ऐसी कई कहावतें हैं जिनमें कहा गया हैं कि अगर जीवन {Life} में किसी प्रकार का संघर्ष {struggles} ना हो तो जीवन व्यर्थ माना जाता हैं। हमारे जीवन में उतार चढ़ाव का दौर लगा रहता हैं ,यही संघर्ष हमें जिंदगी को जीना सिखातीं हैं। कुछ लोगों के जीवन में समस्या बस नाम मात्र ही होतीं हैं तो कुछ लोगों का जीवन ही संघर्ष का दूसरा रूप बन जाता जाता हैं। किसी व्यक्ति का जीवन किस प्रकार आगे बढ़ेगा यह बहुत कारकों पर निर्भर करता हैं। अक्सर हम अपने आस पास देखतें हैं कि बहुत लोगों को बिना किसी खास समस्या के जीवन में आसानी से सफलता मिल जातीं हैं तो दूसरी तरफ बहुत लोगो को तमाम प्रयास करने के बाद भी मात्र निराशा ही हाथ लगतीं हैं। ज्योतिष शास्त्र {Astrology } की मानें तो हम सभी 12 राशियों {zodiac signs} में विभाजित हैं और हम किस राशि से सबंध रखतें हैं इसका विशेष प्रभाव पड़ता हैं हमारे जीवन पर। ज्योतिषचर्यों की मानें तो कुछ ऐसी राशि भी हैं जिनके जातक की जिंदगी में समस्या तो रहतीं हैं लेकिन इस राशि के व्यक्ति जीवन में आई कठिनाईयों का डटकर मुकाबला करतें हैं और उनपर विजय हासिल करतें हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी वो 4 राशियां हैं जो हर संघर्ष का डट कर सामना करतें हैं :
ज्योतिष शास्त्र के जानकार के मुताबिक मेष राशि के व्यक्ति बहुत ही हठी स्वभाव के होते हैं , मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता हैं। मंगल ग्रह के ही भांति इस राशि के जातक निडर एवं साहसी होतें हैं , जीवन में चाहे कैसी भी विषम परिस्थिति हो , मेष राशि के जातक हार नहीं मानतें हैं और अपने आत्मविश्वास और अपने व्यवहार से इस राशि के व्यक्ति स्तिथि को समान्य कर देतें हैं। इस राशि के व्यक्ति को अक्सर खतरों से खेलना बहुत पसंद होता हैं और इसी कारण ये अधिक परेशानी में फंस जातें है। इसलिए इनको जल्दबाज़ी ना करने की सलाह दी जाती हैं।
विद्वानों की मान्यता के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवन काल में हर प्रकार की सुख सुविधा को प्राप्त करतें हैं। जानकारों के मुताबिक इस राशि के व्यक्ति किस्मत के बहुत धनी होतें हैं। ऐसा कहा जाता हैं इस राशि के व्यक्ति बहुत मेहनती होतें हैं , काम करने से पीछे नहीं हटते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल और जिद्दी होता हैं , कई बार इनको अपना गुस्सा ही बहुत महंगा पड़ जाता हैं।
ज्योतिष के विद्वान के अनुसार कुंभ राशि के जातक के जीवन में समस्याओं का दौर लगा रहता हैं ,लेकिन इस राशि के व्यक्ति बखूबी परेशानियों के भंवर से निकल कर बाहर आ जातें हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि इस राशि के व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होतें हैं , अपने बुद्धि के दम यह सभी परेशानी को मात देकर जीत हासिल कर लेते हैं। अपने मान सम्मान या अपने स्वाभिमान से इन्हें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होता हैं। इस राशि के व्यक्ति अपने जीवन के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे फैसले बहुत सोच समझकर लेते हैं। इनकी बुद्धिमता के सब कायल होतें हैं।
मकर राशि के जातक के विषय में कहा जाता हैं कि इस राशि के जातक ईमानदार और अपने कार्य को लेकर बहुत गंभीर होतें हैं। इस राशि के जातक जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम भरते हैं , इन्हें अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही मंजूर नहीं होती हैं। यह हर जोखिम भरे कार्य को करने के लिए तैयार रहतें हैं। ऐसा कहा जाता हैं हैं कि इन्हें सबसे प्रिय इनका आत्मसम्मान होता हैं , इसके साथ इन्हें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होता हैं।