Logo

जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ

जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ

दीवाली का पर्व अब काफी नजदीक है। लोग अभी से दीवाली की तैयारियों में लग गए हैं।बाज़ार भी पटाखों और दियों से सज गया है। पटाखों की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई करना  शुरू कर दिया है। दीवाली के मौके पर घरों को साफ सुथरा करने का रिवाज होता है। ऐसा इसीलिए किया जाता है क्यूंकि दीवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उनके आगमन के लिए ही घर को साफ सुथरा किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दीवाली के दिन विधि विधान से लक्ष्मी मां की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही लक्ष्मी मां प्रसन्न होकर धन की  बारिश करती हैं। दीवाली के दौरान साफ सफाई करते वक़्त अक्सर हमारे शरीर पर कोई छिपकली गिर जाती है। छिपकली का हमारे शरीर पर गिरना कोई आम बात नहीं है।इसके पीछे भी कोई ना कोई संकेत छिपा होता है। शकुन शास्त्र में शरीर पर छिपकली के गिरने के पीछे कई संकेत बताए गए हैं। छिपकली का गिरना शुभ संकेत है या अशुभ संकेत,इसका पता इससे लगाया जाता है कि छिपकली शरीर के कौन से भाग पर गिरती है।अगर छिपकली माथे पर गिरती है तो उसके अलग मायने हैं,अगर छिपकली गर्दन पर गिरती है तो उसके अलग मायने हैं। आइए जानते हैं छिपकली का किस भाग में गिरना शुभ माना जाता है और किस भाग में गिरना अशुभ माना जाता है।



हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ
जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ

 छिपकली का सिर पर गिरना 

अगर सफाई करते वक़्त छिपकली आपके सिर पर गिर जाए तो ये आपके लिए अत्यंत शुभ संकेत है। ऐसी मान्यता है कि यदि सिर पर छिपकली गिरे तो राज्य में मान, सम्मान और प्रसिद्धि  मिलती है। कार्य छेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के  अवसर मिल सकते हैं। यदि आप कोई  जॉब कर रहे हैं तो उसमें भी आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।

 छिपकली का माथे पर गिरना 

अगर आप घर में साफ सफाई कर रहे हैं और आपके माथे पर छिपकली गिर जाए तो ये भी आपके लिए अच्छे संकेत हैं। ऐसा माना जाता है कि छिपकली अगर व्यक्ति के माथे पर गिरे ,तो उसके घर में ढेर सारी संपत्ति आने की संभावना है। साथ ही आपको आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। 



कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके
जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ


 दाहिने कान पर छिपकली का गिरना 
अगर सफाई करते वक़्त छिपकली आपके दाहिने कान में गिरती है, तो आपको जल्द ही ढेर सारे आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। ये आपके लिए शुभ संकेत है।

 बाएं कान पर छिपकली का गिरना 
छिपकली अगर आपके बाएं कान पर गिरे तो इसका अर्थ ये होता है कि आपकी उम्र में वृद्धि होने वाली है।

 नाक पर छिपकली का गिरना 
सफाई करते वक़्त यदि छिपकली नाक पर गिर जाती है तो खुश हो जाइए, क्यूंकि ये आपके लिए काफी शुभ संकेत है। ऐसी मान्यता है कि नाक पर छिपकली गिरने से आपका बहुत जल्द भाग्योदय होने वाला है।यदि आप जॉब या व्यापार करते हैं तो उसमें आपको जल्दी ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।  




कहीं आप किसी ग्रह दशा से प्रभावित तो नहीं? पूछिए प्रसिद्ध ज्योतिषी से
जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ

 नाभि पर छिपकली का गिरना 
यदि सफाई करते वक़्त छिपकली आपकी नाभि पर गिर जाए, तो समझ जाइए की जल्द ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। 

 कंधे पर छिपकली का गिरना 
कंधे पर छिपकली का गिरना आपके लिए अशुभ संकेत हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि छिपकली यदि कंधे पर गिर जाए तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में नए दुश्मनों का आगमन होने वाला है।

 दाहिने पैर पर छिपकली का गिरना 
 यदि छिपकली आपके दाहिने पैर पर  गिरती है तो समझ जाइए की आपको जल्द ही किसी यात्रा का लाभ मिलने वाला है।

 बाएं पैर पर छिपकली का  गिरना 
छिपकली का आपके बाएं पैर गिरना आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। आपके  घर में जल्द ही कलह, दुख और बीमारी का आगमन हो सकता है।



दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में
जानिए दीपावली से पहले घर की सफाई करते वक्त शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ होता है या अशुभ

 दाईं जांघ पर छिपकली का गिरना 
यदि छिपकली आपके दाईं जांघ पर गिरती है तो ये आपके लिए अच्छा संकेत है। आपको बहुत जल्द सुख की प्राप्ति होने वाली है।

 बाईं जांघ पर छिपकली का गिरना 
सफाई के दौरान यदि छिपकली आपके बाईं पैर पर गिरती है तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। आपको शारीरिक कष्ट जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। 



आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
270 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
270 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
270 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
140 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
422 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure