नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, चारों दिशाएं इन दिनों मां की भक्ति में सरा बोर हो चुकीं हैं। गौरतलब है कि नवरात्रि के महापर्व पर मां दुर्गा के 09 रूपों की विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है. मान्यता है कि देवी के इन्हीं नौ रूपों में दुनिया की सारी शक्तियां समाई हुई हैं. इसी शक्ति की विधि-विधान से साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं और माता के आशीर्वाद से उसके जीवन में किसी भी प्रकार का रोग-शोक नहीं रहता है. इस कोरोना काल में जब सेहत से लेकर आपकी सुख-समृद्धि पर संकट के बादल छाए हुए हैं तो ऐसे में इन सबसे मुक्ति और मां भगवती का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि अपनी मनोकामना के अनुसार ही देवी के मंत्र का जाप करें. सनातन परंपरा में शक्ति की साधना के दौरान मंत्र जप का विशेष महत्व है. माता के मंत्रों का जप करने से कैसा भी संकट हो टल जाता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस नवरात्रि किस मनोकामना के लिए कौन सा देवी मंत्र जपना उचित रहेगा, अगर हम इस नौ दिनों तक चलने वाले मां दुर्गा की अलग अलग रूपों की पुजा करते हैं तो हमें इन देवियों को खुश करने के लिए मंत्र भी होनी चाहिए तभी हमारी पुजा सफल हों पाएंगी आएं जानते इस दौर हमें किन किन मंत्रों का जाप करनी चाहिए।
प्रथमं शैलपुत्री: अच्छी सेहत और अनजाने भय से मुक्ति के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। देवी का सिद्ध मंत्र पढ़ने से आपके हर संकट और भय दूर होंगे और रोग से मुक्ति मिलेगी। इस दिन देवी को खीर का भोग लगाएं।
द्वितीय ब्रह्मचारिणी: यदि आप किसी कार्य में सफलता चाहते हैं तो आपको देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना करनी चाहिएं। छात्रों को देवी की पूजा और उनके सिद्ध मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। नौकरी, परिक्षा या किसी कार्य में सफलता के लिए देवी के निम्न मंत्र का जाप करें। इस दिन देवी को केला या पीली मिठाई का भोग लगाएं।
विद्याः समस्तास्तव देवि भेदाः स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु।त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुतिः स्तव्यपरा परोक्तिः।।
तृतीयं चन्द्रघण्टा : अशुभ ग्रहों के कारण यदि जीवन में पेरशानियां आ रही तो आपको नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघण्टा की पूजा करन चाहिए। देवी के आशीर्वाद से अशुभ ग्रहों से मिले रहे संकट दूर होंगे। इस दिन देवी को मखाने की खीर का भोग लगाएं।
कूष्माण्डा चतुर्थकम् : यदि आपके जीवन में दांपत्य सुख नहीं या संतान का सुख नहीं मिल रहा तो आपको देवी के चौथ रूप देवी कूष्माण्डा की पूजा करनी चाहिए। देवी संतान सुख के साथ वैवाहिक जीवन सुखी बनाने का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन देवी को अनार का भोग लगाएं।
पंचमम् स्कन्दमाता : यदि जीवन में मान-सम्मान चाहिए और अपने बुद्धि-विचार से यदि हर किसी को प्रभावित करना चाहते हैं तो नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मीडिया और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को देवी स्कंदमाता की पूजा विशेष आशीर्वाद देती हैं। इस दिन देवी को हलवे का भोग लगाना चाहिए।
षष्ठम् कात्यायिनी : वैवाहिक जीवन कष्ट से जूझ रहे हैं लोगों को देवी कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। देवी की पूजा से तलाक तक की नौबत से छुटकारा मिल सकता है। देवी को इस दिन नारियल के लड्डू का भोग लगाएं।
सप्तमम् कालरात्रि : दुश्मनों का यदि आतंक बढ़ रहा है तो आपको नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हर तरह की शत्रुबाधा से मुक्ति मिलेगी। मां कालरात्रि को शहद का भोग लगाएं।
महागौरी अष्टमम् : धन, ऐश्वर्य और प्रसिद्धि पाने की इच्छा रखने वालों को नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना करनी चाहिए। इस दिन देवी को साबुदाने की खीर का भोग लगाना चाहिए।
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते।।
नवमम् सिद्धिदात्री : जीवन की हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। इस दिन मां सिद्धिदात्री को पायस का भोग लगाना चाहिए।
दुर्गा उपासना भक्ति के साथ ऐसी शक्ति देने वाली मानी गई है, जो दुर्गति करने वाले तमाम बुरे विचार, दुर्गुण या दोषों का शमन कर देती है। बदहाली से बचने के लिए ही माता दुर्गा की उपासना के लिए आठ अक्षरों का 1 अद्भुत मंत्र बताया गया है। इस मंत्र की अचूक शक्ति से रोग, कर्ज, शत्रु बाधा खत्म होकर सिद्धि, संतान, सफलता पाने की सारी इच्छाएं भी पूरी हो जाती है।
दोष शमन और सर्वइच्छा पूर्ति मंत्र
ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:
तो नवरात्रि के प्रथम दिन से आप रोज 9 देवी के इन मंत्रों का जाप करें। आपके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।