रोशनियों का त्योहार दीपावली आने में महज कुछ ही दिन बाकी है. इस बार दिपावली से पहले धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाने वाला है. कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस खास दिन पर धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वतंरि और यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन सोने या फिर चांदी की चीज खरीदना काफी खुश माना जाता है. धनतेरस पर खरीदारी गई चीजें आपके जीवन में धन और सुख-समृद्धि का वास लाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस पर सोने और चांदी के अलावा भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खरीदने पर मां लक्ष्मी काफी खुश होती हैं. घर में किसी भी तरह से धन की कमी नहीं होती है. आमतौर पर हमें से बहुत लोग शुभ खरीदारी के लिए सोना-चांदी की चीजें- मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन जो चीजें खरीदी जाती है उनमें कई गुना वृद्दि हो जाती है. इतना ही नहीं, इस दिन चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के भी खरीद सकते हैं. लेकिन हर व्यक्ति के बजट में यह नहीं हो पाता है। आज हम आपको आपके बेल मुताबिक इस धनतेरस किया खरीदें जो शुभ रहेगा आएं
जानते हैं।
• लक्ष्मी माता और गणेश जी की मूर्ति- दिवाली के दिन पूजे जाने वाले लक्ष्मी जी और गणेश जी की खरीददारी आपको धनतेरस के दिन ही कर लेनी चाहिए. कहते हैं कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ होता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा. धन की वर्षा करती हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति इस दिन खरीदना शुभ होता है.
झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस वाले दिन घर में झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती हैं. झाड़ू से हम घर में साफ-सफाई करते हैं. साथ ही घर में मौजूद सारी नकारात्मकता को भी दूर करते हैं. यहीं वजह है कि धनतेरस पर झाड़ू को महत्व दिया गया है.
धनतेरस वाले दिन घर में चावल लाना भी काफी शुभ माना गया है. शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अन्न में चावल यानी कि अक्षत को सबसे शुभ माना जाता है. इसका मतलब होता है धन संपत्ति में अनंत वृद्धि. इसके लिए आप चाहे तो धनतेरस वाले दिन घर में चावल ला सकते हैं.
आर्थिक स्थिति को अच्छी करने के लिए और बिजनेस में पैसों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी का चित्र बना हुआ सोने या चांदी का सिक्का लाकर उसे संभालकर अपने पास रखना चाहिए और दीवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के वक्त इसे लकड़ी के पाटे पर रखकर पूरी विधि-विधान के साथ आप पूजा करें. इसके बाद आप अपने घर या फिर ऑफिस की तिजोरी या फिर मंदिर में इसे स्थापित करें
धनतेरस वाले दिन धनिया खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है. इस दिन धनिया लाकर आप मां लक्ष्मी को उसे अर्पित करें. इसमें कुछ दाने गमले में भी बो देने चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि यदि धनिया के पौधे निकलते हैं तो पूरी साल आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती
• धनतेरस इस साल 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.11 मिनट तक रहेगा.