सनातम धर्म में ज्योतिष शास्त्रों का काफी महत्व हैं, आमतौर पर ज्योतिष शास्त्रों में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके ग्रह और नक्षत्र पर निर्भर करती है। कहा जाता है कि राशि से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य भी राशि के आधार पर भविष्यफल की गणना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को जन्म से ही भाग्यशाली माना जाता है। कुछ लोगों अपने निर्णय को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट रहते हैं। वे किसी भी काम को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व दूसरों को भी प्रभावित करता है। लेकिन कई बार उनका आत्मविश्वास गलत भी साबित होता है और वहीं कुछ लोगों में आत्मविश्वास की बहुत कमी होती है। ऐसे लोग अपने निर्णय को लेने से पहले कई बार सोचते हैं। ये लोग अपने जीवन में भी बहुत कंफ्यूज रहते हैं। ज्योतिषों के अनुसार हमारी राशि का प्रभाव व्यक्तित्व पर साफ देखने को मिलता है। आएं जानते वह उन राशियों के बारे में जिसके अंदर आत्मविश्वास भरा होता हैं, कुछ ऐसे राशि भी हैं ,जिसके अंदर लीडरशिप करने का क्षमता पैदाइश हीं होता है।
इन राशिफल वालों में कुट कुट कर आत्मविश्वास भरा पड़ा है।
• मेष राशि - : मेष राशि के लोगों में आत्मविश्वास थोड़ा कम होता है. इन्हें कई बार अपने द्वारा लिए फैसलों को लेकर आंशका रहती हैं, लेकिन एक बार ठान लेते हैं तो फिर पीछे नहीं हटते हैं. कभी कभार अपने आत्मविश्वास को लेकर गलत भी साबित होते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है. मेष राशि वाले चीजों को निजी रखना पसंद करते हैं, और ऐसा ही उनके आत्मविश्वास के साथ होता है. वे किसी चीज के बारे में डींग नहीं मारेंगे, भले ही वे 100 प्रतिशत कॉन्फिडेंट हों.
• मकर राशि - मकर राशि के लोग सबसे ज्यादा मोटिवेटेड रहते हैं. उन्हें विश्वास होता है कि उनकी कड़ी मेहनत एक दिन रंग लाएगी. जब इन्हें किसी बात को लेकर इतना भरोसा होता है, तो गलत होने की संभावना बहुत कम हो जाती है. वे उन चीजों में बहुत समय लगाते हैं जिन्हें वे हासिल करना चाहते हैं, चाहे वह उनका करियर हो, प्यार हो, या फिर व्यापार के मामले हों, वे हमेशा अपने स्टेप्स को लेकर कॉन्फिडेंट रहते हैं.
सिंह राशि - सिंह राशि के लोग जब भी किसी काम को करने का फैसला लेते हैं तो वे इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि हर काम को कर सकते हैं. इन्हें खुद पर तभी भी भरोसा होता है जब किसी को इन पर यकीन नहीं होता है. ये लोग अपने काम को मेहनत और लगन के साथ करते हैं जिसकी वजह से इन्हें खुद पर सबसे ज्यादा भरोसा होता है. य लोग जिद्दी किस्म के होते हैं जो ठान लेते है वो करके दिखाते हैं. इनका आत्मविश्वास ही इन्हें सफलता दिलाता है.
• वृषभ (Taurus) - : इस राशि के लोगों में बचपन से ही नेतृत्व क्षमता के गुण नजर आने लगते हैं. ये अकेले आगे नहीं बढ़ते हैं, बल्कि अपने से जुड़े लोगों को भी आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करते हैं. खुद को हर स्थिति में ढाल कर लक्ष्य तब पहुंचते हैं. आमतौर पर इनके लक्ष्य पूरी तरह व्यक्तिगत न होकर ऐसे होते हैं जिनमें दूसरों का हित छिपा रहता है. इस राशि वाले लोगों में दूसरों को सही मार्गदर्शन देने की पैदाइशी क्षमता होती है, लिहाजा ये अच्छे-खासे इन्फ्लूएंशियल होते हैं. उम्र के दूसरे पड़ाव में उनके ये गुण विशेष तौर पर निखर कर सामने आते हैं और उन्हें बड़े मुकाम पर पहुंचाते हैं.
कर्क (Cancer) - : इस राशि के लोगों में भी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता होती है लेकिन महिलाओं में यह खासतौर पर बहुत अच्छी होती है. ये महिलाएं जिस भी क्षेत्र में रहें अपनी छाप छोड़ती हैं और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करती हैं.
• कन्या (Virgo)- : इस राशि के लोग का मूल स्वभाव
ही दूसरों की मदद करना होता है. ऐसा करते-करते वे कब लीडर बन जाते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं चलता है. इस कारण इनकी लोकप्रियता भी काफी होती है.