दुनिया में हर इंसान अलग अलग होता है। सभी में अलग अलग गुण होते हैं। कोई मेहनत करना जानता है, तो कोई सिर्फ आराम करना जानता है। किसी को किताबों में रुचि होती है, तो किसी को सिर्फ खेल पसंद होते हैं। कोई सरल स्वभाव का होता है, तो कोई लड़ाकू किस्म का होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो 12 राशियां होती हैं, उनमें भी अलग अलग प्रकार के गुण होते हैं। सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न होती हैं।किसी राशि वाले लोगों को धन कमाना अच्छा लगता है, तो कोई मनोरंजन का आदि होता है। कुछ राशि के लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। वे अपने मेहनत के दम पर पूरी दुनिया को मुट्ठी में करना चाहते हैं। ऐसे लोगों में प्रतिस्पर्धा की भावना बहुत ज्यादा होती है। ऐसे लोग तब तक मेहनत करते रहते हैं,जब तक वो अपना सौं प्रतिशत ना दे दें। ऐसे लोगों से जीत पाना बेहद मुश्किल होता है।आज हम आपको ऐसी ही चार राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके स्वभाव में प्रतिस्पर्धा की भावना कूट- कूट कर भरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन लोगों में कभी हार ना मानने का जुनून सवार होता है। आइए जानते इन राशियों के बारे में विस्तार से।
सभी राशियों में मेष राशि वाले लोग सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्द्धा से परिपूर्ण होते हैं।राशि चक्र में मेश राशि का स्थान सबसे पहला होता है। मेश राशि पर मंगल का शासन होता है। इस राशि के लोगों में जीत का सबसे ज्यादा जुनून होता है। ये लोग सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए हमेशा खुद को चुनौती देते हैं। इनके शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। ये कार्यों में सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं। इस राशि के लोगों से मुकाबला करना बेहद मुश्किल होता है। इनको हराना बहुत कठिन होता है। अगर इस राशि वाले लोगों को अपने मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता है,तो ये बहुत निराश हो जाते हैं।
इस राशि के लोग अपने जीवन में सब कुछ बेहतरीन चाहते हैं। ये लोग दूसरों को बताने में भी नहीं झिझकते हैं, कि वे कितने खास हैं। इस राशि के लोग बहुत ही स्थिर और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनमें ज़िन्दगी में आगे बढ़ने की विशेष ललक होती है।अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं। जब तक इनको अपने मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता तब तक ये संतुष्ट नहीं होते हैं।
तुला राशि के लोग अपने आकर्षण और चालाक रवैये से दूसरों पर बहुत प्रभाव डालते हैं। ऐसा करने में उन्हें काफी मजा आता है। इस राशि के लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। ये हमेशा समाज में आकर्षक व्यक्तित्व के रूप में उभरने का प्रयास करते हैं। इनके इरादे बेहद मजबूत होते हैं। इनके अंदर हमेशा प्रतिस्पर्धा की भावना रहती है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं।
वृश्चिक राशि के लोग बाहर से तो सख्त होते हैं, लेकिन अंदर से काफी नरम और संवेदनशील होते हैं। जब प्रभुत्व की बात आती है,तो इस राशि के लोग सुपर प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। इस राशि पर प्लूटो का शासन होता है। प्लूटो सत्ता और पुनर्जन्म को नियंत्रित करने वाला ग्रह होता है। ये लोग अपने आप को हर परिस्थिति में मजबूत रखते हैं।इस राशि के लोग इतने प्रतिस्पर्धी होते हैं कि जबतक इनको अपने मनमुताबिक परिणाम नहीं मिल जाता,ये खाना या सोना भी पसंद नहीं करते हैं।