दीवाली के बाद 19 नवंबर को इस साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण लगने वाला है। दीवाली 4 नवंबर को है,जिसके कुछ दिन बाद ही चन्द्र ग्रहण लगेगा। ये साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले 26 मई,2021 को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था।
जब पृथ्वी की छाया सूर्य से आने वाले प्रकाश को अवरुद्ध कर देती है,तब चन्द्र ग्रहण लगता है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी के उपछाया के नीचे आ जाता है, जिसके कारण आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है।
ज्योतिषियों के अनुसार भारत में ये चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। हालांकि कुछ पल के लिए भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ये चंद्र ग्रहण जरूर दिखाई पड़ेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के तौर पर दिखेगा। यह चंद्रग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और अमेरिका में दिखाई देने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण वृषक राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा।
भारत के समय के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्रग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण शाम को 5 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। 19 नवंबर के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इसी दिन भागवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार लिया था।
साल के इस आखिरी चन्द्र ग्रहण से राशियों पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस चन्द्र ग्रहण से कौन सी राशि कितनी प्रभावित होती है।
वृश्चिक राशि:- ये चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए ये चन्द्र ग्रहण ठीक नहीं रहेगा। वृश्चिक राशि और कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस दिन काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। वृषभ राशि के लोगों को इस दिन किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
इस राशि के लोग कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसपर अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों को यात्रा करने से बचना चाहिए और एकांत में रहना चाहिए।
मेश राशि:- चन्द्र ग्रहण के दौरान मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरूत है। ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।इस राशि वालों के सामने भ्रम की स्थिति बन सकती है।भ्रम से बचने का प्रयास करना चाहिए।इस राशि वालों को अहंकार और वाणी दोष से भी बचना चाहिए। विवाद और तनाव के कारण हानि भी पहुंच सकती है।
ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ते रहें। वृश्चिक और मेष राशि के अलावा कन्या, तुला और धनु राशि पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा।
भारत में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसीलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। जब भी ग्रहण लगता है,उस समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है। सूतककाल में कई बातों का ध्यान रखा जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ और भोजन करना वर्जित माना जाता है।
सूतक काल में भगवान का स्मरण और मंत्रों का लगातार जाप करना चाहिए। चन्द्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए।जो गर्भवती महिलाओं हैं उनको ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी होती है।इस दौरान भगवान शिव की आराधना करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चन्द्र ग्रहण पूर्ण होता है तो उसका प्रभाव और अधिक होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय ही सूतक के नियमों का पालन किया जाता है। अगर उपछाया ग्रहण है तो इसमें सूतक के नियमों का कुछ खास पालन नहीं किया जाता है।
जब भी चंद्र ग्रहण शुरू होता है, उससे पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है, लेकिन जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश नहीं करता और सीधे बाहर निकल आता है तब उसे उपछाया ग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण माना जाता है। वरना उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।