Logo

जानिए वर्ष 2021 के दूसरे चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा विशेष प्रभाव

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.comUpdated 27 Sep 2021 11:51 AM IST
जानिए वर्ष 2021 के दूसरे चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा विशेष प्रभाव
वर्ष 2021 का दूसरा चंद्रग्रहण 19 नवम्बर 2021 को लगेगा। पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को लग चुका है। इस वर्ष दो चंद्रग्रहण का योग है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका उतना ही महत्व है जितना विज्ञान में। चंद्रदेव को मन का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में ये कहा जाता है कि चंद्रग्रहण अशुभ है, इस अवधि में किसी तरह का कोई शुभ कार्य नही किया जाता है। साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगभग 11 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं देश में किसी भी ग्रहण के नौ घण्टे पूर्व से सूतक काल लग जाता है लेकिन सूतक काल का प्रभाव तब होता है जब स्थिति पूर्ण ग्रहण की हो। पृथ्वी पर इसका प्रभाव नकारात्मक होता है। यह एक खगोलीय स्थिति है ऐसा तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी, चन्द्रमा एक सीध में हो और चंद्रमा पृथ्वी के पीछे हो। इस समय के दौरान मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं, पूजापाठ नही किया जाता यहां तक कि भगवान की मूर्ति को छूना भी वर्जित है। इस समयावधि में चन्द्रयंत्र की पूजा करने से अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। चन्द्र ग्रह से जुड़े मन्त्रों का जाप करना चाहिए।

इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021
जानिए वर्ष 2021 के दूसरे चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा विशेष प्रभाव
भारत समेत कहां दिखेगा और किस राशि पर होगा प्रभावी

ये चन्द्रग्रहण पूर्ण न होकर आंशिक है। ये भारत एवं यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमरीका, एवं ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। हमारे देश में इसका रूप उपच्छाया होगा जिससे सूतक काल का प्रभाव नही रहेगा। इस ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि एवं कृतिका नक्षत्र पर रहेगा। यह कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन होगा। इस राशि से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर रहना होगा अन्यथा इसका प्रभाव बेहद हानिकारक होगा। भारी नुकसान, लड़ाई झगड़े एवं गहरी चोट लगने के आसार है, तो किसी भी प्रकार के ऐसे विवादों को सूझबूझ से निपटा दें जिससे किसी भी तरह की हानि का सामना न करना पड़े।

इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021
जानिए वर्ष 2021 के दूसरे चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा विशेष प्रभाव
चन्द्रग्रहण के दौरान क्या न करें एवं इससे बचने के क्या है उपाय

. ग्रहण की समयावधि में मंदिर के द्वार बंद कर देने चाहिए। मूर्तियों का स्पर्श भी नही करना चाहिए।

. इस दौरान न तो भोजन बनाएं और न ही खाएं। यदि ऐसा करते हैं तो स्वास्थ्य पर भोजन का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से नही निकल पाएंगे। 

. मान्यता है कि ये ग्रहण अल्ट्रावायलेट किरणों के उत्सर्जन से कच्चे नही पर पके हुए भोजन को हानिकारक कर देता है पर ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पत्ते को डालकर ऐसा होने से भोजन को बचाया जा सकता है।

. ग्रहण के पूर्व समय में भगवान को किसी प्रकार का भोजन न चढ़ाएं। 

. ग्रहण के बाद नहा लेना चाहिए, इसके पश्चात स्नेहपूर्वक दान करना चाहिए।

. ग्रहण की समयावधि में उपवास करें पानी भी न पिएं।

. इस दौरान किसी भी तरह के विवादों से दूर रहें। पति पत्नी को आपसी विवाद नही करना चाहिए अन्यथा छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। ग्रह के प्रभाव से समस्याएं बड़ी हो सकती है।

. गर्भवती स्त्रियों को इस समय के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए अपने साथ नारियल रखना चाहिए अन्यथा ग्रहों के प्रभाव बच्चे पर पड़ सकते हैं।

. ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए मन में ही भगवान का स्मरण करें। 

. ग्रहण जब समाप्त हो तो आटा, चावल, उड़द दाल, काला तिल, काले कपड़ों का दान करना चाहिए।

. इस समयावधि में चंद्रग्रहण, राहु, केतु से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि चन्द्र ग्रहण का कारण राहु केतु होते हैं। 

सर्वपितृ अमावस्या को गया में अर्पित करें अपने समस्त पितरों को तर्पण, होंगे सभी पूर्वज एक साथ प्रसन्न -6 अक्टूबर 2021

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
130 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
130 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
130 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
253 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
463 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure