Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक परम ज्ञाणी पुरूष थे। चंद्रगुप्त मौर्य को नरेश बनाने में आचार्य चाणक्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कहते हैं चाणक्य की नीतियों को पालन करने वाला हर व्यवक्ति जीवन में हमेशा सफलता को हीं हासिल करता है। मान्यता के अनुसार आज भी चाणक्य नीतियां कारगर सिद्ध होते हैं। कहा जाता है जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण करते हैं, उनके जीवन में हर परेशानियों का समाधान होता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्त्रियों से संबंधित भी कई बातें बताई हैं। चूंकि कहा जाता है कि हर सफल पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ या योगदान होता है। यह कहावत चाणक्य नीति ने भी परोक्ष रूप से उद्धृत किया है। आचार्य के अनुसार, पति के भाग्यशाली होने का संबंध पत्नी के किसी खास गुण से है। पत्नी का अद्भूत गुण पति के साथ-साथ इनके बच्चे पर भी पड़ता है। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच कभी खटास नहीं होती। साथ हीं समस्त परिवार में भी खुशियों का माहौल जागृत रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहें हैं चाणक्य की नीतियों को जिसमें स्त्रियों के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए हैं। औरत में इस चार गुण के होने से पति होते हैं भाग्यवान-
अच्छे जीवनयापन के लिए व्यक्ति को धैर्य का पालन करना बखूबी आना चाहिए। कुशल और सफल जीवन के लिए धैर्य का होना हर इंसान में जरूरी है। चाणक्य के मुताबिक, जिन भी स्त्रियों में धीरज रखने की गुण होती है वो किसी भी परिस्थिति में अपने पति का ढ़ाल बनकर उनका साथ देती हैं। वे कभी भी अपने पति को अकेला नहीं छोड़ती। जिस व्यक्ति में धैर्य का गुण है वो किसी भी परेशानियों से सरलतापूर्वक छुटकारा पा सकता है। इसप्रकार धैर्यवान स्त्री अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। जो लोग धैर्य के साथ जिंदगी में आगे बढ़ते हैं वो हर दिशा में सफलता प्राप्त करते हैं।
व्यक्ति के जीवन में धर्म का अत्यंत महत्व है। यह हमें आचरण और व्यवहार सीखाने के साथ-साथ इंसान को संस्करी भी बनाता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि धर्म की डगर पर चलने वाली औरत का पति हमेशा भाग्यवान होता है। क्योंकि जो लोग धर्म को अपनाकर चलते हैं उनकी राहें कभी गलत नहीं हो सकती। धार्मिक महिलाओं को भगवान पर अटूट विश्वास होता है। यही कारण है कि वो कभी लाइफ में दुःखी नहीं होती हैं। और ना हीं अपने परिवार वालों को दुःखी होने देती हैं। इनके संतान भी संस्कारी होते हैं। और घरों के आस-पास कोई संकट नहीं मंडराता है। इनका भागवान पर अजेय विश्वास इन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, वैसी स्त्री जो शांत रहती हों, जिन्हें कभी गुस्सा नहीं आता, उससे शादी करके लड़के की किस्मत बदल जाती है। आपको बता दें कि क्रोध किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध करने वाले जातक को जीवन के हर मोड़ पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे वह पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल समस्याएं आपको चारो ओर से घेर लेती है। ऐसी स्त्री जो घर के छोटों को प्रेम दे एवं बड़ों का सम्मान करें, इनके साथ यदि आप शादी के पवित्र बंधन में बंधतें हैं तो आपका भाग्योदय होते है। शांत स्वभाव की वाइफ पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना देती हैं। साथ हीं हर परिस्थिति से सहजतापूर्वक निपट लेती हैं। परंतु क्रोधित व्यक्ति हानिकारक साबित होते हैं।
मीठी वाणी बोलने से व्यक्ति की जिन्दगी ऐसे हीं बेहतरीन होती है। और व्यक्ति बिना मतलब के कलह-कलेश से भी बचा रहता है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो स्त्री मीठा बोलती है वह सब गुणों से आगर होती है। लड़के जिनकी पत्नियों की बोली में मिठास होती है, वह किस्मतवाले होते हैं। ऐसी स्त्री अपने पति के जीवन को स्वर्ग बना देती है। और साथ में यह हमेशा खुशहाल जीवनयापन करतें हैं।