अगस्त का महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन और बाकी है। यह महीना कई राशियों के लिए फलदाई साबित हो सकता है। इस महीने में ग्रहों की दशा बदलने से कुछ राशियों में परिवर्तन हो रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ राशिफल के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। लेकिन मुख्य रूप से ग्रहों की दशा बदलने से सिंह राशि वाले लोगो के लिए अगस्त का महीना फलदाई साबित हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 17 अगस्त 2021 के बाद सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ संभावना के संकेत दे रहा है। क्योंकि इस दिन सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह इन की राशि में प्रवेश करेंगे जिससे इनको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
आइए देखते हैं, कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए ये पूरा महीना?
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना आर्थिक मोर्चे पर खुशियां लेकर आ सकता हैं। इस दौरान नया मकान या भूमि खरीदने के योग बनेंगे। यह समय लेन-देन के लिए भी शुभ रहेगा। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों पर आपको अच्छे से सोच विचार करना होगा वाह आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है.
सिंह राशि वाले जातकों के लिए अगस्त का महीना काफी फायदे वाला है, आप लोग अपना काम पूरे उत्साह के साथ करेंगे जिस दौरान आपको इसका भरपूर लाभ भी प्राप्त हो सकता हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना है, कि आप अपना हर काम संयम से करें। क्योंकि इस महीने के दूसरे हाफ में जब स्वामी सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे होंगे तब आपके व्यवहार में बदलाव आएगा और वह बदलाव अहंकार का हो सकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लिहाजा अगर आप अपने व्यवहार में नरमी रखेंगे तो स्थितिया सामान्य रह सकती है।
पेशे से नौकरी जातकों के लिए भी अगस्त का महीना काफी अच्छे होने का संकेत दे रहा है। जो जातक अपनी नौकरी को लेकर परेशान है व नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस महीने नौकरी मिलने के शुभ समाचार मिल सकते है।
वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे।
आय में वृद्धि के बनेंगे योग-
सिंह राशि वाले जातकों कि आमदनी इस महीने खूब फलेगी लेकिन साथ ही साथ फिजूल खर्चे भी बहुत होंगे। इसलिए आपको अपने खर्चों पर थोड़ा सा हाथ रोक कर चलने की जरूरत पड़ेगी।
इस महीने आप अपने नए विचारों के साथ व मेहनत से अपने कामकाज को सफलता के शिखर पर ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान आप अपना कोई भी काम बहुत ही बारीकी और कुशलता के साथ पूरा करेंगे।
बुधादित्य योग से मिलेगा शुभफल-
यदि आपका खुद का व्यापार है तो, आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इसी दौरान कोई नया व्यापार शुरू करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। बुध और शुक्र ग्रह के सहयोग से आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है व पैसों की बचत भी कर पाएंगे।
वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी पेशे से है तो नौकरी में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी और यदि नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो कोई शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
वैसे तो सिंह राशि वाले जातकों के लिए अगस्त का महीना काफी लाभदायक रहेगा लेकिन कुछ समस्याएं आ सकती है जिनका आपको सामना करना पड़ सकता हैं। जैसे कि आपको फिजूल खर्चो से बचना होगा, अन्य चीजों से भी पड़ सकता है नहीं तो घर में धन टिक नहीं पाएगा, अहंकार को इस दौरान खुद पर हावी ना होने दें, व्यापार में आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की से नाखुश होकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
सिंह राशि वाले जातकों के स्वभाव में नरमी लाने के लिए , कुछ उपाय भी है। जैसे कि मस्तक पर चंदन का तिलक जरूर लगाना होगा, राहु के हर दसवें भाव में गोचर होने के कारण लिहाजा कामकाज में तरक्की करने के लिए नीले और काले वस्त्र पहनने से बचना होगा। मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोमवार के दिन कुछ सफेद वस्तु का दान करना होगा।