प्रत्येक समाज त्योहारों के माध्यम से अपनी खुशी एक साथ प्रकट करता है। हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार होली, रक्षाबंधन, दशहरा और दीपावली हैं। इनमें से दीपावली सबसे प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है। यह त्योहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है।यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ होता है ”दीप” और ”आवली” अर्थात यह दो शब्दों से मिलकर बना है। दिवाली के यह दोनों शब्द संस्कृत भाषा के शब्द है,जिसका मतलब होता है दीपों की श्रृंखला। दीपावली भारत देश के सभी नागरिकों का खुशियों का त्यौहार है ,दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। भारत देश के निवासी दिवाली के त्यौहार को किसी अन्य देश में रहने पर भी बड़े धूमधाम से मनाते है। दिवाली को भारत में 2 दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 4 नबंबर 2021 गुरुवार को मनाया जाएगा और इसके एक दिन पहले धनतेरस और एक दिन बाद भाईदूज का त्योहार रहेगा।
इस बार दिवाली बेहद ही खास और शुभ होने वाली है। दरअसल दिवाली के मौके पर इस बार चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दिन मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति बनेगी। ग्रहों का यह संयोग बेहद ही शुभ माना जाता है। ग्रहों के एक-साथ आने पर कुछ राशियों को बेहद ही शुभ फल मिलेंगे। इन 5 राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बन रहेगी। जानिये कौन-सी हैं वह पांच राशियां-
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को दिवाली के मौके पर शुभ परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव में ग्रहों की इस युति के कारण आपका बौद्धिक विकास होगा। यह समय मिथुन राशि के जातकों के करियर के लिए काफी शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि:कर्क राशि वालों के चतुर्थ भाव में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर की आर्थिक स्थिति सुधेरगी और आर्थिक लाभ होगा। दिवाली के मौके पर आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक प्रॉपर्टी बेचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं।
कन्या राशि: कन्याराशि को राशि चक्र के अनुसार छठवीं राशि बताया गया है. कन्या राशि वाले प्रत्येक कार्य को बहुत ढंग से करते हैं. बातचीत के मामले में भी ये दूसरों से अधिक गंभीर और सेचत रहते हैं. कन्या राशि वाले बात करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही गंभीरता से करते हैं। चार ग्रहों की युति से कन्या राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी।
धनु राशि: धनु राशि के जातक हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर है, जिसके पीछे का शरीर घोड़े का होता है। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है। धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा की युति विशेष लाभ लेकर आएगी। इस दौरान यह चतुर्ग्रह एकादश भाव में रहेंगे। इस राशि के कारोबार से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। दिवाली के मौके पर आपको कीमती गिफ्ट मिल सकते हैं।