जन्मीं लड़कियों की ज्यादतर लव मैरिज ही होती है। जानिये कौन-सी वह चार राशियां:-
मेष राशि: मेष राशि में जन्मीं लड़कियां बेहद ज़्यादा भावुक होती हैं। एक बार अगर ये किसी से दिल लगा बैठें तो फिर यह किसी दूसरे व्यक्ति को कभी अपनी जिंदगी में शामिल करने के बारे में सोच भी नहीं पातीं। इस राशि की ज्यादातर लड़कियां लव मैरिज ही करती हैं और अक्सर उनकी शादी सफल भी होती है।
वृष राशि: इस राशि की लड़कियां बेहद ही जिद्दी होती हैं। यह अपने पार्टनर पर भी हावी रहतीं है । अपने जिद्दी स्वभाव के कारण यह लव मैरिज करने के लिए अपने परिवार से भी लड़ लेती हैं। इस राशि की ज्यादातर लड़कियां लव मैरिज करती हैं। व वृषभ राशि की लड़कियां हमेशा ऐसे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं, जो की इनके व्यवहार को समझ सके और इनके साथ मैनेज भी कर सकें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि की लड़कियां काफी ज्यादा सामाजिक होती हैं, जिस कारण अक्सर इनके कई अफेयर होते हैं। लेकिन जब एक बार यह किसी के साथ जुड़ जाती हैं तो फिर अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से ईमानदारी दिखाती हैं। इसलिए ज्यादातर इस राशि की लड़कियों की लव मैरिज होती है। एक बार शादी होने के बाद यह अपने पति के लिए प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं।
धनु राशि: धनु राशि की लड़कियां अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अपने भविष्य से जुड़े ज्यादातर फैसले ये खुद लेती हैं। इस राशि की लड़कियां बेबाक, समझदार और उत्साही होती हैं। धनु राशि की लड़कियां अपनी तरह के व्यक्ति से ही शादी करती हैं।
मकर राशि- मकर राशि की लड़कियां जिनसे भी प्यार करती हैं वे उनका साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ती। ये बचपन से ही किसीको पसंद करने लगती हैं और अगर बदले में वो भी इन्हें प्यार करे व शादी कर ले तो ये इनके लिए सपने के सच होने जैसा हो जाता है। ये लड़कियां अपनी पसंद के साथ कोई समझौता नहीं करती और इसलिए इनकी ज़्यादातर लव मैरिज होती है।