दीपावली भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ होता है ”दीप” और ”आवली” अर्थात यह दो शब्दों से मिलकर बना है। दिवाली के यह दोनों शब्द संस्कृत भाषा के शब्द है,जिसका मतलब होता है दीपों की श्रृंखला। दीपावली भारत देश के सभी नागरिकों का खुशियों का त्यौहार है ,दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। भारत देश के निवासी दिवाली के त्यौहार को किसी अन्य देश में रहने पर भी बड़े धूमधाम से मनाते है। दिवाली को भारत में 2 दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को दिवाली के अवसर पर अपनाने से ना केवल धन-धान्य की कमी पूरी होगी बल्कि परिवार में भी सुख समृद्धि आएगी और धन-धान्य की समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी। यह उपाय इतने कारगर माने जाते हैं कि इससे मां लक्ष्मी खुद घर में वास करती हैं जिससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं दीपावली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय,
1. दिवाली के दिन जब आप लक्ष्मी पूजन करें तब आप पूजा करते समय एक हल्दी की गांठ भी रखें । जब आप की पूजा हो जाए उसके बाद उस हल्दी की गांठ को घर की तिजोरी या उस जगह रख दे जहां पर आप पैसा रखते हो। इससे अत्यंत ही फल प्राप्त होगा ।
2: घर में बरकत बनाए रखने के लिए दिवाली के दिन अगर संभव हो तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से ₹1 ले और उसे एक रुपए के सिक्के को अपने पर्स में डाल ले। धन की कमी कभी नहीं होगी ।
3: माना जाता है कि यदि दिवाली के दिन आप घर से निकलते हैं और आपको कोई सुहागन स्त्री लाल कपड़ों में दिख जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली होती है । अगर ऐसा होता है तो आप किसी जरूरतमंद सुहागन को सुहाग की सामग्री जरूर दें।
5: दिवाली के दिन यदि आप लक्ष्मी पूजन के बाद घर के हर कमरे में शंकर घंटी बजाएंगे तो घर की पूरी नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर हो जाएगी और महालक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी।
7: दीपावली के दिन हनुमान जी के मंदिर में या अपने घर पर ही हनुमान जी की मूर्ति के आगे एक तेल का दीपक जलाएं और उस दीपक में एक लॉन्ग डालकर हनुमान जी की आरती करें। यह उपाय अत्यंत ही लाभकारी है।
9: दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पेड़ के पत्तों से बना बंदनवार लटकाए । ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में धन-संपत्ति बनी रहती है।